महिंद्रा कंपनी ने किसानों के लिए बनाया अगले 30 साल का प्लान

By : Tractorbird News Published on : 31-Aug-2022
महिंद्रा

महिंद्रा कंपनी आज हर क्षेत्र के वाहनों में अपना नाम काफी आगे बढ़ा चुकी हैं। महिंद्रा कंपनी के कार कलेक्शन से हर कोई वाकिफ है। कहते है ना जैसा नाम वैसा काम। महिंद्रा का नाम जैसा दमदार है वैसा ही काम है। महिंद्रा के वाहन काफी दमदार और विश्वास के योग्य माने जाते हैं। वहीं कंपनी पर सबसे ज्यादा भरोसा किसानों का भी बढ़ा है। आज अधिकतर खेतों में महिंद्रा के ट्रैक्टर अन्य कृषि उपकरण आसानी से देखे जा सकते हैं, जिनके उपयोग से किसान खेती-किसानी को केवल सरल तरीके से कर पा रहे हैं बल्कि उनका उत्पादन में भी वृद्धि देखी जा रही हैं। ऐसे में कपंनी ने भी किसानों की सहुलियत के लिए और कृषि यंत्रों की किसानों को भविष्य में कभी कमी हो ऐसा देखते हुए अगले 30 साल का प्लान बना है। 

महिंद्रा ट्रैक्टर्स, एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी है जिसने 30 से अधिक वर्षों के लिए 30 लाख से अधिक ट्रैक्टरों का निर्माण किया है।  भारत में हर साल 8 से 10 लाख ट्रैक्टरों की बिक्री होती है। 20 से अधिक कंपनियां ट्रैक्टर कृषि उपकरणों के निर्माण में जुटी हुई है। ट्रैक्टरों के बिक्री साल दर साल बढ़ रही है। देश की अग्रणी विश्व की तीसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा सभी प्रकार की भूमि किसानों के लिए ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। महिंद्रा देश के किसानों की नब्ज को समझ चुकी है किसानों की जरूरतों के अनुसार ट्रैक्टरों का उत्पादन करती है। हर दूसरा किसान आज महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदना चाहता है। आज हर किसान ट्रैक्टर खरीदना चाहता है। किसानों की आवश्यकताओं को समझते हुए महिंद्रा ने हर वर्ग के किसानों के लिए विश्वस्तरीय तकनीक से ट्रैक्टर निर्मित किए हैं। किसानों का महिंद्रा के प्रति अटूट विश्वास है।

महिंद्रा के सभी मॉडल में गुणवत्ता 

भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर की सभी सीरीज के मॉडल गुणवत्तापूर्ण फीचर्स के साथ आते हैं, जो उच्च प्रदर्शन और कुशल माइलेज प्रदान करते हैं। इन सभी सीरीज के ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन, आरामदायक बैठने की जगह, हाइड्रोलिक अन्य फीचर्स से लैस हैं। इन ट्रैक्टरों का उपयोग कृषि उपकरण जैसे रोटावेटर, कल्टीवेटर, हैरो, डिस्क हल आदि के साथ बहुत आसानी से किया जा सकता है। महिंद्रा 15 एचपी से 75 एचपी रेंज में 35 से ज्यादा ट्रैक्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। कंपनी किसानों के बजट के हिसाब से ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। महिंद्रा ट्रैक्टरों की कीमत 2.50 लाख रुपए से 12.50 लाख रुपए तक है। आज हम आपको ऐसे की टै्रक्टरों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो किसानों की उन्नति में चार-चांद लगा देंगे।

ये भी पढ़े: खेतों में किसानों का साथी साबित हो रहा महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर

महिंद्रा415 डीआई एक्सपी प्लस

कंपानी इस बार एक कठिन महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस प्रदान करता है। महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में सबसे कम ईंधन खपत के साथ बेहद शक्तिशाली है। अपने शक्तिशाली ईएलएस डीआई इंजन, उच्च अधिकतम टोक़ और उत्कृष्ट बैकअप टोक़ के कारण, यह सभी कृषि उपकरणों के साथ बेजोड़ प्रदर्शन देता है। उद्योग में पहली बार 6 साल की वारंटी के साथ महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस वास्तव में कठिन है।

महिंद्रा जीवो सीरीज

महिंद्रा जीवो सीरीज में कुल 6 मिनी ट्रैक्टर मॉडल हैं जो 20 एचपी से 36 एचपी रेंज में आते हैं। इनमें से 5 मॉडल 4 व्हील ड्राइव में आते हैं। केवल महिंद्रा जीवो 225 डीआई 2 व्हील ड्राइव में आता है। ये सभी मिनी ट्रैक्टर सभी प्रकार की खेती में शानदार काम करते हैं। महिंद्र जीवो सीरीज के ट्रैक्टर मुख्य रूप से गन्ना, कपास, अंगूर के बागों और अन्य बगीचों में पंक्ति फसलों के लिए उपयोग में आते हैं। ये ट्रैक्टर उच्च और सुपर कुशल ट्रांसमिशन से लैस हैं। इस सीरीज के मॉडल पर कंपनी 2 साल या 2 हजार घंटे की वारंटी प्रदान करती है।

ये भी पढ़े: पावर और बेजोड़ रफ़्तार के साथ महिंद्रा का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल

महिंद्रा एक्सपी प्लस सीरीज

महिंद्रा एक्सपी प्लस सीरीज में 7 शक्तिशाली ट्रैक्टर मॉडल शामिल हैं। ये ट्रैक्टर मॉडल 33 से 50 एचपी रेंज में 2 व्हील ड्राइव में आते हैं। कंपनी महिंद्रा एक्सपी सीरीज में यूटिलिटी ट्रैक्टर शानदार फीचर्स और अतिरिक्त दक्षता के साथ उपलब्ध कराती है। इस सीरीज के ट्रैक्टर अपनी उच्च ईंधन दक्षता और अधिक शक्तिशाली बॉडी के कारण लोकप्रिय है। महिंद्रा एक्सपी प्लस सीरीज के ट्रैक्टरों में अधिकतम टॉर्क, शानदार बैकअप टॉर्क और एक मजबूत इंजन होता है। यदि आप एक शानदार प्रदर्शन वाला ट्रैक्टर चाहते हैं, तो महिंद्रा एक्सपी प्लस ट्रैक्टर आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

महिंद्रा एसपी प्लस यूटिलिटी ट्रैक्टरों की सबसे अच्छी सीरीज

महिंद्रा एसपी प्लस यूटिलिटी ट्रैक्टरों की सबसे अच्छी सीरीज है। महिंद्रा एसपी प्लस सीरीज में कुल 6 मॉडल शामिल है जो 37 एचपी से 50 एचपी रेंज में उपलब्ध है। इस सीरीज के सभी मॉडल 2 व्हील ड्राइव में आते हैं। केवल महिंद्रा 575 डीआई एसपी प्लस मॉडल 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव दोनों में आता है। इस सीरीज के मॉडलों पर 6 साल या 6 हजार घंटे की वारंटी प्रदान की जाती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad