खेती के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार की कृषि मशीनों की आवश्यकता होती है। आधुनिक यंत्रों के उपयोग से खेती करना काफी सरल और सुविधाजनक हो गया है। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है, जिससे खेती की लागत भी घट जाती है।
फसलों की बुवाई से पहले खेतों को समतल करना बहुत आवश्यक होता है। उबड़-खाबड़ खेतों को समतल करने से बुवाई आसान हो जाती है। समतल खेत पानी, खाद और ईंधन की बचत करते हैं, जिससे खेती की कुल लागत कम की जा सकती है।
इसके लिए लेजर लैंड लेवलर की आवश्यकता होती है, किसान इस मशीन का उपयोग करके खेत तैयार कर, अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको जगतजीत लेजर लैंड लेवलर के बारे में जानकारी देंगे।
उबड़-खाबड़ खेतों को समतल करने के लिए लेजर लैंड लेवलर मशीन का उपयोग किया जाता है। इस मशीन की विशेषता यह है कि यह किसी भी प्रकार की अनियमित या खराब जमीन को बहुत कम समय में खेती के योग्य बना देती है।
यह ढलान वाले खेतों या आसपास की असमतल भूमि को बराबर कर सकती है। मशीन ऊंचे हिस्सों से मिट्टी लेकर निचले हिस्सों में फैलाती है, जिससे पूरा क्षेत्र समतल हो जाता है।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
जगतजीत लेजर लैंड मशीन का उपयोग करने से खेत एकसमान और समतल हो जाता है, जिससे फसल की बुवाई कम समय में और अधिक कुशलता से की जा सकती है।
इस मशीन की मदद से सिंचाई में पानी की बचत होती है और मिट्टी की जल धारण क्षमता में सुधार आता है।
जगतजीत लेजर लैंड लेवलर से खेत की तैयारी में लगने वाला समय और श्रम दोनों घटते हैं, जिससे कुल लागत कम हो जाती है। साथ ही, ट्रैक्टर को कम बार चलाना पड़ता है, जिससे ईंधन की भी बचत होती है।
जगतजीत लेजर लैंड लेवलर मशीन खेती को अधिक प्रभावी, किफायती और टिकाऊ बनाने में मदद करती है।
सामान्य रूप से जगतजीत लेजर लैंड लेवलर एक एकड़ भूमि को 2 से 2.5 घंटे में समतल कर सकती है, हालांकि यदि भूमि अधिक असमतल हो तो समय थोड़ा और बढ़ सकता है।