भारत में टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर

By : Tractorbird Published on : 25-Aug-2025
भारत

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां की आधी से अधिक आबादी अपनी आजीविका के लिए खेती पर निर्भर करती है। खेती की बात हो और ट्रैक्टर का जिक्र न आए, ऐसा संभव नहीं। आधुनिक दौर में खेती ट्रैक्टर के बिना अधूरी लगती है। आज फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक लगभग हर काम ट्रैक्टर और उससे जुड़े यंत्रों से किया जाता है। 

ट्रैक्टर से रोटावेटर, हैरो, कल्टीवेटर, ट्रेलर, मल्चर जैसे कई औजार आसानी से चलाए जाते हैं। यही कारण है कि हर किसान को एक भरोसेमंद ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है। अगर आप भी किसान हैं और ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। 

इसमें हम tractorbird के माध्यम से भारत के टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टरों की जानकारी साझा कर रहे हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही ट्रैक्टर चुन सकें।

भारत में टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर: फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

इस सूची में उन बेहतरीन ट्रैक्टर मॉडलों को शामिल किया गया है जो किसानों के लिए बेहद उपयोगी और फायदेमंद साबित होते हैं। इनके प्रमुख फीचर्स और तकनीकी विवरण नीचे दिए गए हैं –

1. MAHINDRA 275 DI TU 

MAHINDRA 275 DI TU अपनी एडवांस तकनीक और आकर्षक डिजाइन के लिए किसानों के बीच लोकप्रिय है। 39HP पावर वाला यह ट्रैक्टर 2048 सीसी के दमदार इंजन और 3 सिलेंडर के साथ आता है, जो 2100 RPM पर चलता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर हैं। 

सिंगल क्लच, पावर स्टीयरिंग और ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक इसकी खासियत हैं। फ्रंट टायर 6x16 और रियर टायर 12.4 X 28 /13.6x28 के होते हैं। यह मॉडल भारत के टॉप सेलिंग ट्रैक्टरों में शामिल है। MAHINDRA 275 DI TU की कीमत 6,15 से 6,36 लाख रूपए तक है।

2. Mahindra 575 DI XP Plus

भारत में सर्वाधिक बिकने वाले ट्रैक्टरों में दूसरा नाम Mahindra 575 DI XP Plus का है। 42 एचपी पावर और 2979 सीसी इंजन के साथ यह ट्रैक्टर 38 एचपी PTO देता है। 

इसमें पार्शियल कांस्टेंट मेष ट्रांसमिशन, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर और 1500 किलोग्राम की हाइड्रोलिक्स मिलता है। लंबे समय तक काम करने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। Mahindra 575 DI XP Plus की कीमत ₹ 7,38,३०० रूपए तक है। 

3. स्वराज 744 FE

स्वराज 744 FE एक आधुनिक तकनीक से युक्त 45 एचपी ट्रैक्टर है, जिसमें 3 सिलेंडर और 3136 सीसी का इंजन दिया गया है। इसका PTO 41.8 HP है। 

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर, ड्राई डिस्क या ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक और पावर स्टीयरिंग के विकल्प इसमें उपलब्ध हैं। 62 लीटर फ्यूल टैंक इसकी बड़ी खासियत है। स्वराज 744 FE ट्रैक्टर की कीमत 6.90 लाख से ₹ 9.06 लाख रूपए तक है। 

4. स्वराज 855 FE

52 एचपी पावर वाला स्वराज 855 FE कठिन खेतों में काम करने के लिए उपयुक्त है। 3-सिलेंडर वॉटर-कूल्ड इंजन, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर, 42.9 HP PTO और 60 लीटर टैंक इसकी खास विशेषताएं हैं। इसमें मैकेनिकल या पावर स्टीयरिंग का विकल्प मिलता है।

ये भी पढ़ें: टॉप 5 सोनालिका ट्रैक्टर 2025 : सबसे ज्यादा बिकने वाले सोनालिका मॉडल

5. Massey Ferguson 7250 Power Up 

50 एचपी और 2700 सीसी इंजन वाला यह ट्रैक्टर 8F+2Rगियर विकल्प के साथ आता है। स्लाइडिंग मेश/पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन, 1800 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं। Massey Ferguson 7250 Power Up ट्रैक्टर की कीमत 8.10 लाख से 8.56 लाख रूपए तक है।

6. न्यू हॉलैंड 3630 TX प्लस

न्यू हॉलैंड 3630 TX प्लस 55 एचपी और 3 सिलेंडर इंजन के साथ, यह ट्रैक्टर 8F+2R या 12F+3R क्रीपर गियरबॉक्स में आता है। फ्रंट टायर 7.5x16 और रियर टायर 14.9x28/16.9x28 हैं। इसमें 60 लीटर टैंक दिया गया है। 

7. New Holland 3037 TX 

39एचपी पावर वाला यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर इंजन के साथ आता है। 8 Forward + 2 Reverse/ 8 Forward + 8 Reverse गियर विकल्प, स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन उपलब्ध है। 42 लीटर टैंक और ड्यूरा ब्रेक्स इसकी खासियत हैं। New Holland 3037 TX ट्रैक्टर की कीमत 6.90 लाख से 7.56 लाख रूपए तक है।

8. पावरट्रैक यूरो 50

50 एचपी पावर वाला पावरट्रैक यूरो 50, 2200 RPM इंजन, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर और सिंगल/ड्यूल क्लच ऑप्शन के साथ आता है। इसमें मल्टी प्लेट ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक और 60 लीटर फ्यूल टैंक दिया गया है।

9. Farmtrac 60 

Farmtrac 60, 55 एचपी इंजन और 3514 सीसी क्षमता वाला ट्रैक्टर 2000 RPM देता है। इसमें 16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर, ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक और पावर स्टीयरिंग हैं। PTO 42.5 HP है। इसमें 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी भी मिलती है।

10. जॉन डियर 5310

55 एचपी इंजन, 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर, कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन, पावर स्टीयरिंग और ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक के साथ जॉन डियर 5310 किसानों में बेहद लोकप्रिय है। फ्रंट टायर 6.5x20 और रियर टायर 16.9x28 हैं।

निष्कर्ष

खेती और बागवानी के लिए ट्रैक्टर किसानों की रीढ़ माने जाते हैं। सही ट्रैक्टर का चुनाव फसल उत्पादन और कार्य क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

ऊपर सूचीबद्ध महिंद्रा, स्वराज, जॉन डियर, पावरट्रैक, मैसी फर्ग्यूसन, फार्मट्रेक और न्यू हॉलैंड जैसे ब्रांडों के ये मॉडल उन्नत तकनीक, बेहतर पावर, अधिक फ्यूल कैपेसिटी और विश्वसनीय प्रदर्शन के कारण किसानों की पहली पसंद हैं। 

किसान अपनी खेती के प्रकार, जरूरत और बजट के अनुसार इनमें से उपयुक्त ट्रैक्टर चुनकर खेती को और आसान व लाभकारी बना सकते हैं। इस सूची से स्पष्ट है कि तकनीकी रूप से उन्नत और भरोसेमंद ट्रैक्टर ही बाजार में सबसे ज्यादा बिकते हैं।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts