भारत में टॉप 3 न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर: जानें उनकी कीमत, HP रेंज और खूबियां

By : Tractorbird Published on : 24-Apr-2026
भारत

भारत के टॉप 3 न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर: पावर, कीमत और फीचर्स का पूरा विवरण

भारत में खेती तेजी से आधुनिक हो रही है और किसान अब ऐसे ट्रैक्टरों की तलाश में हैं जो कम ईंधन में ज्यादा काम कर सकें, टिकाऊ हों और हर तरह के कृषि कार्य में उपयोगी साबित हों। ऐसे में न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर अपने दमदार इंजन, एडवांस फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस केl लिए किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। 

न्यू हॉलैंड कंपनी अलग-अलग HP रेंज में ट्रैक्टर उपलब्ध कराती है, जो छोटे, मध्यम और बड़े सभी प्रकार के किसानों की जरूरतों को पूरा करते हैं। यहां हम आपको भारत के टॉप 3 न्यू हॉलैंड ट्रैक्टरों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें पावर, कीमत और फीचर्स का शानदार संतुलन देखने को मिलता है।

1. न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर प्लस+

न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर प्लस+

न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर प्लस+ में 3 सिलेंडर वाला दमदार इंजन दिया गया है, जो 50 HP की शक्ति उत्पन्न करता है। इसका इंजन 2100 RPM पर कार्य करता है, जिससे पावर और फ्यूल एफिशिएंसी का अच्छा संतुलन मिलता है। इसमें Oil Bath Air Filter with Pre Cleaner दिया गया है, जो इंजन को धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखता है और उसकी लाइफ बढ़ाता है। 

साथ ही 46 HP PTO पावर के कारण यह ट्रैक्टर विभिन्न कृषि उपकरणों को आसानी से चला सकता है। इसमें दो गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स और 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स। इस ट्रैक्टर में 60 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे लंबे समय तक बिना रुके काम किया जा सकता है। यह बड़े खेतों के लिए काफी उपयोगी है। 

इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1700 से 2000 किलोग्राम तक है, जिससे यह हल, रोटावेटर, सीड ड्रिल और अन्य भारी उपकरणों को आसानी से संभाल सकता है। इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर : 7.5 x 16 और रियर टायर: 16.9 x 28 के दिए गए है। न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर प्लस+ ट्रैक्टर की कीमत ₹9.75 लाख से ₹10.15 लाख एक्स-शोरूम, राज्य अनुसार बदल सकती है।

2. न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710

न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710

न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 ट्रैक्टर में 47 एचपी की ताकतवर इंजन क्षमता दी गई है, जो इसे इस श्रेणी में एक मजबूत विकल्प बनाती है। कंपनी ने इसमें 3-सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन दिया है, जिसकी क्यूबिक कैपेसिटी 2931 सीसी है। यह इंजन 2100 रेटेड आरपीएम जनरेट करता है, जिससे ट्रैक्टर को बेहतरीन पावर और स्मूथ परफॉर्मेंस मिलती है। 

न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 मॉडल में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ-साथ 8 फॉरवर्ड और 8 रिवर्स/ 16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स सिंक्रो शटल गियरबॉक्स (ऑप्शनल) का विकल्प भी दिया गया है। न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 ट्रैक्टर में 42.5एचपी की पीटीओ पावर दी गई है। 

न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 ट्रैक्टर में 42.5एचपी की पीटीओ पावर दी गई है, जिसके साथ इनडिपेंडेंट पीटीओ लीवर मिलता है। इससे रोटावेटर, थ्रेशर, रीपर और अन्य कृषि उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता है। 

इस ट्रैक्टर में 62 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.89 लाख रुपये से शुरू होकर 8.21 लाख रुपये तक जाती है।

3. न्यू हॉलैंड 3230 TX सुपर

न्यू हॉलैंड 3230 TX सुपर

न्यू हॉलैंड 3230 TX सुपर में 45 HP श्रेणी का इंजन दिया गया है, जो 3 सिलेंडर के साथ आता है। इसका इंजन 2500 cc की क्यूबिक क्षमता और 2200 RPM जनरेट करता है। ट्रैक्टर में ऑयल बाथ टाइप एयर फिल्टर विद प्री-क्लीनर और इनलाइन फ्यूल पंप दिया गया है, जो इंजन को अधिक टिकाऊ और ईंधन-कुशल बनाता है। 

ट्रैक्टर में सिंगल और डबल—दोनों प्रकार के क्लच उपलब्ध हैं। इसमें फुल कॉन्स्टेंट मेश एफडी ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 6.0×16 और रियर टायर 13.6×28 दिए जाते हैं। 

इसमें मल्टी-डिस्क ऑयल इम्मर्स्ड ब्रेक दिए गए हैं जो बेहतर नियंत्रण और सुरक्षा प्रदान करते हैं। ट्रैक्टर में मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग दोनों के विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे ट्रैक्टर को चलाना बेहद आसान हो जाता है। ऑप्शनल में फ्रंट 6.50×16 और रियर 14.9×28 के टायर भी मिलते हैं, जो हर प्रकार की जमीन पर शानदार ग्रिप प्रदान करते हैं। 

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स सुपर की लिफ्टिंग क्षमता 1800 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर की कीमत 7.01 लाख से 7.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। कीमत राज्य व डीलरशिप के आधार पर बदल सकती है। साथ ही कंपनी 6000 घंटे या 6 साल की वारंटी भी प्रदान करती है।

अगर आप एक भरोसेमंद, दमदार और मल्टी-परपज ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो New Holland के ये तीनों मॉडल बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। 

न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर प्लस+ जहां ज्यादा पावर और हैवी ड्यूटी कामों के लिए उपयुक्त है, वहीं न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 मध्यम किसानों के लिए शानदार बैलेंस ऑफ परफॉर्मेंस और कीमत प्रदान करता है। दूसरी ओर न्यू हॉलैंड 3230 TX सुपर छोटे और मध्यम स्तर के किसानों के लिए किफायती और उपयोगी विकल्प बनकर सामने आता है।

Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। 

साथ ही स्वराजमहिंद्रान्यूहॉलैंडवीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts