Sonalika DI 55 4WD– Features, Specification And Price

By : Tractorbird News Published on : 08-May-2023
Sonalika

Sonalika DI 55 4WD ट्रैक्टर 55 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है। ये ट्रैक्टर  कंपनी ने शक्तिशाली इंजन के साथ बनाया है। ये ट्रैक्टर खास कर किसान भाइयों आपकी खेती को आसान बनाने के लिए बनाया है, जिससे खेत में अधिक जोर या ताकत वाले कार्यों को करने में समय की बचत और आसानी होगी। 

इस ट्रैक्टर में कंपनी ने कई नए फीचर्स प्रदान किए है जो इस ट्रैक्टर को और ट्रैक्टर्स से अलग बनाता है। किसान भाइयों अगर आपको भारी उपकरणों को खींचने या भार ढ़ोने के लिए ट्रैक्टर की आवश्यकता है तो आपके लिए उत्तम ट्रैक्टर बन सकता है। 

Sonalika DI 55 4WD - ट्रैक्टर की प्रमुख विशेषताएं क्या है? 

Sonalika DI 55 4WD ट्रैक्टर की चमत्कारी विशेषताएं इसे ट्रैक्टर को ऐसे किसान के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती हैं जो अपनी खेती को बेहतर बनाना चाहते हैं और अपने कृषि व्यवसाय में बड़ी जीत हासिल करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: Sonalika DI 740 4WD - Features, Specification And Price

क्या अधिक है इस ट्रैक्टर में? ये ट्रैक्टर खेती का जादूगर है जो आपके खेती के कार्यों को आसान बना देगा। 55 HP श्रेणी की शक्ति से दहाड़ने वाले एक कुशल और उत्तम दर्जे के इंजन के साथ, यह शक्तिशाली और आधुनिक तकनीक से भरा हुआ ट्रैक्टर किसानों के लिए एकदम सही साथी है।

ट्रैक्टर की इंजन और ईंधन क्षमता कैसी है?

Sonalika DI 55 4WD में 4 सिलेंडरों के साथ शक्तिशाली इंजन है, इंजन अत्यधिक ईंधन कुशल है, बड़े किसानों के लिए लागत प्रभावी संचालन प्रदान करता है। इसके अलावा, ड्राई क्लीनर एयर फिल्टर के साथ इंजन धूल रहित रहता है, जिससे यह सुचारू रूप से और कुशलता से संचालित होता है। इंजन को ठंडा रखने के लिए ट्रैक्टर में स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड वाटर कूल्ड सिस्टम दिया गया है। 

Sonalika DI 55 4WD ट्रैक्टर में बड़ी ईंधन टैंक क्षमता है, जिससे यह बिना किसी परेशानी के लंबे समय तक काम कर सकता है। इसके अलावा, ट्रैक्टर में उन्नत विशेषताएं हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि ट्रैक्टर सुचारू रूप से और प्रभावी ढंग से काम करता है, जिससे समय और प्रयास की बचत होती है।

ये भी पढ़ें: बागवानी के लिए डिज़ाइन किया गया खास ट्रैक्टर - Sonalika MM-18

ट्रांसमिशन

Sonalika DI 55 4WD ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन कांस्टेंट MESH दिया है साइड शिफ्ट गियरबॉक्स होने से चालक को ट्रैक्टर के गियर बदलने में आसानी होती है। ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड गति के लिए और 12 रिवर्स गति के लिए गियरबॉक्स प्रदान किए गए है।

अधिक गति विक्लप होने से ट्रैक्टर कम समय में ज्यादा क्षेत्र को कवर करता है जिससे किसान के समय की बचत होती है। उन्नत ट्रांसमिशन सिस्टम ट्रैक्टर को सुचारू और आसान कामकाज प्रदान करने में सक्षम बनाता है। 

पीटीओ पावर 

ट्रैक्टर का पीटीओ 30 एचपी क्षमता इसे किसानों को एक सहज और कुशल खेती का अनुभव कराती है। इसका उन्नत पीटीओ सिस्टम और आसान हैंडलिंग इसे किसी भी किसान के बेड़े के लिए एक विश्वसनीय और मूल्यवान जोड़ बनाता हैं।

स्टीयरिंग और ब्रेक प्रकार कैसे है?

Sonalika DI 55 4WD ट्रैक्टर में स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग दिया गया है। पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर के चालक को ट्रैक्टर को चलने में भी मजा आता है पावर स्टीयरिंग से कम जगह में भी ट्रैक्टर आसानी से घूम जाता है। 

ये भी पढ़ें: Sonalika DI 35 - फीचर्स, स्पसिफिकेशन और कीमत

पावर स्टीयरिंग होने से सड़क पर भी ट्रैक्टर को नियंत्रण करना आसान हो जाता है। इस से जब आप खेत में काम करते है उस समय ट्रैक्टर सँभालने में आसानी होती है। 

मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक ट्रैक्टर में होने से ट्रैक्टर को कठिन परिस्थितियों को भी पार करने में मदद मिलती हैं। उदाहरण के लिए ढलानों, चिकनी जगह और सड़क पर नियंत्रण करने में आसानी मिलती है। 

टायर्स 

Sonalika DI 55 4WD के टायर खुली जगहों, जंगली क्षेत्रों और मैला मैदान में स्थिरता और कर्षण प्रदान करते हैं। ट्रैक्टर में आगे के टायर 6.50 - 20 के और पीछे के टायर 16.9 - 28 के आते है और साथ ही टायरों में एक विशेष ट्रेड डिज़ाइन होता है जो मिट्टी के संघनन को कम करता है और कर्षण को बढ़ाता है।

हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग कैपेसिटी

ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2200 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में अधिक लिफ्टिंग कैपेसिटी क्षमता होने से ट्रैक्टर आसानी से भारी से भारी वजन को भी उठा सकता है। इस ट्रैक्टर में उपकरणों को संचालित करने के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स दिया गया है। 

ट्रैक्टर में नई तकनीक के सेंसिंग पॉइंट्स आपको लिफ्टिंग सिस्टम में देखने को मिलते है। इसमें 2200 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स हैं। 

हैरो, ढुलाई, हल, आलू बोने की मशीन, पुडलिंग, रोटावेटर, मल्चर, स्ट्रॉ रीपर, सुपर सीडर जैसे विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए डिज़ाइन किया गया हैं अत्याधुनिक सोनालिका डीआई 55 4 डब्ल्यूडी एक प्रौद्योगिकी चमत्कार है जो उत्तर प्रदेश की फसल के लिए सबसे उपयुक्त है और मिट्टी की विशिष्ट परिस्थितियाँ, जिससे बेहतर उत्पादकता के साथ अधिक आय अर्जित करने में मदद मिलती है

ये भी पढ़ें: टॉप 10 मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर लिस्ट 2023

Sonalika DI 55 4WD ट्रैक्टर की कीमत क्या है? 

ट्रैक्टर शक्तिशाली 55 HP श्रेणी वाला ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर की कीमत 9 .85 - 10.9 लाख रूपए तक है। बड़े किसानों और ढ़ुलाई के कार्यों के लिए ये ट्रैक्टर बहुत उत्तम है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad