छोटे किसानों के लिए 5 कृषि यंत्र जो कर देंगे खेती के सभी कार्य आसान

By : Tractorbird Published on : 16-May-2025
छोटे

नमस्कार किसान भाइयों ट्रैक्टरबर्ड के इस लेख में आपका स्वागत हैं आज का ये लेख आपके लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक साबित होने वाला हैं, जी हां अगर आप भी छोटे किसान हैं और खेती करते हैं तो आप सही जगह हैं

इस लेख में हम आपको ऐसे कृषि यंत्रो के बारे में जानकारी देंगे जो की आपको कम भूमि की खेती करने में भी मदद कर सकते हैं। छोटे किसानों के लिए 5 कृषि यंत्र जो की बाजार में उपलब्ध हैं इस लेख में उनकी सम्पूर्ण जानकारी आपको मिलेगी। 

छोटे किसानों के लिए 5 कृषि यंत्र 

भारत में कई प्रकार के खेती के उपकरण उपलब्ध हैं जो की किसानों की जरूरतों और खेती के आकर के हिसाब से बनाए गए हैं, छोटे किसनो के लिए भी कृषि यंत्र उपलब्ध हैं इस लेख में नीचे आपको छोटे किसानों के लिए 5 कृषि यंत्र देखने को मिलते हैं - 

मिनी ट्रैक्टर 

  • बाजार में कई कंपनियों के मिनी ट्रैक्टर उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल छोटी खेती और बागवानी के कार्यों के लिए किया जाता है। मिनी ट्रैक्टर कई प्रकार के उपकरणों को आसानी से खींच सकता है जैसे की मिनी ट्रॉली, पावर टिलर, सीड ड्रिल, स्प्रेयर, और मल्टी-क्रॉप थ्रेशर आदि। 
  • इन ट्रैक्टर की कीमत भी किसानों के बजट के आधार पर ही तय की जाती है, मिनी ट्रैक्टर से किसान जुताई, ढुलाई, बुवाई, निराई - गुड़ाई, स्प्रे, फसल की कटाई और कढ़ाई जैसे सभी कार्य आसनी से कर सकते हैं। 
  • बाजार में कई कंपनियों के ट्रैक्टर उपलब्ध हैं जैसे की - Mahindra Yuvraj 215 NXT, Swaraj Code, Sonalika MM-18, Eicher 242, John Deere 3028 EN, New Holland Simba 20, Kubota NeoStar A211N 4WD, Farmtrac Atom 26, Escorts Steeltrac, Massey Ferguson 5118 2WD आदि जैसे कई और भी ट्रैक्टर बाजार में आपको मिल सकते हैं। 

पावर टिलर

  • पावर टिलर का इस्तेमाल किसान खेतों में मिट्टी तैयार करने, जुताई, भुरभुरा और एकसार करने के लिए करते हैं। इस मशीन के साथ जुताई से लगाकर फसल की कटाई तक के कार्य आसानी से किए जा सकते हैं। 
  • पावर टिलर कम डीज़ल या पेट्रोल की खपत में कई कार्य आसनी से कर सकता है, इसकी कीमत छोटे किसानों के बजट के आधार पर तय की जाती है। 
  • पावर टिलर ऊपर दिए गए कार्यों के अलावा यह पानी पंप करने, कटाई, थ्रेसिंग और फसलों के परिवहन में भी मदद करता है। 
  • पावर टिलर उन जगहों के लिए आदर्श है जहां ज़मीन का हिस्सा छोटा है बाजार में उपलब्ध कुछ पावर टिलर्स के नाम वीएसटी 135 डीआई अल्ट्रा पावर टिलर, कुबोटा पीईएम 140 डीआई पावर टिलर, होंडा एफजे500 पावर टिलर इनके अलावा कई और पावर टिलर भी बाजार में उपलब्ध हैं। 

ये भी पढ़ें: भारत में नए किसानों के लिए 2025 के टॉप 5 स्मार्ट एग्रीकल्चर बिज़नेस आइडियाज

सीड ड्रिल 

  • सीड ड्रिल मशीन एक कृषि उपकरण होता है जो कृषि क्षेत्र में बीजों को बोने के लिए उपयोग किया जाता है। यह मशीन बीजों को सही गहराई और अंतराल के साथ मिट्टी में बोने में सहायक होती है। 
  • सीड ड्रिल मशीन सही स्थान पर बीज बोने में मदद करती है, जिससे फसल के विकास में सहायक होता है। इस मशीन का उपयोग कृषि कार्यों को संचालित करने में समय और श्रम की बचत करने में मदद करता है। 
  • सीड ड्रिल मशीन बीजों को बोने के लिए एक प्रभावी और अत्यधिक उपयोगी उपकरण होता है जो किसानों को उनकी कृषि उत्पादकता बढ़ाने में मदद करता है।

रीपर बाइंडर मशीन 

  • रीपर बाइंडर मशीन का इतेमाल फसल की कटाई के लिए किया जाता है। रीपर बाइंडर मशीन फसल की कटाई के साथ - साथ गठरियाँ भी बाँध देती है। 
  • रीपर कम बाइंडर मशीन अलग-अलग फसलों को काटके और उनकी गठरियाँ बाँधने के लिए सक्षम है। फसल जैसे की गेहूं , धान, बाजरा, सरसों, तिल, धनिया, आदि को काटकर उनकी गठरियाँ बनती है। 
  • रीपर बाइंडर मशीन फसल को जमीन के पास से काट देती है। रीपर बाइंडर में जो कटर बार दिए होते हैं वो फसल को जमीन के पास से काटता है जिससे खेत बिलकुल साफ दिखते है।

स्प्रेयर मशीन 

  • स्प्रेयर मशीन का इस्तेमाल फसलों पर स्प्रे करने के लिए किया जाता है। स्प्रयेर्स का उपयोग ग्रीनहाउस या फसल कीट से प्रभावित क्षेत्र में किया जाता है। 
  • यह बिजली से चलने वाली मोटर के साथ आता है जो रसायनों को वाष्प में बदलकर काम करती है। लगभग 110-120 वोल्ट की विद्युत मोटर फोगर्स की शक्ति के साथ ये यंत्र आता हैं। बाजार में कई प्रकार के स्प्रेयर मशीन उपलब्ध हैं।

Join TractorBird Whatsapp Group