Mahindra Jivo series के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

By : Tractorbird News Published on : 05-Apr-2024
Mahindra

महिंद्रा जीवो कॉम्पैक्ट सीरीज़ अंगूर के बाग, बगीचे, सब्जी, अंतर-संस्कृति और धान की खेती का और भी अच्छे तरीके से उत्पादन करने के लिए बनाया गया है। 

अपने अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ यह ट्रैक्टर आपके खेती के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए पूरी तरह तैयार किए गए है। 

इस लेख में हम आपको महिंद्रा जीवो सीरीज़ के टॉप 5 शक्तिशाली ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी देंगे। 

1. Mahindra JIVO 305 DI 4WD 

  • Mahindra JIVO 305 DI 4WD ट्रैक्टर 30 एचपी के शक्तिशाली इंजन के साथ में आता है इस ट्रैक्टर के इंजन में आपको 2 सिलिंडर्स मिल जाते है। 
  • ट्रैक्टर का इंजन 2500 के रेटेड आरपीएम (RPM) पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इंजन को ठंडा रखने के लिए इसमें आपको Water Cooled Cooloing system मिल जाता है। 
  • Sliding Mesh टाइप के ट्रांसमिशन के साथ में ये ट्रैक्टर आता है साथ ही इसके गियरबॉक्स में आपको 8 Forward + 4 Reverse गियर्स मिल जाते है। 
  • ट्रैक्टर में 750 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी (Lifting Capacity) आपको मिल जाती है। ट्रैक्टर की कीमत 5,95 से 6,20 लाख रूपए तक है।

2. Mahindra JIVO 225 DI 4WD 

  • Mahindra JIVO 225 DI 4WD ट्रैक्टर में 14.7 किलोवाट (20 HP) इंजन के साथ 66.5 एनएम का उच्च टॉर्क है। 
  • जो इसे सबसे अधिक जोर वाले काम को भी आसानी से संभालने की अनुमति देता है। 
  • ट्रैक्टर में Sliding Mesh टाइप का आपको ट्रांसमिशन मिल जाता है साथ ही इस ट्रैक्टर में आपको 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर्स मिल जाते है। 
  • यह पीसी और डीसी 3 लिंकेज पॉइंट्स के साथ 750 किलोग्राम मजबूत उठाने की क्षमता प्रदान करता है। 
  • इस मिनी ट्रैक्टर में 5.20x14 के फ्रंट टायर और 8.30x24 के रियर टायर के साथ 4WD ड्राइव है। 
  • इस ट्रैक्टर की की कीमत 4.60 - 4.75 लाख रूपए तक है।

ये भी पढ़ें : महिंद्रा कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में जाने यहां

3. Mahindra JIVO 245 DI 

  • ये ट्रैक्टर आकर्षक डिज़ाइन और शक्तिशाली इंजन के साथ में आता है Mahindra JIVO 245 DI ट्रैक्टर में 24 HP का शक्तिशाली इंजन आपको मिल जाता है जिससे की आप बागवानी के कार्यों के साथ में खेती के कई कार्य भी आसानी से कर सकते है। 
  • ट्रैक्टर 2300 के रेटेड आरपीएम (RPM) पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता (lLifting capacity) की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 750 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता मिल जाती है। 
  • इसमें 23-लीटर का ईंधन टैंक दिया गया है, जो इसे लंबे समय तक काम करने के लिए उपयुक्त बनाता है। इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर 5.30 लाख से 5.45 लाख रूपए तक है।

4. Mahindra 305 Orchard ट्रैक्टर 

  • महिंद्रा 305 ऑर्चर्ड सुपर आकर्षक डिजाइन के साथ एक अद्भुत और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर का निर्माण खास कर बागवानी के बागों में कार्य करने के लिए किया गया है। 
  • Mahindra 305 Orchard ट्रैक्टर में आपको 28 HP का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है, जिसमे 3 सिलिंडर आपको मिलते है। इस ट्रैक्टर में पीटीओ की पावर 24.4 HP है। 
  • गियरबॉक्स में आपको 6 Forward + 2 Reverse
  • स्पीड के गियर्स मिल जाते है। Oil Immersed Brake इस ट्रैक्टर में आपको मिलते है।
  • महिंद्रा 305 ऑर्चर्ड का स्टीयरिंग टाइप Power Steering है। महिंद्रा 305 ऑर्चर्ड में 1200 kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। 

ये भी पढ़ें : फारमट्रैक कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल

5. Mahindra JIVO 365 DI 4WD Tractor

  • उन्नत जापानी ट्रांसमिशन और हाइड्रोलिक्स सिस्टम के साथ महिंद्रा का प्रसिद्ध Mahindra JIVO 365 DI 4WD शक्तिशाली 26.48 किलोवाट (36 एचपी) डीआई, 3-सिलेंडर डीआई इंजन एक संयोजन है जो सबसे कठिन परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है। 
  • अन्य ट्रैक्टरों के विपरीत, यह गीली, कीचड़ भरी मिट्टी में भी 118 एनएम टॉर्क के साथ बड़े स्प्रेयर और उपकरणों को आसानी से खींचता है। 
  • महिंद्रा जीवो 365 4WD DI ट्रैक्टर में निवेश करें और उस उल्लेखनीय प्रदर्शन को प्रत्यक्ष रूप से देखें जो इसे बाकियों से अलग करता है। 
  • इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 900 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर की कीमत 5,95,000 से 6,15,000 रूपए तक है। 

इस लेख में आपने Mahindra जीवो सीरीज के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में सम्पूर्ण जानकरी प्राप्त की है। अगर आपको दूसरे ट्रैक्टरों और कृषि उपकरणों के बारे में ओर अधिक जानना है तो आप ट्रैक्टर बर्ड पर विजिट कर सकते है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad