Sonalika DI 734 - छोटे और सीमांत किसानों का पसंदीदा ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 10-Jun-2024
Sonalika

Sonalika DI 734, ट्रैक्टर 34 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है। ये ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन के साथ कंपनी ने बनाया है। 

ये ट्रैक्टर खास कर किसान भाइयों आपकी खेती को आसान बनाने के लिए बनाया है जिससे खेत में अधिक जोर या ताकत वाले कार्यों को करने में समय की बचत और आसानी होगी। 

इस ट्रैक्टर में कंपनी ने कई नए फीचर्स प्रदान किये है जो इस ट्रैक्टर को और ट्रैक्टर्स से अलग बनाता है। 

किसान भाइयों अगर आपको भारी उपकरणों को खींचने या भार ढ़ोने के लिए ट्रैक्टर की आवश्यकता है तो आपके लिए उत्तम ट्रैक्टर बन सकता है। 

Sonalika DI 734 - ट्रैक्टर की प्रमुख विशेषताएं क्या है? 

Sonalika DI 734 ट्रैक्टर की अद्भुत विशेषताओं ने इसे किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प बनाया है जो अपनी खेती को बेहतर बनाना चाहते हैं और अपने खेत में बड़े जीत हासिल करना चाहते हैं।

यह ट्रैक्टर एक खेती का जादूगर है, जो आपके खेती कार्यों को आसान बना देगा। 34 हॉर्स पावर श्रेणी के इंजन के साथ, यह आधुनिक तकनीक से भरा हुआ ट्रैक्टर किसानों के लिए एक अच्छा साथी है।

ये भी पढ़ें: सोनालिका कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

ट्रैक्टर की इंजन पावर कितनी है? 

  • Sonalika DI 734 में 3 सिलेंडरों के साथ 34 hp शक्तिशाली इंजन है, इंजन अत्यधिक ईंधन कुशल है, ये 2780 cc वाला ट्रैक्टर सीमांत और छोटे किसानों के लिए लागत प्रभावी संचालन प्रदान करता है। 
  • इसके अलावा, ड्राई क्लीनर एयर फिल्टर के साथ इंजन धूल रहित रहता है, जिससे यह सुचारू रूप से और कुशलता से संचालित होता है। 
  • इंजन को ठंडा रखने के लिए ट्रैक्टर में स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड वाटर कूल्ड सिस्टम दिया गया है। 

ट्रांसमिशन

  • Sonalika DI 734 ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन कांस्टेंट MESH दिया है साइड शिफ्ट गियरबॉक्स होने से चालक को ट्रैक्टर के गियर बदलने में आसानी होती है। 
  • ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड गति के लिए और 2 रिवर्स गति के लिए गियरबॉक्स प्रदान किये गए है।
  • अधिक गति विक्लप होने से ट्रैक्टर कम समय में ज्यादा क्षेत्र को कवर करता है जिससे किसान के समय की बचत होती है। 
  • उन्नत ट्रांसमिशन सिस्टम ट्रैक्टर को सुचारू और आसान कामकाज प्रदान करने में सक्षम बनाता है। 

पीटीओ पावर 

  • ट्रैक्टर का पीटीओ 30 HP क्षमता इसे किसानों को एक सहज और कुशल खेती का अनुभव कराती है। 
  • इसका उन्नत पीटीओ सिस्टम और आसान हैंडलिंग इसे किसी भी किसान के बेड़े के लिए एक विश्वसनीय और मूल्यवान जोड़ बनाते हैं।

स्टीयरिंग और ब्रेक प्रकार कैसे है?

  • Sonalika DI 734 ट्रैक्टर में स्टीयरिंग पावर और मैकेनिकल दोनों स्टीयरिंग दिए गए है। 
  • पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर के चालक को ट्रैक्टर को चलने में भी मजा आता है पावर स्टीयरिंग से कम जगह में भी ट्रैक्टर आसानी से घूम जाता है। 
  • पावर स्टीयरिंग होने से सड़क पर भी ट्रैक्टर को नियंत्रण आसान हो जाता है।
  • इससे जब आप खेत में काम करते है उस समय ट्रैक्टर सँभालने में आसानी होती है। 
  • तेल में डूबे हुए ब्रेक ट्रैक्टर में होने से ट्रैक्टर को कठिन परिस्थितियों को भी पार करने में मदद मिलती हैं। 
  • उदाहरण के लिए ढलानों,चिकनी जगह और सड़क पर नियंत्रण करने में आसानी मिलती। 

ये भी पढ़ें: सोनालिका सम्राट कंबाइन हार्वेस्टर लाईए फसलों की कटाई को आसान बनाइए

टायर्स 

  • Sonalika DI 734 ये टायर खुली जगहों, जंगली क्षेत्रों और मैला मैदान में स्थिरता और कर्षण प्रदान करते हैं।
  • ट्रैक्टर में आगे के टायर 6.00 - 16 के और पीछे के टायर 13.6 - 28 के आते है और साथ ही, टायरों में एक विशेष ट्रेड डिज़ाइन होता है जो मिट्टी के संघनन को कम करता है और कर्षण को बढ़ाता है।

हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग कैपेसिटी 

  • 734 DI Sonalika ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 किलोग्राम है। 
  • ट्रैक्टर में अधिक लिफ्टिंग कैपेसिटी क्षमता होने से ट्रैक्टर आसानी से भारी से भारी वजन को भी उठा सकता है। 
  • इस ट्रैक्टर में उपकरणों को संचालित करने के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स दिया गया है। 
  • ट्रैक्टर में नई तकनीक के सेंसिंग पॉइंट्स आपको लिफ्टिंग सिस्टम में इस ट्रैक्टर के मिलता है।
  • 734 DI Sonalika ट्रैक्टर से हैरो, ढुलाई, हल, आलू बोने की मशीन, पुडलिंग, रोटावेटर, मल्चर, स्ट्रॉ रीपर, सुपर सीडर जैसे विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए डिज़ाइन किया गया, अत्याधुनिक सोनालिका डीआई 55 4wd एक प्रौद्योगिकी चमत्कार है जो उत्तर प्रदेश की फसल के लिए सबसे उपयुक्त है और मिट्टी की विशिष्ट परिस्थितियाँ, जिससे बेहतर उत्पादकता के साथ अधिक आय अर्जित करने में मदद मिलती है

Sonalika DI 734 ट्रैक्टर कीमत क्या है? 

ट्रैक्टर शक्तिशाली 34 hp श्रेणी वाला ट्रैक्टर है। 

Sonalika DI 734 ट्रैक्टर की कीमत 5.23 - 5.55 लाख रूपए तक है। छोटे और सीमांत किसानों और ढ़ुलाई के कार्यों के लिए ये ट्रैक्टर बहुत उत्तम है। 

इस ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिल जाता है।

tractorbird के हमारे इस लेख में आप ने Sonalika DI 734 ट्रैक्टर के बारे में जाना है। आपके पास Sonalika DI 734 ट्रैक्टर से संबंधित कोई और प्रश्न हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।

 tractorbird.com पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है। 

ट्रैक्टरबर्ड ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग और अपडेट के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad