भारत के 5 सबसे किफायती ट्रैक्टर – कीमत, माइलेज और फीचर्स

By : Tractorbird Published on : 14-Jul-2026
/

2026 के टॉप 5 किफायती ट्रैक्टर – कम कीमत में बेहतरीन प्रदर्शन

राजस्थान में बड़ी संख्या में किसान छोटे और सीमांत वर्ग से आते हैं। ऐसे किसानों के लिए ट्रैक्टर खरीदना केवल एक मशीन खरीदना नहीं, बल्कि भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश होता है। इसलिए ट्रैक्टर चुनते समय सिर्फ हॉर्सपावर (HP) पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। 

कीमत, माइलेज, रखरखाव खर्च, लिफ्टिंग क्षमता, खेती के प्रकार और ढुलाई की जरूरतों को भी ध्यान में रखना चाहिए। यदि आपके पास कम जमीन है, बजट सीमित है और खेती के साथ परिवहन कार्य भी करना है, तो कुछ ट्रैक्टर मॉडल आपकी जरूरतों के अनुसार बेहतर साबित हो सकते हैं।

1. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i-4WD

अधिक शक्ति और आधुनिक तकनीक की तलाश कर रहे किसानों के लिए महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i-4WD एक उपयुक्त विकल्प माना जाता है। 55 एचपी क्षमता वाला यह ट्रैक्टर लगभग 50 पीटीओ एचपी प्रदान करता है, जिससे रोटावेटर, थ्रेशर और कल्टीवेटर जैसे कृषि उपकरणों का संचालन आसानी से किया जा सकता है। 

इसकी 2700 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता और 15 फॉरवर्ड तथा 15 रिवर्स गियर इसे बड़े कृषि कार्यों के लिए सक्षम बनाते हैं। पावर स्टीयरिंग, ड्यूल डायाफ्राम क्लच और 4WD सिस्टम इसकी कार्यक्षमता को और बेहतर बनाते हैं।

2. मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

भारतीय किसानों के बीच लंबे समय से लोकप्रिय मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई छोटे और मध्यम किसानों के लिए एक विश्वसनीय विकल्प है। 36 एचपी क्षमता वाला यह ट्रैक्टर 30.6 पीटीओ एचपी की शक्ति देता है, जिससे विभिन्न कृषि उपकरणों का उपयोग आसान हो जाता है। 

इसकी 1100 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता और सरल मैकेनिकल सिस्टम इसे कम रखरखाव वाला ट्रैक्टर बनाते हैं। सीमित बजट वाले किसानों के लिए यह एक संतुलित और भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकता है।

3. आयशर 241

जो किसान कम लागत में ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए आयशर 241 एक अच्छा विकल्प माना जाता है। 25 एचपी क्षमता वाला यह ट्रैक्टर विशेष रूप से छोटी जोत वाले किसानों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। 

इसमें 21.3 पीटीओ एचपी और 960 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता मिलती है। कम ईंधन खपत, सरल डिजाइन और आसान रखरखाव इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं, जो इसे छोटे किसानों के लिए उपयोगी बनाती हैं।

4. आयशर 551 4WD प्राइमा G3

आधुनिक कृषि तकनीक और अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टर की जरूरत रखने वाले किसानों के लिए आयशर 551 4WD प्राइमा G3क बेहतरीन विकल्प है। 50 एचपी क्षमता वाले इस ट्रैक्टर में 2100 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता दी गई है। 

इसके अलावा पावर स्टीयरिंग, ड्यूल क्लच और मल्टी डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स जैसे आधुनिक फीचर्स भी उपलब्ध हैं। 4WD तकनीक के कारण यह कठिन और असमान खेतों में भी बेहतर पकड़ और प्रदर्शन प्रदान करता है।

5. महिंद्रा 275 डीआई टीयू

महिंद्रा 275 डीआई टीयू अपनी मजबूती, बेहतर माइलेज और कम रखरखाव लागत के कारण किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह ट्रैक्टर 33.4 पीटीओ एचपी की शक्ति प्रदान करता है और 1200 किलोग्राम तक वजन उठाने में सक्षम है। 

इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर, ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स और पावर स्टीयरिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं। खेती के साथ-साथ ढुलाई कार्यों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प माना जाता है।

इन पांच ट्रैक्टरों की कीमत

इन मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमतों की बात करें तो महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i-4WD की कीमत ₹10.01 लाख से ₹10.71 लाख के बीच है। मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ₹5.65 लाख से ₹5.91 लाख में उपलब्ध है। 

आयशर 241 की कीमत ₹3.83 लाख से ₹4.15 लाख के बीच है, जबकि आयशर 551 4WD प्राइमा G3 ₹8.04 लाख से ₹8.64 लाख तक मिलता है। वहीं महिंद्रा 275 डीआई टीयू की कीमत ₹5.78 लाख से ₹5.98 लाख के बीच है।

ट्रैक्टर खरीदने से पहले किन बातों पर विचार करें ?

ट्रैक्टर खरीदते समय केवल कीमत को आधार बनाना सही नहीं है। किसानों को अपनी जमीन का आकार, खेती में उपयोग होने वाले उपकरण, ईंधन दक्षता, सर्विस नेटवर्क और भविष्य की जरूरतों का भी आकलन करना चाहिए। 

छोटी जोत वाले किसानों के लिए कम एचपी और कम लागत वाले ट्रैक्टर अधिक लाभदायक साबित हो सकते हैं, जबकि बड़े खेतों और बहुउद्देशीय कृषि कार्यों के लिए अधिक एचपी वाले मॉडल बेहतर रहते हैं।

खेती की लागत को कम करने और उत्पादकता बढ़ाने के लिए सही ट्रैक्टर का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। कम बजट वाले किसानों के लिए आयशर 241 और मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई अच्छे विकल्प हैं। यदि संतुलित प्रदर्शन और बेहतर माइलेज की जरूरत है तो महिंद्रा 275 डीआई टीयू पर विचार किया जा सकता है। 

वहीं अधिक शक्ति और आधुनिक फीचर्स की तलाश करने वाले किसान महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i-4WD और आयशर 551 4WD प्राइमा G3 को प्राथमिकता दे सकते हैं। अपनी खेती की आवश्यकताओं और बजट के अनुसार सही ट्रैक्टर का चयन करना ही सबसे समझदारी भरा निर्णय होगा।

Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, महिंद्रा, न्यूहॉलैंड, मैसी फर्ग्यूसन और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts