आयशर के टॉप 4 सबसे ज़्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर: जानिए पूरी जानकारी

By : Tractorbird Published on : 29-Jan-2026
आयशर

सबसे ज़्यादा बिकने वाले आयशर ट्रैक्टर मॉडल्स

भारत में खेती के आधुनिक रूप लेने के साथ-साथ ट्रैक्टर किसानों की सबसे अहम जरूरत बन गए हैं। आयशर ट्रैक्टर अपनी मजबूत बनावट, भरोसेमंद इंजन, कम रखरखाव लागत और किफायती दामों के कारण किसानों के बीच खास पहचान रखते हैं। 

छोटे और मध्यम किसान हों या फिर बड़े खेतों में काम करने वाले किसान, आयशर के ट्रैक्टर हर तरह के कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। 

इस लेख में हम आयशर के चार सबसे ज़्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर मॉडल – आयशर 333, आयशर 380, आयशर 557 और आयशर 551 – के इंजन पावर, प्रमुख स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत की जानकारी दे रहे हैं, ताकि आप अपनी जरूरत के अनुसार सही ट्रैक्टर चुन सकें।

1. आयशर 333

आयशर 333

आयशर 333 एक दमदार और भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जिसमें 36 हॉर्सपावर का शक्तिशाली इंजन दिया गया है। इसमें सिम्पसन कंपनी का वाटर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो लंबे समय तक काम करने के दौरान इंजन को ठंडा बनाए रखता है। इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है, जिसकी क्यूबिक कैपेसिटी 2365 cc है।

गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, साथ ही पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन मौजूद है। आगे के टायर 6.0 x 16 साइज के हैं, जबकि पीछे के टायर 12.4 x 28 या 13.6 x 28 विकल्प में मिलते हैं।

आयशर 333 में मैकेनिकल स्टीयरिंग स्टैंडर्ड रूप से मिलती है और पावर स्टीयरिंग का विकल्प भी उपलब्ध है। इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 1650 किलोग्राम है और इसमें थ्री-पॉइंट लिंकेज सिस्टम दिया गया है। ड्राफ्ट, पोजीशन और रिस्पॉन्स कंट्रोल के लिए अलग लीवर भी मिलता है। ब्रेकिंग के लिए मल्टी डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स दिए गए हैं।

इस ट्रैक्टर की कीमत लगभग ₹5.69 लाख से ₹5.92 लाख के बीच है।

2. आयशर 380

आयशर 380

आयशर 380 ट्रैक्टर 40 HP श्रेणी में आता है और खेती से जुड़े ज्यादातर कार्यों के लिए पर्याप्त पावर प्रदान करता है। इसमें सिम्पसंस कंपनी का वाटर-कूल्ड इंजन लगाया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और लंबी उम्र देता है। ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर इंजन मिलता है, जिसकी क्यूबिक कैपेसिटी 2500 cc है।

इस मॉडल में पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जिससे गियर बदलना आसान और स्मूथ रहता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर मौजूद हैं। फ्रंट टायर 6.00 x 16 और रियर टायर 13.6 x 28 साइज के हैं।

ब्रेकिंग सिस्टम के तौर पर इसमें तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। आयशर 380 की लिफ्टिंग कैपेसिटी भी 1650 किलोग्राम है। कीमत की बात करें तो यह ट्रैक्टर लगभग ₹6.50 लाख से ₹6.76 लाख के बीच उपलब्ध है।

3. आयशर 557

आयशर 557

आयशर 557 ट्रैक्टर 50 HP श्रेणी में आने वाला एक ताकतवर मॉडल है। इसमें 3 सिलेंडर का मजबूत इंजन दिया गया है, जो भारी कृषि कार्यों को आसानी से संभालता है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर के साथ कुल 10 गियर मिलते हैं, जो साइड शिफ्ट पैटर्न में आते हैं।

आयशर 557 में पावर स्टीयरिंग दी गई है, जिससे ट्रैक्टर चलाना आसान हो जाता है। इसमें सिंगल और ड्यूल क्लच – दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। इसके फ्रंट टायर 7.50 x 16 और रियर टायर 16.9 x 28 साइज के हैं।

इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2100 किलोग्राम है, जिससे यह भारी उपकरणों के लिए उपयुक्त बनता है। फ्यूल टैंक की क्षमता 65 लीटर है। आयशर 557 की कीमत लगभग ₹8.38 लाख से ₹8.72 लाख तक है, जो स्थान के अनुसार थोड़ी बदल सकती है।

4. आयशर 551

आयशर 551

आयशर 551 ट्रैक्टर में कंपनी ने 49 HP का शक्तिशाली और भरोसेमंद इंजन दिया है, जो इसे 50 HP श्रेणी में एक मजबूत विकल्प बनाता है। इसका इंजन 3300 cc क्यूबिक कैपेसिटी के साथ आता है और इसमें 3 सिलेंडर दिए गए हैं, जिससे यह ट्रैक्टर भारी कामों में शानदार प्रदर्शन करता है।

इस मॉडल में साइड शिफ्ट ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है, जो चालक को बेहतर नियंत्रण और आराम प्रदान करता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इसकी अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 32.9 किमी/घंटा है, जो खेत और सड़क दोनों के लिए उपयोगी है।

आयशर 551 की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2100 किलोग्राम है। फ्रंट टायर 6.0 x 16 और रियर टायर 14.9 x 28 साइज के दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹7.58 लाख से ₹7.89 लाख के बीच है।

यदि आप एक मजबूत, टिकाऊ और भरोसेमंद ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं, तो आयशर के ये चार सबसे ज़्यादा बिकने वाले मॉडल आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। 

आयशर 333 और आयशर 380 मध्यम श्रेणी के किसानों और सामान्य कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त हैं, जबकि आयशर 551 और आयशर 557 ज्यादा पावर, अधिक लिफ्टिंग क्षमता और भारी कृषि उपकरणों के साथ काम करने के लिए बेहतर माने जाते हैं। 

अपने खेत का आकार, फसल का प्रकार और बजट ध्यान में रखते हुए सही ट्रैक्टर का चुनाव करने पर आयशर ट्रैक्टर लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन और बेहतर कमाई का भरोसा देते हैं। कुल मिलाकर, आयशर ट्रैक्टर सच में ताकत और भरोसे का नाम हैं।

Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराजमहिंद्रान्यू हॉलैंडवीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts