भारत में कृषि क्षेत्र तेजी से आधुनिक हो रहा है, और इसमें कंबाइन हार्वेस्टर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। ये मशीनें कटाई, थ्रेशिंग और सफाई जैसे कई कार्य एक साथ करके किसानों का समय, श्रम और लागत तीनों बचाती हैं। आज के समय में बड़े खेतों और मल्टीक्रॉप खेती के लिए उन्नत तकनीक वाले कंबाइन हार्वेस्टर की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए बाजार में कई कंपनियों ने शक्तिशाली और आधुनिक कंबाइन हार्वेस्टर पेश किए हैं। इनमें करतार 4000 कंबाइन हार्वेस्टर, जॉन डियर W70 कंबाइन हार्वेस्टर और प्रीत 987 कंबाइन हार्वेस्टर भारत के टॉप विकल्पों में शामिल हैं, जो अपनी ताकत, प्रदर्शन और बहुउपयोगिता के लिए किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

करतार 4000 कंबाइन हार्वेस्टर में Ashok Leyland का शक्तिशाली H6ET1C3RD22/1 इंजन लगाया गया है, जो लगभग 101 HP की क्षमता प्रदान करता है और 2200 RPM पर कार्य करता है। इसमें 6 सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो भारी और घनी फसल में भी निरंतर और मजबूत प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।इस मशीन में लगभग 4199 मिमी चौड़ाई वाला कटर बार दिया गया है, जिससे एक बार में बड़े क्षेत्र की कटाई संभव होती है।
इससे किसानों को कम समय में अधिक क्षेत्र कवर करने में मदद मिलती है। कटर बार की ऊंचाई को हाइड्रोलिक सिस्टम के जरिए आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है। इसकी कटिंग ऊंचाई 100 मिमी से 700 मिमी तक सेट की जा सकती है। ड्रम में 8 रास्प बार और 128 स्पाइक्स दिए गए हैं, जो अनाज को प्रभावी रूप से अलग करने में मदद करते हैं। इसकी सेटिंग को भी मैकेनिकल तरीके से समायोजित किया जा सकता है।
इस मशीन में उन्नत कंकैव सिस्टम दिया गया है, जिसमें थ्रेशर और कंकैव के बीच की दूरी 3 से 16 मिमी तक और कंकैव के बीच की दूरी 16 से 39 मिमी तक एडजस्ट की जा सकती है। इसमें 36 स्पाइक्स लगाए गए हैं, जो अनाज को साफ और कम नुकसान के साथ अलग करने में मदद करते हैं।
सही सेटिंग के साथ यह सिस्टम उच्च गुणवत्ता का अनाज प्राप्त करने में सहायक होता है।करतार 4000 कंबाइन हार्वेस्टर में बड़े टैंक दिए गए हैं, जिससे यह मशीन लंबे समय तक बिना रुके काम कर सकती है। फ्यूल टैंक: 380 लीटर, ग्रेन टैंक: 2.64 घन मीटर, हाइड्रोलिक ऑयल टैंक: 25 लीटर दिए गए है।

यह कंबाइन हार्वेस्टर शक्तिशाली John Deere 4039 इंजन से लैस है, जो 4 सिलेंडर और टर्बोचार्ज तकनीक के साथ आता है। इसका इंजन 2100 RPM पर कार्य करता है और लगभग 100 HP की पावर प्रदान करता है। कटाई के लिए इस मशीन में 14 फीट चौड़ाई का कटर बार दिया गया है, जो बड़े क्षेत्र में तेजी से फसल कटाई करने में सक्षम बनाता है।
थ्रेशिंग सिस्टम रास्प बार और स्पाइक टूथ प्रकार का है, जिसमें 1020 x 610 मिमी का सिलेंडर दिया गया है। फसल के बेहतर पृथक्करण के लिए इसमें S8 विंग बीटर के साथ स्ट्रॉ वॉकर और बीटर ग्रेट सिस्टम दिया गया है। साथ ही, 2.45 वर्ग मीटर का सफाई क्षेत्र अनाज की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करता है। इसकी अनाज टैंक क्षमता 2.7 घन मीटर है, जिससे बार-बार खाली करने की जरूरत कम होती है। इसमें 4 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जो फील्ड में बेहतर कंट्रोल प्रदान करते हैं।
इसमें सिंगल ड्राई क्लच का उपयोग किया गया है। टायर साइज सामने 16.9 x 28 (11 PR) और पीछे 1.5 x 16 (12 PR) है, जो अलग-अलग प्रकार की जमीन पर स्थिरता और बेहतर ग्रिप देता है। इस मशीन में 240 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता दी गई है, जिससे लंबे समय तक लगातार काम किया जा सकता है।
इसके आयाम फील्ड मोड में 8190 x 4468 x 3400 मिमी हैं और ग्राउंड क्लीयरेंस 415 मिमी है, जिससे यह ऊबड़-खाबड़ खेतों में भी आसानी से चल सकती है। यह कंबाइन हार्वेस्टर धान, गेहूँ, सोयाबीन, क्लस्टर बीन, चना, काला चना (उड़द), सूरजमुखी, धनिया और सरसों जैसी कई फसलों की कटाई के लिए उपयुक्त है, जिससे यह किसानों के लिए एक बहुउपयोगी और लाभदायक मशीन साबित होती है। इस की कीमत ₹29.00 लाख तक है।

प्रीत 987 स्टेलर कंबाइन हार्वेस्टर में शक्तिशाली 101 एचपी का इंजन आता है, प्रीत 987 स्टेलर में एक उच्च शक्ति वाला 6-सिलेंडर डीजल इंजन (110 पीएस @ 2200 आरपीएम) है। एक बड़ा टॉर्क रिज़र्व, सरल डिज़ाइन, कम रखरखाव लागत उच्च ईंधन दक्षता और पर्यावरण के अनुकूल है। साफ अनाज को बड़ी क्षमता (2.52 मीटर) के अनाज टैंक में संग्रहित किया जाता है।
ऐसी क्षमता अनलोड चक्र को कम करके प्रदर्शन दक्षता बढ़ाती है। प्रीत 987 स्टेलर कंबाइन हार्वेस्टर के गियरबॉक्स में 4 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियर्स आपको मिल जाता है। इसमें आपको हैवी ड्यूटी ड्राई क्लच मिल जाता है। इसका फ्यूल टैंक 365 लीटर का है, जो की बहुत बड़ा है कंबाइन हार्वेस्टर से लंबे समय तक कार्य किया जा सकता है। ये फसल की कटाई 65 से 1275 cm की ऊंचाई से करता है।
इसके कटर की चौड़ाई 14 फ़ीट तक है। ये एक बार में 14 फ़ीट तक का एरिया कवर करता है। मल्टीक्रॉप कंबाइन हार्वेस्टर गेहूं, धान, सोयाबीन, सूरजमुखी और सरसों आदि जैसी सभी पारंपरिक अनाज फसलों की कटाई के लिए डिज़ाइन किया गया है।
अगर आप एक ऐसा कंबाइन हार्वेस्टर चाहते हैं जो ज्यादा पावर, बड़ी क्षमता और लंबे समय तक काम करने की क्षमता दे, तो करतार 4000 कंबाइन हार्वेस्टर एक बेहतरीन विकल्प है। वहीं, आधुनिक तकनीक, बेहतर ग्रेन क्वालिटी और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू के लिए John Deere W70 कंबाइन हार्वेस्टर उपयुक्त रहता है। दूसरी ओर, यदि आप कम मेंटेनेंस, अच्छी ईंधन दक्षता और मल्टीक्रॉप उपयोग चाहते हैं, तो प्रीत 987 कंबाइन हार्वेस्टर भी एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।
Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।