महिंद्रा ट्रेक्टर की बिक्री में देखने को मिल रही है 10% की वृद्धि

By : Tractorbird News Published on : 05-Dec-2022
महिंद्रा

किसानों का आकर्षण आज कल महिंद्रा ट्रेक्टर की तरफ हो रहा है, इस साल महिंद्रा ट्रेक्टर की बिक्री में पिछले साल से ज्यादा इजाफा देखने को मिल रहा है। अपना देसी ब्रांड जो की विदेशों में भी अपनी लोकप्रियता के आयाम स्थापित करने के लिए जाना जाता है। उसकी नवंबर महीने की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें उसने कुल बिक्री में 10% की वृद्धि दर्ज की है। 

विशेष रिपोर्ट:

महिंद्रा ट्रेक्टर बिजनेस ने नवंबर महीने की रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें उसने 10% की वृद्धि दिखाई है। नवंबर 2022 महीने में महिंद्रा ट्रेक्टर ने कुल 30528 यूनिट की बिक्री की है, जबकि पिछले साल नवंबर 2021 में 27681 यूनिट बेचीं थी। इस हिसाब से महिंद्रा ट्रेक्टर ने अपनी कुल बिक्री में बढ़त दर्ज की है। 

अगर हम घरेलू बिक्री की बात करें तो उसमें भी महिंद्रा में नवंबर 2021 के मुकाबले 2022 में ज्यादा यूनिट सेल की है। नवंबर 2021 में महिंद्रा ने 26094 यूनिट बेचीं थी, वही नवंबर 2022 में महिंद्रा ने 12 % की ग्रोथ के साथ 29180 यूनिट बेचीं हैं। इस तरह से महिंद्रा ने अपनी ग्रोथ को बरकरार रखते हुए किसानों के विश्वास को कायम रखा है। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा के कृषि उपकरण व्यवसाय खंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत सिक्का के अनुसार ट्रेक्टर की डिमांड बढने से ट्रैक्टर इंडस्ट्री का आत्मविश्वास लौट रहा है। बाजार में ट्रैक्टरों की खरीद-फरोख्त के लिए पूछताछ का स्तर बढ़ा है। बाजार खुलने पर यह 65 प्रतिशत था, जो एक सप्ताह के भीतर 80 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी फसल के कारण नकदी प्रवाह मजबूत है। मंडी व्यवस्था को चालू करने में सरकार सक्रिय रही है। यदि संक्रमण नहीं घटता है, तो हम एक चौथाई के भीतर सामान्य स्थिति में लौट सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: जबरदस्त जान के साथ आ गया है हर किसान का साथी महिंद्रा 575 डीआई सप प्लस अब 6.29 लाख की कीमत से शुरू

अगर हम निर्यात की गई यूनिट की बात करें तो इसमें गिरावट दर्ज की गई है। नवंबर 2021 में महिंद्रा ने 1587 यूनिट का निर्यात किया था, जबकि नवंबर 2022 में मात्र 1348 यूनिट निर्यात की गई। 

ट्रेक्टर इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का मानना है, कि ट्रैक्टरों की मांग बढने के बावजूद नियमित आपूर्ति फिलहाल धीमी है। क्योंकि ट्रैक्टर निर्माण संयंत्रों में लॉकडाउन के दौरान अपनी क्षमता के साथ के अनुरूप उत्पादन नहीं हुआ। ट्रैक्टर कंपनियों ने एक चौथाई ही उत्पादन किया। अब ट्रैक्टरों की मांग को देखते हुए अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एवं महिंद्रा ने दूसरी शिफ्ट की योजना शुरू कर दी है। जबकि प्रतिद्वंदी एस्कॉर्ट और सोनालिका ट्रैक्टरों ने संकेत दिया है, कि बाजार एक तिमाही के भीतर सामान्य स्तर पर लौट आएगा। वहीं अंदरूनी सूत्रों को उम्मीद है, कि यह सेगमेंट बढ़ता रहेगा और ऑटोमोटिव उद्योग में सबसे अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगा।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad