भारत के टॉप 5 पॉवरट्रैक ट्रैक्टर 2025 | फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

By : Tractorbird Published on : 09-Oct-2025
भारत

पावरट्रैक ट्रैक्टरों का नाम आपने ज़रूर सुना होगा। किसानों के बीच यह कंपनी काफी लोकप्रिय है और इसके ट्रैक्टर उन्हें बेहद पसंद आते हैं। कंपनी लगातार किसानों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक से ट्रैक्टर तैयार करती रहती है, जिससे खेती करना और भी आसान हो सके। 

इस लेख में हम आपको पावरट्रैक के 5 प्रमुख ट्रैक्टरों की खासियतें, तकनीकी विवरण और कीमत की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

1. पॉवरट्रैक 434 प्लस पावरहाउस 

  • पॉवरट्रैक 434 प्लस पावरहाउस अतिरिक्त सुरक्षा और सुविधा के लिए फैक्ट्री फिटेड बम्पर और टो हुक के साथ आता है। 
  • 434 प्लस पावरहाउस ट्रैक्टर में प्रभावी कार्य के लिए मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर होते हैं। टायरों का साइज 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 X 28 रिवर्स टायर है।
  • पॉवरट्रैक 434 प्लस पावरहाउस अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ 1600 किलोग्राम की सेन्सी 1 लिफ्ट के साथ आता है। इस हेवी ड्यूटी लिफ्ट से आपको न केवल समान खेती के लिए बेहतर संवेदनशीलता मिलती है बल्कि उत्पादकता भी बढ़ती है।
  • पॉवर ट्रैक 434 प्लस पावरहाउस Multi Plate Oil Immersed Disc Brake के साथ आता है। ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 6.35-6.60 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थनो पर थोड़ा फर्क भी देखने को मिलता है।

2. पावरट्रैक यूरो 50

  • Powertrac Euro 50 ट्रैक्टर में आपको 50 HP श्रेणी का इंजन मिलता है। इंजन 2200 ERPM जरनेट करता है। ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर मिलते है। इसमें आपको Air Cleaner वेट टाइप का मिलता है। 
  • इस Powertrac Euro 50 ब्रेक टाइप कि बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे हुए ब्रेक्स मिलते है। इस ट्रैक्टर में आपको फुल्ली Constant Mesh टाइप ट्रांसमिशन दिया गया है। Powertrac Euro 50 ट्रैक्टर में आपको बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग मिलता है।
  • ट्रैक्टर में हाइड्रोलिक टाइप Top Link Sensing (Sensi 1 हाइड्रोलिक्स) के साथ आता है। Powertrac यूरो 50 2000 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ लिफ्टिंग कैपेसिटी के साथ आता है। 
  • ट्रैक्टर 45.6 एचपी के पीटीओ पावर और 205 nm टॉर्क के साथ अधिक शक्तिशाली 50 एचपी श्रेणी इंजन के साथ आता है। Powertrac Euro 50 ट्रैक्टर 7.40-7.75 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। 

ये भी पढ़ें: महिंद्रा ट्रैक्टर: किसानों के लिए टॉप 5 बेस्ट मॉडल्स

3. पावरट्रैक यूरो 50 प्लस नेक्स्ट

  • पावरट्रैक यूरो 50 प्लस नेक्स्ट ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 55 HP श्रेणी का इंजन कंपनी प्रदान करती है ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2932cc है और ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर प्रदान किए है। ट्रैक्टर में ड्यूल डायाफ्राम क्लच दिया गया है जिससे ट्रैक्टर में अच्छा कण्ट्रोल मिलता है। 
  • ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियरबॉक्स दिए गया है, ट्रांसमिशन टाइप fully कोंस्टेंट mesh है। 
  • 11.3ट्रैक्टर की स्पीड की बात करे तो ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 30.8 किलोमीटर प्रति घंटे है और ट्रैक्टर की रिवर्स स्पीड 11.3 किलोमीटर प्रति घंटे है। 
  • इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक कंपनी प्रदान करती है और पार्किंग ब्रेक मैकेनिकल पॉल रैचेट टाइप का है। स्टीयरिंग टाइप की बात करे तो ट्रैक्टर में आपको पावर स्टीयरिंग मिलता है। 
  • पीटीओ की बात करे तो ट्रैक्टर में 540 आरपीएम स्पीड वाला पीटीओ मिलता है। पीटीओ में 6 splines शाफ़्ट दी गयी है। विकल्प में 540 आरपीएम पावर वाला MRPTO भी है जो 1800 चक्रो पर उत्कर्ष्ट प्रदर्शन करता है। 
  • हाइड्रोलिक्स टाइप की बात करे तो ट्रैक्टर में SENSI - 1LIFT इस ट्रैक्टर में दी गयी है। ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम तक है। 
  • Powertrac Euro 50 Plus Next ट्रैक्टर टायर साइज की बात करे तो ट्रैक्टर में अगले टायर 7.5x16 के दिए गए है और पिछले टायर 16.9x28 साइज के दिए गए है। Powertrac Euro 50 Plus Next ट्रैक्टर की कीमत 7.25- 8.0 लाख रूपए तक है।

4. पावरट्रैक यूरो 50 प्लस पावरहाउस 

  • Powertrac Euro 50 Plus Powerhouse ट्रैक्टर में आपको 52 HP श्रेणी का इंजन मिलता है जो की 3 सिलेंडर के साथ आता है। इंजन 2000 ERPM पर काम करता है। इस ट्रैक्टर में Air Cleaner टाइप Oil Bath टाइप का दिया गया है।
  • इस ट्रैक्टर में Gear बॉक्स का ट्रांसमिशन Constant Mesh टाइप है और ड्यूल क्लच के साथ ये ट्रैक्टर आता है। ट्रैक्टर में गियर्स की लोकेशन की बात करे तो साइड शिफ्टिंग गियरबॉक्स इस ट्रैक्टर में आपको मिलते है। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 37 किलोमीटर प्रति घंटे है।
  • यूरो 50 प्लस पावरहाउस 2000 किलोग्राम के सर्वश्रेष्ठ लिफ्टिंग कैपेसिटी के साथ आता है। इस हैवी ड्यूटी लिफ्ट से आपको न केवल समान खेती के लिए बेहतर संवेदनशीलता मिलती है बल्कि उत्पादकता भी बढ़ती है।
  • यूरो 50 प्लस पावरहाउस ट्रैक्टर अब 45.6 एचपी के पीटीओ पावर के साथ आता है। 
  • ट्रैक्टर में फ्रंट टायर साइज की बात करे तो 7.5 x 16 के फ्रंट /आगे के टायर और 14.9 x 28 रियर/पीछे टायर साइज के टायर में आते है। Powertrac Euro 50 Plus Powerhouse ट्रैक्टर एक 52 एचपी ट्रैक्टर है जो 7.20-7.50 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। 

5. पॉवरट्रैक यूरो 47

  • पॉवरट्रैक यूरो 47 लोकप्रिय इंजन के प्रसिद्ध 2761 सीसी इंजन के साथ आता है और 35.04 किलोवाट (47 एचपी) की शक्ति उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर का इंजन बहुत शक्तिशाली है और खेत में हर कार्य के लिए उपयुक्त है। 
  • पॉवरट्रैक यूरो 47 गियर बॉक्स में आपको 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स मिलते है। यूरो 47 पांच साल की वारंटी के साथ आता है जो भरोसेमंद गुणवत्ता का प्रतीक है। 
  • यूरो 47 एक पावर पैक ट्रैक्टर है जो पूरी तरह से सभी सुविधाओं से सुसज्जित है। पॉवरट्रैक यूरो 47 की कीमत 6.67-7.06 लाख तक है। ट्रैक्टर कीमत में कई स्थानों फरक भी देखने को मिलता है। यह ट्रैक्टर की गुणवत्ता से समझौता किए बिना किफायती मूल्य पर प्रदान किया जाने वाला उत्तम दर्जे का ट्रैक्टर है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts