John Deere 5E Series - फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी

By : Tractorbird Published on : 19-May-2025
John

कृषि कार्यों में कई प्रकार के कृषि यंत्रों या उपकरणों का उपयोग किया जाता है। ट्रैक्टर जिसमें से सबसे प्रमुख है, खेती में कृषि उपकरण अलग-अलग काम करते हैं। 

ट्रैक्टर की मदद से किसान खेती के कई जटिल कार्यों को कम समय और कम खर्च में पूरा कर सकते हैं, जॉन डियर कंपनी भी ऐसे ही ट्रैक्टरों का निर्माण करती हैं, इस लेख में हम आपको John Deere 5E सीरीज के ट्रैक्टरों की सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

John Deere 5E सीरीज के फीचर्स

जॉन डियर 5E सीरीज के ट्रैक्टर 50 HP से लेकर 74 HP तक उपलब्ध हैं। 5E सीरीज के ट्रैक्टर खास तौर पर भारी काम के लिए और बड़े आकार के उपकरणों को बड़ी आसानी और दक्षता से संभालने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। John Deere 5E सीरीज के ट्रैक्टर निम्नलिखित दिए गए हैं - 

John Deere 5210 GearPro

  • जॉन डियर 5210 गियर प्रो 2900 सीसी इंजन के साथ खेत में कुशल माइलेज प्रदान करता है। यह 3 सिलेंडर, 50 इंजन एचपी और 45 पीटीओ एचपी के साथ आता है। 
  • शक्तिशाली इंजन 2100 इंजन रेटेड RPM उत्पन्न करता है। इसमें 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर हैं। इसका कुल वजन 2105 किलोग्राम और व्हीलबेस 2050 एमएम है, आगे के टायरों का माप 9.50x20 है, जबकि पीछे के टायरों का माप 16.9x28 है। 
  • जॉन डियर 5210 गियर प्रो में स्वचालित गहराई और ड्राफ्ट नियंत्रण लिंकेज बिंदुओं के साथ 2000 किलोग्राम मजबूत खींचने की क्षमता है। 
  • यह खेतों पर लंबे समय तक चलने के लिए 68 लीटर की बड़ी ईंधन टैंक क्षमता प्रदान करता है। इसकी कीमत 7,99,000 -9,00000 तक है जो विभिन्न राज्यों में अलग अलग है। 

John Deere 5310 PowerTech

  • John Deere 5310 PowerTech ट्रैक्टर का इंजन 57hp श्रेणी क्षमता के साथ आता है और इंजन में 3 सिलिंडर (cylinder) दिए गए है। इंजन 2100 RPM पर अच्छा प्रदर्शन करता है।
  • John Deere 5310 PowerTech ट्रैक्टर में single & dual clutch दोनों प्रकार के clutch दिए गए है। John Deere 5310 PowerTech में 16 गियर्स आते है। 
  • गियर 12 Forward+ 4 Reverse आते है और Gear box Collarshift के साथ आते है। John Deere 5310 PowerTech ट्रैक्टर के टायरों की बात करे तो इसमें के अगले Tyres 9.5 x 24 आते है और पिछले टायरों 16.9 X 30 के आते है। ट्रैक्टर का कुल वजन 2600 किलोग्राम है। 
  • ट्रैक्टर का व्हील बेस 2050 MM का आता है। John Deere 5310 PowerTech ट्रैक्टर की Hydraulic lifting capacity – 2500 किलोग्राम है। ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो ये आपको 13.22-15.30 लाख रूपए तक मिलता है। 

ये भी पढ़ें: Mahindra XP PLUS Series से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी

John Deere5405 PowerTech

  • हाई इंजन बैक अप टॉर्क के साथ डिज़ाइन किया गया है इंजन की क्षमता 63 HP (46 kW), 2100 आरपीएम पर काम करता है। ट्रैक्टर का इंजन 3 सिलेंडर के साथ आता है। 
  • ट्रैक्टर में गियर 16 आते है 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर बॉक्स होते है। ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी(lifting capacity) 2000 किलोग्राम है। लिफ्ट 3 पॉइंट लिंकेज केटेगरी II, आटोमेटिक डेप्थ & ड्राफ्ट कण्ट्रोल (ADDC) के साथ आता है। 
  • ट्रैक्टर के अगले टायरों का 6.5 x 20 (0.17 x 0.51 m), और पिछले टायरों का आकर 16.9 x 30 (0.43 x 0.76 m) है।
  • ट्रैक्टर के ईंधन टैंक की क्षमता 68 किलोग्राम है जिस से हम खेत पर लम्बे समय तक काम कर सकते है। इस ट्रैक्टर की कीमत 920000 -970000 रूपए है।

John Deere5075E PowerTech

  • John Deere 5075E PowerTech इंजन की क्षमता 74 HP (46 kW), 2400 आरपीएम पर काम करता है। ट्रैक्टर का इंजन 3 सिलेंडर के साथ आता है।,ये ट्रैक्टर खेती का जादूगर है जो आपके खेती के कार्यों को आसान बना देगा। 
  • John Deere 5075 ट्रैक्टर में गियर 16 आते है 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर(GearPro स्पीड)12F + 12R (PowrReverser Speed)9F + 3R (Creeper Speed) बॉक्स आते है। 
  • ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग आता है और पावर स्टीयरिंग सामान्य तेल का उपयोग करता है, इसलिए नियमित जांच की आवश्यकता नहीं होती है और उच्च स्थायित्व प्रदान करता है। 
  • उच्च स्तरीय लाभ इसका कम रखरखाव और लंबा जीवन है। ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी(lifting capacity) 2500 किलोग्राम है। ट्रैक्टर के अगले टायरों का 12.2 x 24, और पिछले टायरों का आकर 18.4 x 30 है। इस ट्रैक्टर की कीमत 14.70-16.00 रूपए तक है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts