PREET 6049 – प्रीत कंपनी का ये ट्रैक्टर आता है शानदार फीचर्स से भरपूर

By : Tractorbird News Published on : 08-May-2024
PREET

प्रीत कंपनी भारत में ट्रैक्टर निर्मित और कृषि उपकरण निर्माता के नाम से जानी जाती है। इस कंपनी के ट्रैक्टर किसानो के बीच बहुत लोकप्रिय है। 

इस कंपनी के ट्रैक्टर खेतों पर अच्छा कार्य करने के लिए जाने जाते है। आज के इस लेख में हम आपके लिए PREET 6049 – ट्रैक्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी लेकर आये है।                            

PREET 6049 ट्रैक्टर की प्रमुख विशेषताएं क्या है?

PREET 6049 ट्रैक्टर की चमत्कारी विशेषताएं इस ट्रैक्टर को ऐसे किसान के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती हैं जो अपनी खेती को बेहतर बनाना चाहते हैं और अपने कृषि व्यवसाय में बड़ी जीत हासिल करना चाहते हैं। 

ये ट्रैक्टर खेती का जादूगर है जो आपके खेती के कार्यों को आसान बना देगा। 

ट्रैक्टर की इंजन और ईंधन क्षमता कैसी है?

  • PREET 6049 में 60 HP श्रेणी की शक्ति से दहाड़ने वाले एक कुशल और उत्तम दर्जे के इंजन के साथ, यह शक्तिशाली और आधुनिक तकनीक से भरा हुआ ट्रैक्टर किसानों के लिए एकदम सही साथी है। 
  • इसमें 4 सिलेंडरों के साथ शक्तिशाली इंजन है,जो 2000 (RPM) उत्पन्न करता है।   
  • इसके अलावा, ड्राई क्लीनर एयर फिल्टर के साथ इंजन धूल रहित रहता है, जिससे यह सुचारू रूप से और कुशलता से संचालित होता है। 
  • इंजन को ठंडा रखने के लिए ट्रैक्टर में स्वाभाविक रूप से वाटर कूल्ड सिस्टम (water cooled system) दिया गया है। 

ये भी पढ़ें: सीमांत किसानों के लिए प्रीत कंपनी के टॉप ट्रैक्टर

ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स       

  • PREET 6049 ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन synchro MESH दिया है साइड शिफ्ट गियरबॉक्स होने से चालक को ट्रैक्टर के गियर बदलने में आसानी होती है। 
  • ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड गति के लिए और 12 रिवर्स गति के लिए गियरबॉक्स प्रदान किये गए है। 
  • अधिक गति विक्लप होने से ट्रैक्टर कम समय में ज्यादा क्षेत्र को कवर करता है जिससे किसान के समय की बचत होती है। 
  • उन्नत ट्रांसमिशन सिस्टम ट्रैक्टर को सुचारू और आसान कामकाज प्रदान करने में सक्षम बनाता है। 
  • PREET 6049  ट्रैक्टर में स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग दिया गया है। 
  • पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर के चालक को ट्रैक्टर को चलाने में भी मजा आता है पावर स्टीयरिंग से कम जगह में भी ट्रैक्टर आसानी से घूम जाता है। 
  • PREET 6049 पावर स्टीयरिंग होने से सड़क पर भी ट्रैक्टर का नियंत्रण आसान हो जाता है। 
  • इससे जब आप खेत में काम करते है उस समय ट्रैक्टर सँभालने में आसानी होती है। तेल में डूबे हुए ब्रेक होने से ट्रैक्टर को कठिन परिस्थितियों को भी पार करने में मदद मिलती हैं। 
  • PREET 6049 ट्रैक्टर में मजबूत, बड़े आकार के टायर हैं जो किसी भी सतह पर आसानी से ट्रैक्टर को नियंत्रित कर सकते हैं। 
  • ट्रैक्टर में फ्रंट टायर्स साइज 9.0 - 24  है और रियर टायर्स का साइज 16.9 - 28 है। PREET 6049 हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग कैपेसिटी की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 2400 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता दी गयी है। 
  • PREET 6049 ट्रैक्टर में अधिक लिफ्टिंग कैपेसिटी क्षमता होने से ट्रैक्टर आसानी से भारी से भारी वजन को भी उठा सकता है। इस ट्रैक्टर में उपकरणों को संचालित करने के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स दिया गया है। 
  • PREET 6049 ट्रैक्टर का पीटीओ 52HP पावर का दिया गया है। पीटीओ की गति 540 और 1000 )RPM) है। 
  • ट्रैक्टर का पीटीओ एचपी क्षमता इसे किसानों को एक सहज और कुशल खेती का अनुभव कराती है। इसका उन्नत पीटीओ सिस्टम और आसान हैंडलिंग इसे किसी भी किसान के बेड़े के लिए एक विश्वसनीय और मूल्यवान जोड़ बनाते हैं।

PREET 6049 ट्रैक्टर कीमत क्या है? 

PREET 6049  ट्रैक्टर शक्तिशाली 60 HP श्रेणी वाला ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर की कीमत 7.50- 7.70 लाख रूपए तक है। ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी आपको देखने को मिलता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad