भारत में टॉप सेलिंग ट्रैक्टर – लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडलों की कीमत और फीचर्स जानें

By : Tractorbird Published on : 28-Aug-2025
भारत

भारत एक कृषि प्रधान राष्ट्र है, जहाँ की आधी से अधिक जनसंख्या अपनी जीविका के लिए खेती पर निर्भर करती है। खेती का जिक्र हो और ट्रैक्टर का नाम न आए, यह मुश्किल है। ट्रैक्टर की मदद से रोटावेटर, हैरो, कल्टीवेटर, ट्रेलर, मल्चर जैसे कई कृषि यंत्र आसानी से संचालित किए जा सकते हैं। 

यही कारण है कि हर किसान के लिए एक भरोसेमंद ट्रैक्टर होना बेहद जरूरी हो गया है। यदि आप भी ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। यहां हम tractorbird के माध्यम से भारत के टॉप‑सेलिंग ट्रैक्टर ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टरों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सही ट्रैक्टर का चयन कर सकें।

1. सोनालिका 745 DI III सिकंदर (Sonalika 745 DI III Sikander) 

सोनालिका 745 DI III सिकंदर एक आधुनिक तकनीक से लैस और दमदार इंजन वाला ट्रैक्टर है, जो 50 एचपी की पावर प्रदान करता है। भारतीय किसानों के बीच यह मॉडल अपनी परफॉर्मेंस और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव के लिए बेहद पसंद किया जाता है।

मुख्य फीचर्स:

  • इसमें 3-सिलेंडर वाला 3510 सीसी इंजन (क्षमता 3065 सीसी) दिया गया है, जो 1900 RPM पर 50 एचपी की पावर देता है।
  • 6-स्पलाइन PTO शाफ्ट के साथ 43 एचपी PTO पावर मिलती है।
  • रियर टायर का आकार 13.6 x 28 / 14.9 x 28 इंच और फ्रंट टायर का आकार 6 x 16 / 7.5 x 16 इंच है।
  • 55 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक लंबे समय तक लगातार संचालन में मदद करता है।
  • इसकी कीमत ₹6.88 लाख से ₹7.16 लाख के बीच रखी गई है।

ये भी पढ़ें: भारत में टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टरCompare Kubota tractor and Sonalika tractor models – best options for farming in India

2. कुबोटा MU 5502 (Kubota MU 5502)

Kubota MU 5502 ट्रैक्टर को खेतों में बेहतर परफॉर्मेंस और लंबी अवधि के काम के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। पावर स्टीयरिंग के कारण यह भारी उपकरणों और तेज मोड़ों पर भी उत्कृष्ट नियंत्रण देता है।

मुख्य फीचर्स:

  • इसमें 4-सिलेंडर, वॉटर-कूल्ड इंजन है, जो 2200 RPM पर 50 एचपी पावर प्रदान करता है।
  • 12 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर के साथ सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन मिलता है।
  • कीमत लगभग ₹9.53 लाख से ₹9.92 लाख के बीच होती है, जो किसानों के बजट के अनुसार तय की गई है।

3. पॉवरट्रैक यूरो 50 (Powertrac Euro 50)

Powertrac Euro 50, एस्कॉर्ट्स समूह का एक शक्तिशाली और आकर्षक डिजाइन वाला ट्रैक्टर है, जिसे किसानों के कार्यों को आसान बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

मुख्य फीचर्स:

  • यह 50 एचपी श्रेणी का ट्रैक्टर है, जो स्टाइलिश लुक और मजबूत परफॉर्मेंस के साथ आता है।
  • 3-सिलेंडर, 2761 सीसी इंजन जो 2000 RPM पर चलता है और कूलेंट-कूल्ड सिस्टम से ठंडा होता है।
  • 45.6 एचपी PTO पावर, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर, ऑयल-इमर्स्ड डिस्क ब्रेक और 5 साल की वारंटी उपलब्ध है।
  • 2000 किलोग्राम तक का भार आसानी से उठा सकता है।
  • इसकी कीमत भारत में ₹8.09 लाख से ₹8.42 लाख के बीच है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts