सोनालिका कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

By : Tractorbird News Published on : 22-Mar-2024
सोनालिका

सोनालिका कंपनी सालों से किसानों के लिए नए ट्रैक्टरों का निर्माण कर रही है। कंपनी किसानों के लिए समय-समय पर नए ट्रैक्टर बनाती है जिससे की उनकी खेती का कार्य आसान हो सके, इस कंपनी के ट्रैक्टर विश्वसनीय होते है। 

कम डीज़ल की खपत में अच्छा काम करने के लिए जाने जाते है। इस लेख में हम आपको आज सोनालिका कंपनी के टॉप 5  ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। 

1. सोनालिका डीआई 60 टाइगर (Sonalika DI 60 tiger)

  • सोनालिका डीआई 60 टाइगर ट्रैक्टर एक दमदार ट्रैक्टर है जो की 60 HP शक्तिशाली इंजन के साथ में आता है। इस ट्रैक्टर के इंजन में 4 सिलिंडर जो की 2100 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करते हैं। 
  • ट्रैक्टर की  PTO POWER  51.6 HP है। सोनालिका डीआई 60 टाइगर में 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर बॉक्स है। हाइड्रोस्टैटिक टाइप स्टीयरिंग इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाता है।
  • ट्रैक्टर में सामने के टायर 7.5 x 16/6.50 x 20 और पिछले टायर16.9 x 28 के आपको इस ट्रैक्टर में मिल जाते है। सोनालिका डीआई 60 टाइगर ट्रैक्टर में 65 लीटर ईंधन टैंक क्षमता आपको मिल जाती है। 
  • इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो सोनालिका डीआई 60 टाइगर ट्रैक्टर की कीमत ऑन रोड कीमत 8.80-9.35 लाख रूपए तक है। 

2. सोनालिका 55 टाइगर (Sonalika 55 tiger)

  • सोनालिका कंपनी का ये ट्रैक्टर बेहद आकर्षक डिज़ाइन और इंजन शक्ति के साथ में आता है इस ट्रैक्टर के इंजन की क्षमता 55 HP है इसमें 4 सिलेंडर हैं। 
  • इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 4087 सीसी है और इंजन 2000 इंजन रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इसमें 2000 किलोग्राम की हाइड्रोलिक उठाने की क्षमता है और सोनालीका डीआई 55 टाइगर का माइलेज हर क्षेत्र में किफायती है। 
  • सोनलिका डीआई 55 टाइगर में 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर बॉक्स है। ब्रेक की बात करे तो इसमें मल्टी डिस्क आयल इम्मरसेड ब्रेक है। 
  • इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो सोनालीका डीआई 55 टाइगर ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत 10.35-10.88 लाख रूपए तक है। 

3. सोनालिका डीआई 50 सिकंदर (Sonalika DI 50 Sikander)

सोनालिका डीआई 50 सिकंदर के इंजन में आपको 52 HP का शक्तिशाली इंजन है जिसमे आपको 3 सिलिंडर मिल जाते है। 

ट्रैक्टर का इंजन 2000 के रेटेड आरपीएम पर  उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है जिससे की आप आसानी से खेती के सभी कार्य कर सकते है। सोनालिका डीआई 50 सिकंदर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स हैं। 

ट्रैक्टर में सामने के टायर 6.0 x 16 / 6.5 x 16 / 7.5 x 16 और पिछले टायर 14.9 x 28/ 16.9 x 28 है। इस ट्रैक्टर की कीमत 6.80-7.40  लाख रूपए तक है। 

ये भी पढ़ें : VST कंपनी की टॉप 3 ट्रैक्टर सीरीज

4. सोनालिका 42 डीआई सिकंदर ट्रैक्टर  (Sonalika 42 di tiger Sikander tractor)                                     

सोनालिका 42 डीआई सिकंदर ट्रैक्टर एक आकर्षक डिज़ाइन वाला शक्तिशाली ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में 42 एचपी का 3 सिलिंडर वाला इंजन है। 

इस ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इसमें आपको ड्राई डिस्क / आयल इम्मरसेड ब्रेक (ऑप्शनल) मिल जाता है। सोनालिका डीआई 42 डीआई सिकंदर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स हैं। 

यह ट्रैक्टर में 1800 हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी के साथ आता है। सोनालिका 42 डीआई सिकंदर ट्रैक्टर की कीमत  6.59-6.96 लाख तक है। 

5. सोनालिका डीआई 35 ट्रैक्टर (Sonalika Di 35 tractor)

सोनालिका डीआई 35 ट्रैक्टर में 39 HP का शक्तिशाली इंजन आपको मिल जाता है साथ ही इस ट्रैक्टर की पीटीओ की पावर 34 HP है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स हैं। 

सोनालिका डीआई 35 का स्टीयरिंग टाइप मैकेनिकल/ पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल) है। सोनालिका डीआई 35 में 2000 Kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। 

इस डीआई 35 ट्रैक्टर में प्रभावी कार्य के लिए मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर होते हैं। टायरों का साइज 6.0 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 28 / 13.6 x 28 रिवर्स टायर है। सोनालिका डीआई 35 की कीमत 5.35-5.65 लाख रूपए तक है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad