जाने कैसे मिलेगी कुबोटा ट्रैक्टर की डीलरशिप

By : Tractorbird News Published on : 17-Mar-2023
जाने

जैसा की हम जानते हैं भारत में खेती सबसे ज्यादा की जाती है और 70 प्रतिशत जनसंख्यां खेती पर ही निर्भर करती है। भारत देश में सबसे ज्यादा कमाई खेती पर ही निर्भर है इससे आप जान सकते हैं की भारत में खेती का कितना बड़ा योगदान है। 

खेती की अच्छी पैदावार के लिए किसान नए - नए उपकरणों और मशीनों का इस्तेमाल करते हैं। हम इस लेख में आपको बताने वाले हैं कुबोटा ट्रैक्टर की डीलरशिप के बारे में कैसे आप इसकी डीलरशिप प्राप्त कर सकते है। 

कुबोटा ट्रैक्टर क्या है?

खेती को सुगम बनाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है ताकि अच्छी पैदावार हो सके। कुबोटा ट्रैक्टर एक कंपनी है जो ट्रैक्टर्स बनती है। यह कंपनी काफी अच्छे ट्रैक्टर का निर्माण करती है। कुबोटा कंपनी अन्य तरह के उपकरण भी बनती है जिससे किसानों को काफी मदद मिलती है। इस कंपनी के ट्रैक्टर की क्वालिटी और मजबूती इसे दूसरे ट्रैक्टर से अलग बनाती है। भारत देश में कुबोटा के ट्रैक्टर बहुत पसंद किए जाते हैं। 

आइये जानते हैं कुबोटा ट्रैक्टर की डीलरशिप के बारे में 

किसी भी चीज़ के बारे में जान्ने के लिए हमें उसके नियम और शर्तें पता होनी चाहिए अगर आपको कुबोटा ट्रैक्टर की डीलरशिप लेनी हैं और आप चाहते हैं कि आप कुबोटा के डीलर के रूप में काम करें तो आपको कुबोटा कंपनी के कुछ नियम मानने होंगे ताकि डीलरशिप लेते वक़्त कोई भी दिक्कत न हो।  

जैसा की हम सब जानते हैं Tractor Companies बहुत ही बड़े स्तर पर काम करती हैं हज़ारों से भी ज्यादा संख्या में यहाँ लोग काम करते हैं। देशभर में इनके डीलर्स होते हैं ताकि किसी को भी ट्रैक्टर लेते वक़्त कोई दिक्कत न हो।  

जिन छेत्रों में अभी तक डीलर्स मौजूद नहीं है उनके लिए ये डीलरशिप प्रक्रिया बनायीं गयी है और आवेदन मांगे जा रहे हैं। अगर आप भी कुबोटा कंपनी की डीलरशिप लेना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें और जाने की कैसे आप कुबोटा ट्रैक्टर की डीलरशिप को प्राप्त कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi Yojana - इन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके किसान को मिलेगा उनकी समस्या का समाधान

किन-किन प्रोडक्ट्स में डील करती है कुबोटा 

आपको जानकार हैरानी होगी की कुबोटा या अन्य कोई भी ट्रैक्टर कंपनी मात्र ट्रैक्टर में ही डील नहीं करती उसके कई तरह के अलग अलग उपकरण भी होते हैं ताकि लोग सिर्फ ट्रैक्टर खरीदने के लिए ही उनसे न जुड़ें। कुबोटा ट्रैक्टर कंपनी के द्वारा कई तरह के प्रोडक्ट्स और उपकरणों को बनाया जाता है। 

अगर आप कुबोटा कंपनी की डीलरशिप लेना चाहते हैं तो आपको इन प्रोडक्ट्स और उपकरणों के बारे में पता होना चाहिए ताकि आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इन प्रोडक्ट्स के बारे में जानकार आप एक डीलर के तौर पर ट्रैक्टर के साथ साथ इन प्रोडक्ट्स को भी बेच सकते हैं। आइये जानते हैं कोनसे हैं वो प्रोडक्ट्स जो आपको आवेदन करने से पहले पता होने चाहिए।  

  • हार्वेस्टर
  • ट्रांस्प्लान्टर
  • पॉवर टिलर
  • इम्प्लेमेंट्स
  • इंजन

कुबोटा कंपनी ट्रैक्टर के साथ इनका भी निर्माण करती है।  

जानिये क्या होती है डीलरशिप?

डीलरशिप का मतलब होता है किसी भी बड़ी कंपनी का शोरूम खोलना और सामान को अपने छेत्र में बेचना। Company को अपनी मशीन बेचने के लिए डीलर्स की ज़रूरत होती है ताकि वो अलग अलग छेत्र में ट्रैक्टर की बिक्री कर सकें और देशभर में उनकी ब्रांड वैल्यू बने। 

कुबोटा कंपनी लोगों से पैसा लेती है और अलग अलग शहरों में लोगों को कंपनी की डीलरशिप देती है। डीलर का काम उस प्रोडक्ट को बेचना होता है और कमाई करनी होती है। 

जैसे हम अपने छेत्र में बड़े बड़े बाइक शोरूम, कार शोरूम को देखते हैं वैसे ही ट्रैक्टर के शोरूम होते हैं और उनके डीलर्स सामान बेचते है इसी चीज़ को डीलरशिप कहते हैं।  

आपको क्यों लेनी चाहिए कुबोटा ट्रैक्टर की डीलरशिप 

अब आपने यह तो जान लिया की कुबोटा की डीलरशिप का मतलब क्या है। अब हम जानेंगे इसके फायदे के बारे में जिससे आप कुबोटा कंपनी की डीलरशिप को ले सकें। आपने कुबोटा कंपनी का नाम बहुत सुना होगा तो सोच के देखिये अगर आपको इसकी डीलरशिप मिल जाए और ग्राहक भी अच्छे खासे आने लगें तो आपको कितना मुनाफा होगा। कुबोटा ट्रैक्टर को लोग काफी पसंद करते है। इसी वजह से आपकी बिक्री में भी कोई कमी नहीं आएगी। आगे की प्रक्रिया समझने के लिए हमारे लेख को पढ़ते रहे। 

शोरूम के लिए जगह 

अब आप चिंता में होंगे की इतना सब तो जान लिया लेकिन शोरूम के लिए जगह कहाँ से आएगी क्योंकि उसके लिए काफी बड़ी जमीन चाहिए होती है। इस शोरूम में आप कुबोटा ट्रैक्टर के अलग अलग मॉडल और उपकरणों को रखकर आसानी से बेच सकते हैं। आपको इसके लिए ज्यादा बड़ी ज़मीन की ज़रूरत नहीं है आप अपनी डीलरशिप एक छोटे से शोरूम से भी कर सकते हैं।  

ये भी पढ़ें: किसानों के लिए खुशखबरी PM किसान योजना के बाद अब इस योजना में भी किसानों को मिलेंगे 6 हजार रुपए

लेकिन ज्यादा कम जगह पर भी आप इस शोरूम को नहीं खोल सकते है क्योंकि आप उसमें ज्यादा ट्रैक्टर को नहीं रख सकते हैं और लोगों को नए मॉडल के ट्रैक्टर भी नहीं मिलेंगे। इस डीलरशिप के लिए आपको कम से कम दो हज़ार वर्ग फुट की जमीन लेनी होगी इससे आप अपना शोरूम खोल सकते हैं। ज़रूरी नहीं की शोरूम किसी बड़ी और नामी जगह ही हो आप इसे कहीं भी खोल सकते हैं। 

कितने निवेश की होगी आवश्यकता? 

ये तो आप लोगों को पता ही है की किसी भी बड़ी कंपनी का डीलर बनने के लिए अच्छी खासी रकम देनी पड़ती है। पहले डीलरशिप के लिए पैसे देना, फिर सामन खरीदना इसके साथ-साथ, शोरूम खरीदने का खर्चा, इंटीरियर डेकोरेशन और भी अनेक खर्चे बढ़ जाते है। 

इसी में आपका कम से कम 3 से 4 करोड़ रुपए लग जाते हैं। अगर आपके पास अच्छा ख़ासा पैसा है और आप डीलरशिप लेना चाहते हैं तो आप इसके लिए आवेदन ज़रूर भरें। 

आवेदन करने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स 

सभी companies की अपनी अलग-अलग आवेदन प्रकिया होती है अगर हम बात करें कुबोटा कंपनी के बारे में तो इसमें आपके कुछ ज़रूरी डाक्यूमेंट्स चाहिए होते हैं जो की डीलरशिप लेने में मदद करते हैं। आइये जानते हैं उन ज़रूरी डाक्यूमेंट्स के बारे में जिसे सबमिट करने के बाद आपको डीलरशिप मिल सकती है।  

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जमीन के दस्तावेज
  • GST नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की कॉपी
  • बैंक स्टेटमेंट
  • आवास प्रमाण पत्र
  • शिक्षा के प्रमाण पत्र
  • कर्मचारियों के प्रमाण पत्र
  • सरकार से NOC इत्यादि।

ये सारे डाक्यूमेंट्स आपके सही होने चाहिए अगर ये डाक्यूमेंट्स सही नहीं होते हैं तो आप आवेदन की प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं।  

कैसे करें आवेदन?

अब आपने कुबोटा से जुडी हुई सारी जानकारी ले ली अब आप सोच रहे होंगे की इस कुबोटा कंपनी की डीलरशिप के लिए आवेदन कैसे करना है तो सबसे पहले आपको कुबोटा ट्रैक्टर कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट -  https://www.kubota.co.in/hindi/ पर जाना होगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही आपको कुबोटा ट्रैक्टर कंपनी की सारी जानकारी मिल जाएगी।  

इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको कई सरे ऑप्शंस मिलेंगे

1. सबसे पहले आपको लिंक पर क्लिक करना है वहां आपको एक मेन्यू दिखेगा

2. इसपर क्लिक करने के बाद इसमें कई विकल्प दिए गए हैं उनमें से एक विकल्प है "हमारी कंपनी"

3. हमारी कंपनी पर क्लिक करने के बाद आपको बहुत सारे विकल्प मिलेंगे जिसमें से आपको "कुबोटा डीलर बने" चुनना है

4. अब इसके बाद जब आप "कुबोटा डीलर बने" पर क्लिक करेंगे तो आप एक नए पेज पर पहुँच जायेंगे जिस पर लिखा होगा " हमसे संपर्क करें। जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया फॉर्म खुलेगा जिसमें आपकी पर्सनल डिटेल्स मांगी जाएँगी जैसे की :

  • आपका नाम
  • स्थान
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी 

आपको ये सब जानकारी उस फॉर्म में सही से भर देनी है और सबमिट कर देना है। इसके बाद आपका आवेदन कुबोटा ट्रैक्टर कंपनी के पास पहुँच जाएगा और वो आपसे खुद कांटेक्ट करेंगे। इसके बाद कुबोटा ट्रैक्टर कंपनी के अधिकारी आपसे बात करेंगे और आगे की डीलरशिप प्रक्रिया के बारे में बता देंगे। 

ये भी पढ़ें: जानिये क्या खासियत है Eicher 330 ट्रैक्टर की?

संपर्क कैसे करें? 

जो भी डीलरशिप के लिए आवेदन भर रहे हैं अगर उन्हें कोई भी कठिनाई आती है तो आप इस दिए गए नंबर  020-4860663 पर कॉल कर सकते हैं और डीलरशिप से जुड़े हुए सारे सवालों के जवाब पा सकते हैं।  इसके लिए कुबोटा ट्रैक्टर कंपनी ने मोबाइल नंबर के साथ साथ ईमेल आईडी kapil.rp@kubota.com भी दी है। इस ईमेल आईडी पर भी आप मेल कर सकते है। 

इस लेख में हमने आपको कुबोटा ट्रैक्टर डीलरशिप के बारे में पूरी जानकारी दी है। अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमारी वेबसाइट TractorBird को फॉलो कर सकते हैं। इससे हमारा प्रोत्शाहन बढ़ेगा और हम आपके लिए अच्छे अच्छे लेख लाते रहेंगे।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad