Solis 4515 E ट्रैक्टर है फीचर्स से भरपूर जो आपकी खेती कार्य को आसान बना देगा

By : Tractorbird News Published on : 30-Jan-2023
Solis

सोलिस यानमार ने किसानों के लिए कृषि मशीनीकरण के विकास को बढ़ावा देने और नई तकनीकों को बनाने का कार्य संभाला हैं। सोलिस ट्रैक्टर के मालिक हैं श्री एल.डी. मित्तल जो आईटीएल समूह के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं। 

सोलिस ब्रांड 'ग्लोबल 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर विशेषज्ञ' के रूप में जानी जाती हैं, इसका कारण यह है कि सोलिस ट्रैक्टर रेंज उन्नत 4 डब्ल्यूडी तकनीक से लैस है जो की ट्रांसमिशन गति प्रदान करते हैं जिससे की किसानों को उच्च उत्पादन में आसानी होती हैं।

कंपनी ने इसी क्रम में बढ़ते हुए Solis 4515 E ट्रैक्टर का निर्माण किया है। हम हमारे इस लेख में इस ट्रेक्टर की जानकारी आपको देने वाले है, लेख को अंत तक पढ़े।

Solis 4515 E ट्रैक्टर इंजन पावर?

  • Solis 4515 E ट्रैक्टर में इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 4 स्टॉक वाटर कूल इंजन ट्रैक्टर में आता है।
  • ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3065 cc है और इंजन 3 सिलिंडर के साथ काम करता है। 
  • ट्रैक्टर की पावर 48 hp है  ट्रैक्टर में 205 न्यूटन मीटर का टार्क आपको मिलता है।
  • ट्रैक्टर में फ्यूल इंजेक्शन के लिए Inline फ्यूल पंप दिया गया है।

Solis 4515 E ट्रैक्टर के सामने का विवरण

  • Solis 4515 E ट्रैक्टर fully arrow DYNAMIC Shape में आता है। आगे की तरफ ट्रैक्टर में ग्रील के ऊपर सॉलिस की ब्रांडिंग आती है। 
  • ट्रैक्टर में आगे की तरफ आपको प्रोजेक्टर हेडलाइट मिलती है ट्रैक्टर में 4 प्रोजेक्टर हेडलाइट देखने को मिलती है। 
  • ट्रैक्टर में एयर सर्कुलेशन के लिए आपको 6 d एयर सर्कुलेशन की जालियां दी गयी है। 
  • ट्रैक्टर में आगे की तरफ फ्रंट पे 50 किलोग्राम का वेट दिया गया है। ट्रैक्टर में नॉन अडजस्टेबल फ्रंट एक्सेल मिलता है। 
  • Solis 4515 E का मतलब है की Solis 45 मॉडल का नाम है और 15 इस ट्रैक्टर में आपको गियर मिलते है। 
  • Solis 4515 E ट्रैक्टर में बोनट के आगे बोनट को खोलने के लिए बटन दिया गया है। बोनट के अंदर ड्यूल गैस स्टड दी गयी है। 
  • ट्रैक्टर में बैटरी आगे की तरफ दी गयी है। ट्रैक्टर में ड्राई एयर क्लीनर दिया गया है जो की ड्यूल एलाइनमेंट के साथ आता है। 
  • ट्रैक्टर में आपको 40 Amp का अल्टरनेटर मिलता है। 
  • Solis 4515 E ट्रैक्टर में सिंगल हाइड्रोलिक्स का फ़िल्टर आपको इस ट्रैक्टर में मिलता है। 
  • ट्रैक्टर में क्लच का पेडल सिंगल ही दिया गया है और ट्रैक्टर में ड्यूल क्लच है।

ये भी पढ़ें: आ गया है PREET 6549 Super - 4WD ट्रैक्टर नए फीचर्स के साथ

Transmission 

  • ट्रैक्टर में साइड शिफ्ट फुल्ली कॉन्स्टेंट mesh ट्रांसमिशन मिलता है   
  • इस ट्रेक्टर में आपको गियरबॉक्स में 10 फ़ॉरवर्ड + 5 रिवर्स गियर मिलते है।

Steering Type

  • Solis 4515 E ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दिया गया है। ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग का पंप सिंगल एक्टिंग पंप दिया गया है निचे की तरफ बैलेंसिंग रोड भी पावर स्टीयरिंग के साथ दिया गया है।
  • ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग के आयल सप्लाई के लिए ट्रैक्टर में अलग पंप दिया गया है। 

PTO Power and Tractor Speed

  • ट्रैक्टर में PTO की पीटीओ स्पीड 540 आरपीएम है |
  • ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड (Kmph) 35.97 किलोमीटर प्रति घंटे है। 

Lifting Capacity

  • ट्रैक्टर की Lifting कैपेसिटी 2000 किलोग्राम है।
  • इस ट्रैक्टर में आपको 3 Point Linkage Cat 2 Implements टेक्नोलॉजी के साथ मिलते है। 

Brakes Type And Fuel Tank Capacity

  • Solis 4515 E ब्रेक्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Multi डिस्क आउटबोर्ड तेल में दुबे हुए ब्रर्क्स मिलते है।
  • ट्रैक्टर के Fuel टैंक कैपेसिटी 55 किलोग्राम है।

Solis 4515 E tractor Tyre Size  

ट्रैक्टर में टायरों की बात करे तो इस ट्रैक्टर में फ्रंट/अगले टायर्स 8x18 / 8.3x20 और रियर/पिछले टायर्स 13.6x28 / 14.9x28 के मिलते है

ये भी पढ़ें: दमदार इंजन क्षमता के साथ आता है मैसी फर्ग्यूसन 245 स्मार्ट ट्रैक्टर

Solis 4515 E tractor की कीमत क्या है?

सॉलिस 4515 E की कीमत रु 6.30 लाख से रु. 7.90 लाख तक आपको मिलती है। इस ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। ट्रैक्टर 5 साल की वार्रन्टी के साथ आता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad