Mahindra JIVO 305 DI 4WD ट्रैक्टर में मिलती है अधिक पावर जाने यहां

By : Tractorbird News Published on : 07-Apr-2024
Mahindra

Mahindra JIVO 305 DI 4WD ट्रैक्टर महिंद्रा कंपनी का शक्तिशाली ट्रैक्टर है जो की 30 HP के इंजन शक्ति के साथ में आता है। 

ये ट्रैक्टर खासकर किसान भाइयों आपकी खेती को आसान बनाने के लिए बनाया है जिससे खेत और बागवानी में अधिक जोर या ताकत वाले कार्यों को करने में समय की बचत और आसानी होगी। 

इस ट्रैक्टर में कंपनी ने कई नए फीचर्स प्रदान किए है जो इस ट्रैक्टर को और ट्रैक्टर्स से अलग बनता है। 

किसान भाइयों अगर आप भी ट्रैक्टर लेने की सोच रहे है तो Mahindra JIVO 305 DI 4WD आपके लिए उत्तम ट्रैक्टर बन सकता है।   

ट्रैक्टर की इंजन और ईंधन क्षमता? (Mahindra jivo 305 di 4wd mileage)

  • Mahindra JIVO 305 DI 4WD में 30 HP का इंजन है जो की 3 सिलेंडरों के साथ शक्तिशाली इंजन है, जो 2500 आरपीएम उत्पन्न करता है। 
  • इंजन अत्यधिक ईंधन कुशल है, बड़े किसानों के लिए लागत प्रभावी संचालन प्रदान करता है। 
  • इसके अलावा, ड्राई क्लीनर एयर फिल्टर के साथ इंजन धूल रहित रहता है, जिससे यह सुचारू रूप से और कुशलता से संचालित होता है। 
  • इंजन को ठंडा रखने के लिए ट्रैक्टर में स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड वाटर कूल्ड सिस्टम दिया गया है। Mahindra JIVO 305 DI 4WD ट्रैक्टर में बड़ी ईंधन टैंक क्षमता है, जिससे यह बिना किसी परेशानी के लंबे समय तक काम कर सकते है। 
  • इसके अलावा, ट्रैक्टर में उन्नत विशेषताएं हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि ट्रैक्टर सुचारू रूप से और प्रभावी ढंग से काम करता है, जिससे समय और प्रयास की बचत होती है।               

Mahindra jivo 305 di ट्रांसमिशन

  • Mahindra JIVO 305 DI 4WD ट्रैक्टर में Sliding Mesh transmission दिया है साइड शिफ्ट गियरबॉक्स (side shift gearbox) होने से चालक को ट्रैक्टर के गियर बदलने में आसानी होती है। 
  • ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड गति के लिए और 4 रिवर्स गति के लिए गियरबॉक्स प्रदान किये गए है। 
  • अधिक गति विक्लप होने से ट्रैक्टर कम समय में ज्यादा क्षेत्र को कवर करता है जिससे किसान के समय की बचत होती है। 
  • उन्नत ट्रांसमिशन सिस्टम ट्रैक्टर को सुचारू और आसान कामकाज प्रदान करने में सक्षम बनाता है। 

ये भी पढ़ें : Mahindra Jivo series के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

पीटीओ पावर (PTO)

Mahindra JIVO 305 DI 4WD ट्रैक्टर का पीटीओ 24.5 HP क्षमता इसे किसानों को एक सहज और कुशल खेती का अनुभव कराती है। 

इसका उन्नत पीटीओ सिस्टम और आसान हैंडलिंग इसे किसी भी किसान के बेड़े के लिए एक विश्वसनीय और मूल्यवान जोड़ बनाते हैं।

Mahindra jivo 305 di स्टीयरिंग और ब्रेक प्रकार कैसे है?

  • Mahindra JIVO 305 DI 4WD ट्रैक्टर में स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग (power steering) दिया गया है। 
  • पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर के चालक को ट्रैक्टर को चलाने में भी मजा आता है पावर स्टीयरिंग से कम जगह में भी ट्रैक्टर आसानी से घूम जाता है। 
  • पावर स्टीयरिंग होने से सड़क पर भी ट्रैक्टर को नियंत्रण आसान हो जाता है। इससे जब आप खेत में काम करते है उस समय ट्रैक्टर सँभालने में आसानी होती है। 
  • तेल में डूबे हुए ब्रेक ट्रैक्टर होने से ट्रैक्टर को कठिन परिस्थितियों को भी पार करने में मदद मिलती हैं। उदाहरण के लिए ढलानों , चिकनी जगह और सड़क पर नियंत्रण करने में आसानी मिलती है। 

टायर्स 

Mahindra JIVO 305 DI 4WD ये टायर खुली जगहों, जंगली क्षेत्रों और मैदान में स्थिरता और कर्षण प्रदान करते हैं। 

साथ ही, टायरों में एक विशेष ट्रेड डिज़ाइन होता है जो मिट्टी के संघनन को कम करता है और कर्षण को बढ़ाता है। इस ट्रैक्टर में 6.00 x 14 के रियर टायर आपको मिल जाते है। 

ये भी पढ़ें :

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर (Mahindra jivo 365 di tractor) के बारे में सम्पूर्ण विवरण

हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग कैपेसिटी 

Mahindra JIVO 305 DI 4WD ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 750 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में उपकरणों को संचालित करने के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स दिया गया है। 

ट्रैक्टर में नई तकनीक के सेंसिंग पॉइंट्स आपको लिफ्टिंग सिस्टम (lifting capacity) में इस ट्रैक्टर के मिलता है।

Mahindra JIVO 305 DI 4WD ट्रैक्टर कीमत क्या है? (mahindra jivo 305 di price)

Mahindra JIVO 305 DI 4WD ट्रैक्टर शक्तिशाली 30 hp श्रेणी वाला ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर की कीमत  5.95-6.20 लाख रूपए तक है। 

ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है।  

इस लेख में आपने Mahindra JIVO 305 DI 4WD ट्रैक्टर के बारे में जाना है। 

अगर आप दूसरी कंपनियों के ट्रैक्टरों और उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप हमारी website ट्रैक्टर बर्ड पर विजिट कर सकते है ट्रैक्टर बर्ड आपको हमेशा अपडेट रखता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad