Massey ferguson 5118 2WD - बागवानी के लिए सबसे अच्छा ट्रैक्टर, जाने इसके बारे में

By : Tractorbird News Published on : 01-Mar-2023
Massey

MF 5118 2WD ट्रैक्टर का निर्माण खास कर बागवानी कार्यों के लिए किया है। ताकि बागों में कार्य करना आसान हो सके। किसान इस ट्रैक्टर की सहायता से हर प्रकार के कार्य कर सकते है जैसे की खेत में कल्टीवेटर, हैरो, Plough जैसे सभी उपकरणों का इस्तेमाल कर सकते है। हमारे इस लेख में हम इस ट्रैक्टर के सारे फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में बताने वाले है।   

Massey Ferguson 5118 2WD इंजन की विशेषताएँ

  • Massey ferguson 5118 2WD ट्रैक्टर के इंजन पावर की बात करे तो ट्रैक्टर में 20 HP श्रेणी का इंजन मिलता है।
  • ट्रैक्टर में इंजन 182E15 का मिलता है।
  • सिलेंडर की बात करे तो इस ट्रैक्टर के इंजन में 1 सिलेंडर दिया गया है।  
  • ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 825 cc है। 
  • फ्यूल इंजेक्शन पंप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में Bosh का Inline पंप दिया गया है। 
  • Massey Ferguson 5118 2WD ट्रैक्टर में क्लच टाइप की बात करे तो Single डायाफ्राम क्लच दिया गया है। 
  • ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन टाइप स्लाइडिंग mesh दिया गया है। 
  • ट्रैक्टर में  गियर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स दिए गए है। 
  • Massey Ferguson 5118 2WD ट्रैक्टर के टायर साइज 4.75 x 14 (12.06 cm x 35.56 cm) फ्रंट के और 8 x 18 (20.32 cm x 45.72 cm) रियर टायर इस ट्रैक्टर में मिलता है। 
  • ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 21.68 किलोमीटर प्रति घंटे है। 
  • ट्रैक्टर की PTO टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में लाइव, दो स्पीड वाला पीटीओ मिलता है। 
  • PTO की स्पीड 540 RPM है और पीटीओ 2180 ERPM जनरेट करता है। 
  • ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग कैपेसिटी (Lower Links at Horizontal Position) 750 किलोग्राम प्रति घंटे है। 
  • Massey Ferguson 5118 2WD ट्रैक्टर में ब्रेक टाइप तेल में डूबे ब्रेक्स मिलते है।         
  • ट्रैक्टर में स्टीयरिंग टाइप मैन्युअल स्टीयरिंग मिलते है। 
  • इस ट्रैक्टर में 12 V 75 Ah की बैटरी और 12 V 35 A का अल्टरनेटर कंपनी ने दिया है। 
  • Massey Ferguson 5118 2WD ट्रैक्टर की कुल लंबाई Overall Length 2595 mm है। 
  • इस ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई Overall Width 950 mm है। 
  • ट्रैक्टर की कुल ऊंचाई Overall Height 1300 mm है। 
  • ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1436 mm का इस ट्रैक्टर में है। 
  • इस ट्रैक्टर का कुल वजन 790 किलोग्राम है। 
  • Massey Ferguson 5118 2WD ट्रैक्टर के ईंधन टैंक की कैपेसिटी 28.5 लीटर है।
ये भी पढ़ें: तकनीक में लेटेस्ट, बागवानी में बेस्ट है Powertrac Euro G28

Massey Ferguson 5118 2WD ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

अगर हम Massey Ferguson 5118 2WD ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 3.15 - 3.50 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। 

किसान भाइयों अगर आप आपने बागवानी के काम को आसान बनाना चाहते है तो ये ट्रैक्टर आप के लिए सबसे अच्छा विक्लप है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad