John Deere कंपनी का कल्टीवेटर लाइए और अपनी जुताई के कार्य को आसान बनाइए

By : Tractorbird News Published on : 14-May-2024
John

कृषि कार्यों में कई प्रकार के कृषि यंत्रों या उपकरणों का उपयोग किया जाता है। खेती में कृषि उपकरण अलग-अलग काम करते हैं। 

कृषि यंत्रों की मदद से किसान खेती के कई जटिल कार्यों को कम समय और कम खर्च में पूरा कर सकते हैं। इन्हीं उपकरणों में से एक है कल्टीवेटर, जिसे किसान हल भी कहते हैं। 

कल्टीवेटर एक जुताई उपकरण है जो ट्रैक्टर की इंप्लीमेंट पावर से चलता है। खेतों को कल्टीवेटर के साथ जुताई करके खेती के लिए पर्याप्त बनाया जा सकता है, यदि आप भी एक मजबूत, टिकाऊ कल्टीवेटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो जॉन डियर डकफुट कल्टीवेटर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 

इस कल्टीवेटर की कई विशेषताएँ है इस लेख में हम आपको इस कल्टीवेटर की प्रमुख विशेषताओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। 

डकफुट कल्टीवेटर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

  • इस कल्टीवेटर को खीचने के लिए 30 HP से ऊपर वाले ट्रैक्टर की आवश्यकता होगी।
  • कम्पनी का यह कल्टीवेटर 5 टाइन टिलर, 7 टाइन टिलर और 9 टाइन टिलर के मूल्य पर उपलब्ध है।
  • जॉन डियर डकफुट कल्टीवेटर भारी सामान को लिफ्ट करने में भी सक्षम है।
  • कंपनी का कल्टीवेटर 1.9, 2.1 और 2.7 मीटर चौड़ाई का हो सकता है।
  • इस जॉन डियर कल्टीवेटर का टाइन 32 मि.मी मोटा है।
  • कम्पनी का कल्टीवेटर टाइन सपोर्ट 65 X 8 MM है।
  • यह कल्टीवेटर आगे और पीछे के टाइन्स के अंतर् के साथ 686 MM का है। 
  • इस कल्टीवेटर से मिट्टी को 356 मिमी से 432 मि.मी तक खोला जा सकता है।

ये भी पढ़ें: कल्टीवेटर क्या है? कितने प्रकार के होते है कल्टीवेटर?

जॉन डियर डकफुट कल्टीवेटर 

  • जॉन डियर डकफुट कल्टीवेटर से कृषि कार्यों को कम समय में पूरा कर सकते हैं। यह किसानों को कल्टीवेटर खेती में अधिक सटीकता देता है। 
  • जॉन डियर कल्टीवेटर चलाना बहुत आसान है। किसान जॉन डियर इस कल्टीवेटर को अपनी आवश्यकतानुसार एडजेस्टबल कर सकता है। 
  • यह उपकरण खेत की कठोर मिट्टी को तोड़ता है और पुरानी फसल के अवशेष को खेत में मिलाता है। 
  • धान की खेती में भी किसान इस उपकरण का उपयोग कर सकते हैं। कम्पनी का यह कल्टीवेटर भी जड़ों और पत्थर को मिट्टी में आसानी से निकाल सकता है। 
  • भारी मिट्टी को तोड़ने के लिए यह कल्टीवेटर एक अच्छा विकल्प है। यह कल्टीवेटर खेतों में लंबे समय तक चल सकता है और ट्रैक्टर का डीजल भी कम खर्च होता है। 

John Deere Duckfoot कल्टीवेटर की कीमत कितनी है? 

इस कल्टीवेटर की कीमत की बात करे तो इस कल्टीवेटर की कीमत 30 हजार से 40 हजार के बीच में रखी गयी है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad