Solis 5724-2WD - Features, Specification and Price

By : Tractorbird News Published on : 15-May-2023
Solis

Solis 5724-2WD ट्रैक्टर 57 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है। ये ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन के साथ कंपनी ने बनाया है। ये ट्रैक्टर खास कर किसान भाइयों आपकी खेती को आसान बनाने के लिए बनाया है जिससे खेत में अधिक जोर या ताकत वाले कार्यों को करने में समय की बचत और आसानी होगी। 

इस ट्रैक्टर में कंपनी ने कई नए फीचर्स प्रदान किये है जो इस ट्रैक्टर को और ट्रैक्टर्स से अलग बनाता है। किसान भाइयों अगर आपको भारी उपकरणों को खींचने या भार ढ़ोने के लिए ट्रैक्टर की आवश्यकता है तो Solis 5724-2WD आपके लिए उत्तम ट्रैक्टर बन सकता है। इस लेख में आप इस ट्रैक्टर की सारी विशेषताएं जैसे की फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानेंगे। 

Solis 5724-2WD - ट्रैक्टर की प्रमुख विशेषताएं क्या है?

Solis 5724-2WD ट्रैक्टर की चमत्कारी विशेषताएं इस ट्रैक्टर को ऐसे किसान के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती हैं जो अपनी खेती को बेहतर बनाना चाहते हैं और अपने कृषि व्यवसाय में बड़ी जीत हासिल करना चाहते हैं।

क्या अधिक है इस ट्रैक्टर में? ये ट्रैक्टर खेती का जादूगर है जो आपके खेती के कार्यों को आसान बना देगा। 57 HP श्रेणी की शक्ति से दहाड़ने वाले एक कुशल और उत्तम दर्जे के इंजन के साथ, यह शक्तिशाली और आधुनिक तकनीक से भरा हुआ ट्रैक्टर किसानों के लिए एकदम सही साथी है।

ये भी पढ़ें: Solis 5515 E 4WD ट्रैक्टर - फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

ट्रैक्टर की इंजन और ईंधन क्षमता कैसी है?

Solis 5724-2WD में 4 सिलेंडरों के साथ शक्तिशाली इंजन है, जो 2000 आरपीएम उत्पन्न करता है। इंजन अत्यधिक ईंधन कुशल है, बड़े किसानों के लिए लागत प्रभावी संचालन प्रदान करता है। इसके अलावा, ड्राई क्लीनर एयर फिल्टर के साथ इंजन धूल रहित रहता है, जिससे यह सुचारू रूप से और कुशलता से संचालित होता है। इंजन को ठंडा रखने के लिए ट्रैक्टर में स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड वाटर कूल्ड सिस्टम दिया गया है। 

Solis 5724-2WD ट्रैक्टर में बड़ी ईंधन टैंक क्षमता है, जिससे यह बिना किसी परेशानी के लंबे समय तक काम कर सकता है। इसके अलावा, ट्रैक्टर में उन्नत विशेषताएं हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि ट्रैक्टर सुचारू रूप से और प्रभावी ढंग से काम करता है, जिससे समय और प्रयास की बचत होती है।

ट्रांसमिशन

Solis 5724-2WD ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन साइड शिफ्ट गियरबॉक्स होने से चालक को ट्रैक्टर के गियर बदलने में आसानी होती है। ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड गति के लिए और 12 रिवर्स गति के लिए गियरबॉक्स प्रदान किए गए है। अधिक गति विक्लप होने से ट्रैक्टर कम समय में ज्यादा क्षेत्र को कवर करता है जिससे किसान के समय की बचत होती है। उन्नत ट्रांसमिशन सिस्टम ट्रैक्टर को सुचारू और आसान कामकाज प्रदान करने में सक्षम बनाता है।

ये भी पढ़ें: Solis 5024 4WD - Features Specification And Price

पीटीओ पावर 

Solis 5724-2WD ट्रैक्टर का पीटीओ 540 आरपीएम क्षमता इसे किसानों को एक सहज और कुशल खेती का अनुभव कराती है। इसका उन्नत पीटीओ सिस्टम और आसान हैंडलिंग इसे किसी भी किसान के बेड़े के लिए एक विश्वसनीय और मूल्यवान जोड़ बनाता हैं। ट्रैक्टर में 4 स्पीड वाला पीटीओ दिया गया है। 

स्टीयरिंग और ब्रेक प्रकार कैसे है?

Solis 5724-2WD ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दिया गया है। पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर के चालक को ट्रैक्टर को चलने में भी मजा आता है और पावर स्टीयरिंग से कम जगह में भी ट्रैक्टर आसानी से घूम जाता है। 

पावर स्टीयरिंग होने से सड़क पर भी ट्रैक्टर को नियंत्रण करना आसान हो जाता है। इस से जब आप खेत में काम करते है उस समय ट्रैक्टर सँभालने में भी आसानी होती है। 

तेल में डूबे हुए ब्रेक ट्रैक्टर होने से ट्रैक्टर को कठिन परिस्थितियों को भी पार करने में मदद मिलती हैं। उदाहरण के लिए ढलानों, चिकनी जगह और सड़क पर नियंत्रण करने में आसानी मिलती है। 

टायर्स 

Solis 5724-2WD ट्रैक्टर में आगे 7.5*16 और पीछे 16.9*28 के टायर होने के कारण सॉलिस 5724-2WD ब्रेक के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें: स्वराज कंपनी के टॉप 7 ट्रैक्टर

ये टायर खुली जगहों, जंगली क्षेत्रों और मैला मैदान में स्थिरता और कर्षण प्रदान करते हैं। साथ ही, टायरों में एक विशेष ट्रेड डिज़ाइन होता है जो मिट्टी के संघनन को कम करता है और कर्षण को बढ़ाता है।

हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग कैपेसिटी 

ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2500 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में अधिक लिफ्टिंग कैपेसिटी क्षमता होने से ट्रैक्टर आसानी से भरी से भरी वजन को भी उठा सकता है। 

स ट्रैक्टर में उपकरणों को संचालित करने के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स दिया गया है। ट्रैक्टर में नई तकनीक के सेंसिंग पॉइंट्स आपको लिफ्टिंग सिस्टम में मिलते है।

फ्यूल टैंक

ट्रैक्टर के फ्यूल टैंक की क्षमता 65 लीटर है। बड़ा ईंधन टैंक होने से आप लम्बे समय तक खेत में बिना रुके काम कर सकते है। जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत भी होती है।

ट्रैक्टर कीमत क्या है?

ट्रैक्टर शक्तिशाली 57 HP श्रेणी वाला ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर की कीमत 8.50-8.90 लाख रूपए तक है। बड़े किसानों और ढ़ुलाई के कार्यों के लिए ये ट्रैक्टर बहुत उत्तम है। ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर फरक भी देखने को मिलता  है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad