भारत के किसानों के लिए टॉप 11 ट्रैक्टर जो कर देंगे आपकी खेती के कार्य को आसान

By : Tractorbird News Published on : 13-May-2024
भारत

आज के आधुनिक युग में किसानों को खेती के लिए सबसे पहले ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है, जिससे की वो खेती का कार्य आसानी से कर सके। 

खेती में ट्रैक्टर का इस्तेमाल फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक के सभी कार्यों में किया जाता है। आज के दिन किसान ऐसे ट्रैक्टर की तलाश में रहते है जिस ट्रैक्टर में अधिक शक्ति के साथ उनको सभी आधुनिक फीचर्स भी मिल जाए। 

आज के इस लेख में हम आपको ऐसे 11 ट्रैक्टरों के बारे में जानकरी देंगे जिससे की आप अपने खेत के कार्य और ट्रैक्टर की पावर के आधार पर उनका चयन करके ट्रैक्टर खरीद सकते है।

1. मैसी फर्ग्यूसन (MF 30 DI Orchard Plus )

  • इस ट्रैक्टर का निर्माण कंपनी ने बागवानी के किसानों के लिए किया है। 
  • बागवानी वाले किसान इस ट्रैक्टर को खरीद कर अपने बागो में सभी कार्य आसानी से कर सकते है जिससे की उनके समय और श्रम दोनों की बचत होगी, ट्रैक्टर का इस्तेमाल करके सभी कार्य समय से हो सकते है जिससे की आय में भी वृद्धि होगी। 
  • MF 30 DI Orchard Plus ट्रैक्टर की इंजन पावर 30 HP श्रेणी है, इस ट्रैक्टर के इंजन में कंपनी ने 2 सिलिन्डर दिए है और इसके इंजन की Cubic Capacity1670 cc दी गयी है। 
  • इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में आपको 8 Forward + 2 Reverse गियर्स मिल जाते है। 
  • ड्यूल क्लच के साथ में ये ट्रैक्टर आता है साथ ही इस ट्रैक्टर को नियंत्रण करने के लिए Multi disc oil immersed ब्रेक्स कंपनी ने इसमें प्रदान किए है। 
  • इस ट्रैक्टर में 5.5x16 Front टायर साइज है और 12.4X24 रियर टायर साइज है। Hydraulics Lifting Capacity 1350 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर की कीमत 5.50-5.80 लाख रूपए तक है।

2. New Holland 4010 

  • इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 39 hp श्रेणी का इंजन मिलता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन की cubic कैपेसिटी 2500 cc है। New Holland 4010 ट्रैक्टर के इंजन में आपको 3 सिलेंडर मिलते है। ट्रैक्टर का इंजन 2000 RPM जरनेट करता है। 
  • ट्रैक्टर में इंजन को ठंडा रखने के लिए वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। 
  • इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स, 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स सिंक्रो शटल गियरबॉक्स हैं, जिसमें शानदार 2.54-28.16 km प्रति घंटे की गति और 3.11-9.22 km प्रति घंटे की रिवर्स स्पीड शामिल है। 
  • न्यू हॉलैंड 4010 यांत्रिक, वास्तविक तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ निर्मित है जो कुशल ब्रेकिंग प्रदान करते हैं। न्यू हॉलैंड 4010 में स्मूथ मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल) स्टीयरिंग है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको 35 hp (PTO) क्षमता कंपनी प्रदान करती है। ट्रैक्टर में लिफ्टिंग कैपेसिटी (Lifting capacity) 1500 किलोग्राम इस ट्रैक्टर में कंपनी द्वारा प्रदान की जाती है। 
  • New Holland 4010 ट्रैक्टर की कीमत आपको 5.85-6.10 लाख रूपए तक मिलती है।

ये भी पढ़ें: ACE कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल

3. Eicher 280 4WD

  • Eicher 280 4WD ट्रैक्टर में वाटर कूल्ड इंजन (Water cooled)है। 19.12 kW (26 HP) ट्रेक्टर इंजन की क्षमता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी (Cubic capacity)1290 सीसी है और इसमें दो सिलेंडर हैं। इंजन में फ्यूल इंजेक्शन पंप सीधे लगाया गया है। ट्रैक्टर में आपको क्लच टाइप सिंगल मिलता है। 
  • इस ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको साइड शिफ्ट गियर्स के साथ Partial constant mesh ट्रांसमिशन आपको मिलता है। 
  • ट्रैक्टर में गियर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स आपको मिलते है। गियर्स का ऑप्शन अधिक होने के कारण इस ट्रैक्टर में आपको अच्छी स्पीड मिल जाती है। 
  • ये ट्रैक्टर 2400 रेटेड आरपीएम तक कार्य करता है। ट्रैक्टर में आएगी के टायर 12.7 cm x 30.48 cm (5.0 x 12) के और 20.32 cm x 45.72 cm (8 x 18) के रियर टायर कंपनी प्रदान करती है। 
  • इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम है। लिफ्टिंग में Three-Point लिंकेज दिए गए है, जो की ड्राफ्ट, पोजीशन और रिस्पांस को कण्ट्रोल करता है। 
  • ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 3.80-4.25 लाख रूपए तक है। कई स्थानों पर कीमत में थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।

4. सोनालीका DI 60 SIKANDER DLX TP 

  • सोनालीका DI 60 Sikander DLX TP एक कस्टमाइज़्ड ट्रैक्टर है जो शक्तिशाली 4 सिलेंडर इंजन से लैस है, DI 60 Sikander DLX TP 1900 रेटेड RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है। 
  • DI 60 Sikander DLX TP विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के किसानों की समृद्धि के लिए डिज़ाइन किया गया है और कुशल कार्यक्षमता के लिए हैवी ड्यूटी कांस्टेंट मेश Sideshift प्रकार का 12F+12R गियरबॉक्स ट्रांसमिशन और IC क्लच विकल्प के साथ आता है। 
  • इसमें 190.5mm - 406.4mm (7.5 - 16) फ्रंट टायर साइज़ और 429.26mm - 711.2mm (16.9 - 28) रियर टायर साइज़ होने के कारण, DI 60 Sikander DLX TP Multi Disc OIB ब्रेक के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है। 
  • इसमें 2200 kg की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स भी हैं। इस ट्रैक्टर की कीमत 8.22 - 8.85 लाख रूपए तक है। 

5. Farmtrac 60 PowerMaxx T20

  • फार्मट्रेक का ये ट्रैक्टर आता है 55 hp शक्तिशाली इंजन के साथ , जो की बिना टर्बो के साथ आता है। 
  • इस ट्रैक्टर के इंजन में कंपनी ने तीन सिलेंडर प्रदान किये है। फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स ट्रैक्टर शक्तिशाली 3514 cc इंजन के साथ 240 एनएम के पीक टॉर्क के साथ आता है। 
  • फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स ट्रैक्टर में 20-स्पीड गियरबॉक्स है जो किसी भी एप्लिकेशन के लिए तीन या अधिक गति के विकल्प देता है। 8+2 गियर बॉक्स का विकल्प भी उपलब्ध है। 
  • फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स ट्रैक्टर में हैवी ड्यूटी और उन्नत उपकरणों को चलाने के लिए सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास 2500 हैवी हाइड्रोलिक लिफ्ट है।1800 किग्रा लिफ्ट विकल्प में भी उपलब्ध है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको रखरखाव का कोई तनाव नहीं है क्योकि ट्रैक्टर 5 साल की वारंटी 500 घंटे सेवा अंतराल के सताता है। 
  • ट्रैक्टर आपको ₹7.40 to ₹7.70 लाख तक की कीमत तक मिलता है। Farmtrac 60 PowerMaxx T20 ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें: सीमांत किसानों के लिए प्रीत कंपनी के टॉप ट्रैक्टर

6. SWARAJ 855 FE

  • SWARAJ 855 FE ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 52 HP श्रेणी और 3307 CC का इंजन प्रदान किया है। 
  • इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए है और ट्रैक्टर का इंजन 2000 RPM जनरेट करता है। 
  • SWARAJ 855 FE ट्रैक्टर में एयर क्लीनर (Air cleaner) की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 3 स्टेज वेट एयर क्लियर कंपनी द्वारा प्रदान किया गया है। 
  • ट्रैक्टर में गियरबॉक्स ट्रांसमिशन टाइप कांस्टेंट मैश व स्लाइडिंग का कॉम्बिनेशन दिया गया है। ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स की स्पीड दी गयी। 
  • इस ट्रैक्टर में कंपनी पावर स्टीयरिंग प्रदान करती है। ट्रैक्टर में कंपनी तेल में डूबे ब्रेक प्रदान करती है। SWARAJ 855 FE ट्रैक्टर में आपको रिवर्स पीटीओ भी मिलता है। 
  • ट्रैक्टर में 540 आरपीएम पीटीओ PTO की स्पीड है और पीटीओ में 4 मल्टीस्पीड फॉरवर्ड व 1 रिवर्स पीटीओ स्पीड का विकल्प मिलता है। 
  • ट्रैक्टर की वजन उठने की क्षमता 2000 किलोग्राम है। SWARAJ 855 FE ट्रैक्टर की कीमत कि बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 8 -8.5 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर फरक भी देखने को मिलता है।

7. Massey ferguson 9000 Planetary Plus

  • MF 9000 Planetary Plus में SIMPSONS S327 T III का इंजन है जो 50 hp इंजन क्षमता के साथ आता है और इसमें 3 सिलिंडर है। 
  • 9000 Planetary Plus में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स आते है। ट्रैक्टर के आगे के टायर 6.00 x 16 आते है और पीछे के टायर 14.9 x 28 और 7.5 x 16, 16.9x28 में उपलब्ध है। 
  • पावर स्टीयरिंग से आप ट्रैक्टर को कम जगह में भी मोड़ सकते है। 
  • ये ट्रैक्टर ड्राई डिस्क ब्रेक के साथ में आता है। ट्रैक्टर के ईंधन टैंक क्षमता की क्षमता 47 लीटर है। जिससे हम लम्बे समय तक खेत में काम कर सकते है। 
  • Massey ferguson 9000 Planetary Plus ट्रैक्टर की कीमत की हम बात करे तो ये आपको 7.40-7.70 लाख तक की बाजार कीमत तक मिलेगा।

8. Powertrac EURO 45 PLUS 

  • EURO 45 PLUS 4WD, ट्रैक्टर 47 HP श्रेणी का बड़ा ट्रैक्टर है। 
  • EURO 45 PLUS 4WD में 4 सिलेंडरों के साथ शक्तिशाली इंजन है, जो 2000 आरपीएम उत्पन्न करता है। 
  • ट्रैक्टर 8+8 सिंक्रो शटल गियरबॉक्स के साथ आता है जो ट्रैक्टर को आगे और पीछे आसानी से घुमाने में मदद करता है। ट्रैक्टर का पीटीओ 34.7 HP पावर का दिया गया है। 
  • पीटीओ की गति 540 आरपीएम है और रिवर्स पीटीओ भी इस ट्रैक्टर में आपको मिलता है। 
  • ट्रैक्टर में फ्रंट टायर्स साइज 8.0x18/ 8.3X20/ 9.5X18, है और रियर टायर्स का साइज 13.6x28, 9.5/18 है। ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी (Lifting capacity) 1600 किलोग्राम है। 
  • EURO 45 PLUS 4WD ट्रैक्टर की कीमत 8.25-8.67 लाख रूपए तक है। 

ये भी पढ़ें: भारत में 55 hp श्रेणी के टॉप ट्रैक्टर

9. Swaraj 744 FE 4WD

  • इंजन की क्षमता 44 HP है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक क्षमता - 3136 cm3 और इंजन की आरपीएम (RPM) गति -2000r/min है। 
  • इंजन 3 सिलेंडर के साथ आता है। Swaraj 744 FE 4WD ट्रैक्टर में 10 गियर (8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स) आते है।
  • ट्रैक्टर की hydraulics lifting क्षमता 1700 किलोग्राम होती है। 
  • स्वराज 744 का वजन 1990 किलोग्राम है और इसमें 1950 एमएम का व्हीलबेस, 1730 एमएम की चौड़ाई, 3440 एमएम की लंबाई और 400 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस है। 
  • ट्रैक्टर के टायर की हम बात करें तो ट्रैक्टर में आगे के टायर 9.50x20 के आते हैं और ट्रैक्टर में पिछले टायरों का आकार 14.9x28 होता है। 
  • ट्रैक्टर के आगे के टायर बड़े होते है। स्वराज 744 फे की कीमत बाजार में 6.60 - 7.00 रुपय तक है। 

10. Massey Ferguson 7250 DI PowerUp

  • ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर का इंजन 50 HP (36.76 kW) का आता है। ट्रैक्टर में Simpsons TIII A SJ327 टेक्नोलॉजी का इंजन मिलता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में आपको 3 सिलेंडर मिलते है। ट्रैक्टर के इंजन की Cubic Capacity 2700 cc है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में Fuel इंजेक्शन के लिए Inline Bosch का पंप आपको मिलता है। ट्रैक्टर में Transmission की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Comfimesh ट्रांसमिशन कंपनी ने दिया है। 
  • ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स दिए गए है। ट्रैक्टर में आपको 6.00 x 16 के फ्रंट टायर और 13.6 x 28 के रियर टायर कंपनी प्रदान करती है। 
  • ऑप्शन में 7.5 x 16 के फ्रंट और 14.9 x 28 रियर टायर मिलते है। ट्रैक्टर की Forward स्पीड 34.87 किलोमीटर प्रति घंटे है। 
  • MF 7250 DI Power Up ट्रैक्टर में PTO टाइप RPTO आपको मिलता है। ट्रैक्टर के पीटीओ की स्पीड 540 RPM है जो की 1735 ERPM पर मिलती है। 
  • ट्रैक्टर की Hydraulics लिफ्टिंग कैपेसिटी (Lower Links at Horizontal Position) 1800 किलोग्राम है। मैसी फर्ग्यूसन 7250 पावर अप की कीमत 7.20 लाख से 7.70 लाख रुपये तक है।

11. JOHN DEERE 5050 D

  • John deere 5050 D ट्रैक्टर में 50 HP पावर वाला इंजन है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2900 cc है। वहीं यह इंजन 21,00 ERPM जनरेट करता है। इसका इंजन 3 सिलेंडर के साथ पेश किया गया है। 
  • ट्रैक्टर में ड्यूल एलिमेंट के साथ ड्राई टाइप एयर फ़िल्टर दिया गया है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर का गियरबॉक्स है जो कलशाफ्ट के साथ दिया गया है। 
  • ट्रैक्टर में ब्रेक्स की बात करे तो तेल में डूबे डिस्क ब्रेक्स हैं। ये फिसलन से होने वाली संभावित दुर्घटना से बचाते हैं। ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग का ऑप्शन दिया गया है। 
  • John Deere 5050 D ट्रैक्टर में पीटीओ 42.5 HP का है। पीटीओ इंडिपेंडेंट 6 स्प्लिंड वाला पीटीओ आपको मिलता है।पीटीओ की स्टैंड्रड स्पीड 540 आरपीएम है और ये पीटीओ 2100 RPM जनरेट करता है। 
  • ट्रैक्टर में आगे के टायर 7.5x16 के और पीछे के टायर 14.9x28 के दिए गए है। John Deere 5050 D ट्रैक्टर की कीमत 6.90 लाख रूपए है। 

इस लेख में आपने इन सभी 11 ट्रैक्टरों के बारे में विस्तार से जाना है। अगर आपको इन ट्रैक्टर कंपनियों के बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करनी है तो आप tractorbird.com पर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad