Sonalika DI 35 - फीचर्स, स्पसिफिकेशन और कीमत

By : Tractorbird News Published on : 01-May-2023
Sonalika

जैसा की हम जानते है सोनालिका दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में से एक है। भारत में सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्यात ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स हमेशा से अपने उन्नत तकनीक से सम्पूर्ण ट्रैक्टर्स द्वारा बेजोड़ प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। हमारे इस लेख में आप Sonalika DI 35 ट्रैक्टर के बारे में जानेंगे।

Sonalika DI 35 इंजन की खासियत

Sonalika DI 35 39 HP श्रेणी में एक अनुकूलित ट्रैक्टर है। शक्तिशाली 3 सिलेंडर 37 एचपी इंजन से लैस, डीआई 35, 2000 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता हैं। 

Sonalika DI 35 Features and Specification 

Sonalika DI 35 ट्रैक्टर को विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के किसानों की समृद्धि के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

ये भी पढ़ें: Sonalika DI 42 RX and 42 Power Plus है रोटावेटर का बादशाह

ट्रैक्टर सेंटर शिफ्ट टाइप 8F+2R गियरबॉक्स ट्रांसमिशन और कुशल कार्यक्षमता के लिए सिंगल क्लच विकल्प के साथ हैवी ड्यूटी स्लाइडिंग मेश के साथ आता है। 

इस ट्रैक्टर में आपको मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग के दो स्टीयरिंग विकल्प मिलते है, इसे किसानों की बेहतर सुविधा के लिए एर्गोनोमिक सीट के साथ डिजाइन किया गया है। 

ट्रैक्टर में 152.4mm - 406.4mm (6.0 - 16) फ्रंट टायर साइज और 345.4mm - 711.2mm (13.6 - 28) रियर टायर साइज है।  

इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 55 लीटर का ईंधन टैंक प्रदान किया है। बड़ा ईंधन टैंक होने के कारण इस ट्रैक्टर से आप लंबे समय तक खेत में काम कर सकते है। 

Sonalika DI 35 Tractor तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है। 

इसमें 2000 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स भी हैं। 

ये ट्रैक्टर हल, कल्टीवेटर, रोटावेटर, वेटलैंड कल्टीवेशन, बुवाई, थ्रेशर, आलू प्लांटर, ढुलाई जैसे विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए डिज़ाइन किया गया एक प्रौद्योगिकी चमत्कार है, जो उत्तर प्रदेश की फसल और मिट्टी के लिए सबसे उपयुक्त है।

ये भी पढ़ें: एलआईसी एजेंट से सोनालिका ट्रैक्टर के मालिक बने भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति

इस ट्रैक्टर में अच्छे फीचर्स है, जिससे बेहतर उत्पादकता के साथ अधिक आय अर्जित करने में मदद मिलती है।

Sonalika DI 35 Price?

Sonalika DI 35 ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 6.30 - 6.80 लाख रूपए तक है।     

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad