Mahindra Oja 2127 4WD - Features, Specification and Price

By : Tractorbird News Published on : 15-Feb-2025
Mahindra

किसान भाइयों जैसा की आप जानते है महिंद्रा कंपनी समय-समय पर नए ट्रैक्टर बनाती रहती है और हर बार कंपनी नई तकनीकी के साथ ट्रैक्टरो का निर्माण करती है। 

महिंद्रा के ट्रैक्टर खेत में कम डीज़ल की खपत में काम करने के लिए जाने जाते है। कंपनी किसानों के बजट के हिसाब से ट्रैक्टर का निर्माण करती है जिससे की कम कीमत में सभी फीचर्स किसानों को एक ही ट्रैक्टर में मिल सके। 

इसलिए किसान सब से ज्यादा महिंद्रा के ट्रैक्टर खरीदना पसंद करते है। किसानों के लिए कंपनी अब ले कर आयी है Mahindra oja 2127 4wd ये ट्रैक्टर हर प्रकार की नई तकनीकों से भरा हुआ है। 

इस लेख में हम आपको इस ट्रेक्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देंगे।       

Mahindra oja 2127 4wd POWER प्लस इंजन क्षमता क्या है? 

  • ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 27hp श्रेणी का शक्तिशाली इंजन मिलता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर कंपनी प्रदान करती है ट्रैक्टर का इंजन 2700 चक्रो/RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। 
  • Mahindra oja 2127 4wdका एयर क्लीनर अपनी श्रेणी में सबसे बड़ा है जो एयर फिल्टर को चोक होने से रोकता है और धूल भरे अनुप्रयोगों के दौरान भी ट्रैक्टर के परेशानी मुक्त संचालन की गारंटी देता है।  

ये भी पढ़ें: महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-ps ट्रैक्टर है 48 hp श्रेणी में जानदार ट्रैक्टर

ब्रेकिंग और स्टीयरिंग प्रकार

  • Mahindra oja 2127 4wdकी ट्रैक्टर में तेल में डूब डिस्क ब्रेक्स आपको मलते है। 
  • इसके अतिरिक्त, महिंद्रा ट्रैक्टर बेहतर ब्रेकिंग तकनीक, सहज क्लच ऑपरेशन, गर्मी से मुक्त बैठने का वातावरण और बहुत कुछ प्रदान करता है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको पावर स्टीयरिंग मिलता है। पावर स्टीयरिंग होने से आप ट्रैक्टर को कम जगह में भी आसानी से मोड़ सकते है।

ट्रांसमिशन

Mahindra oja 2127 4wd नए उच्च-मध्यम-निम्न ट्रांसमिशन सिस्टम और 12  फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर के साथ कृषि अनुप्रयोगों की एक विस्तृत श्रृंखला का सफलतापूर्वक प्रदर्शन कर सकता है। 

हाइड्रोलिक, लिफ्टिंग कैपेसिटी और पीटीओ पॉवर

ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 950 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में आपको लिफ्टिंग के कण्ट्रोल के लिए अच्छी सेन्सिंग मिलती है जिससे आप खेत में काम करते समय उपकरणों को आसानी से एडजस्ट कर सकते है। 

ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 5.80- 6.30 लाख रूपए तक है। 

ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।

किसान भाइयों आप ने लेख में Mahindra oja 2127 4wd ट्रैक्टर की सम्पूर्ण जानकारी के बारे में  इसी प्रकार की ट्रैक्टर या खेती - से जुड़े उपकरणों की जानकारी पाने के लिए आप हमारी वेबसाइट Tractorbird पर भी जा सकते है इसके अलाव ट्रैक्टर , खेती के उपकरणों और खेती से जुड़ी वीडियो देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल Tractorbird पर भी जा सकते है।

Join TractorBird Whatsapp Group