बागवानी के लिए डिज़ाइन किया गया खास ट्रैक्टर: Sonalika MM-18

By : Tractorbird News Published on : 05-May-2023
बागवानी

Sonalika MM-18 ट्रैक्टर को खास कर भारत के बागवानी वाले किसानों के के लिए कंपनी ने Design किया है इस ट्रैक्टर से आप अपने बागों में हर प्रकार के काम कर सकते है, जिससे आपका बागों का काम आसान बन सकता है। 

किसान भाइयों Sonalika MM-18 ट्रैक्टर 18 HP में आता है जिससे आप कई उपकरण भी आसानी से चला सकते है। बिना किसी रूकावट के आप इस ट्रैक्टर से किसी भी प्रकार की मिट्टी में काम कर सकते है। इस लेख में हम इस ट्रैक्टर की सारी जानकारी देने वाले है, तो अंत तक बने रहे। 

इंजन 

सोनालिका एमएम-18 18 HP category में एक अनुकूलित ट्रैक्टर है। शक्तिशाली 1 सिलेंडर 18 एचपी इंजन से लैस, एमएम-18 2300 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है। 

ये भी पढ़ें: Sonalika DI 35 - फीचर्स, स्पसिफिकेशन और कीमत

ट्रांसमिशन 

Sonalika MM-18 को विशेष रूप से किसानों की समृद्धि के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो सेंटर शिफ्ट टाइप 6F + 2R गियरबॉक्स ट्रांसमिशन और कुशल कार्यक्षमता के लिए सिंगल क्लच विकल्प के साथ हैवी ड्यूटी स्लाइडिंग मेश के साथ आता है।

स्टीयरिंग और ब्रेक

मैकेनिकल स्टीयरिंग विकल्प के साथ, इसे किसानों के बेहतर आराम के लिए एर्गोनोमिक सीट के साथ डिज़ाइन किया गया है। MM-18 तेल में डूबे ब्रेक के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है। 

टायर साइज 

133.35mm - 355.6mm (5.25-14)/114.3mm - 304.8mm (4.5-12) सामने के टायर का आकार और 203.2mm - 457.2mm (8.0-18) पिछले टायर का आकार है MM-18 तेल में डूबे ब्रेक के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें: टॉप 10 मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर लिस्ट 2023

हाइड्रोलिक्स

इसमें 800 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स भी हैं। इस ट्रेक्टर को कल्टीवेटर, हल, रोटावेटर, स्प्रेयर जैसे विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए डिज़ाइन किया गया हैंअत्याधुनिक सोनालिका MM-18 एक प्रौद्योगिकी चमत्कार है जो भारत की फसल और मिट्टी की विशिष्ट परिस्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त है, जिससे बेहतर उत्पादकता के साथ अधिक आय अर्जित करने में मदद मिलती है।

कीमत 

इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रेक्टर की कीमत 3.10 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर फरक भी देखने को मिलता है। किसान भाइयों इस ट्रेक्टर को खरीद कर आप आपने बागों में हर प्रकार के काम आसानी से कर सके है किसान भाइयों ये ट्रैक्टर आपके बजट के हिसाब से निर्मित किया गया है। इस ट्रैक्टर से कई प्रकार के कार्य किए जा सकते है। 

हमारा ये आर्टिकल अंत तक पढ़ने के लिए धनयवाद। इसी प्रकार की खेतीबाड़ी, ट्रैक्टर, मशीनरी से जुड़ी जानकारी पढ़ने के लिए जुड़े रहे हमारी वेबसाइट के साथ। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad