AUTONXT कंपनी ने लॉन्च किए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर्स

By : Tractorbird News Published on : 16-Apr-2024
AUTONXT

AUTONXT कंपनी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और ट्राइसाइकिल के डेवलपर है। कंपनी इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन, न्यूनतम एनवीएच (शोर, कंपन, कठोरता) स्तर, लाइव वाहन ट्रैकिंग और बहुत कुछ जैसी सुविधाओं के साथ स्वायत्त इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल विकसित करती है। 

किसानों के विकास के लिए कंपनी ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों का निर्माण किया है। इन ट्रैक्टरों के इस्तेमाल से किसानों के डीज़ल का खर्च बचेगा जिससे की किसानों की आय में वृद्धि होगी। 

इस लेख में हम आपको AUTONXT कंपनी द्वारा लॉन्च किये गए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी देंगे।

1. AUTONXT X45H2

  • Autonxt X45H2 एक बहुत ही आकर्षक और शक्तिशाली ट्रैक्टर है जो की Autonxt कंपनी के द्वारा लॉन्च किया गया है। ये ट्रैक्टर advanced टेक्नोलॉजी के साथ में बनाया गया है। 
  • AUTONXT X45H2 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में 32KW की पावर और 38.4KWh की बैटरी है, जो 8 घंटे तक काम करेगी। ये ट्रैक्टर 45 HP पावर बनाता है। 
  • यह हाइड्रोलिक्स और स्वचालित स्टीयरिंग से संचालित होता है। इस ट्रैक्टर में फसल स्वास्थ्य विश्लेषण जैसे स्मार्ट फीचर्स का उपयोग किया गया है। 
  • मेड इन इंडिया मोटर उच्च टॉर्क अनुप्रयोगों में काम करने के लिए लिक्विड कूल्ड और मजबूत है।

2. Autonxt X20H4

  • Autonxt X20H4ट्रैक्टर 20 HP के साथ आता है। Autonxt X20H4 ट्रैक्टर अच्छी माइलेज प्रदान करता है। 
  • ट्रैक्टर में अच्छी इंजन क्षमता है जो की खेतों पर अच्छा प्रदर्शन करता है। 
  • Autonxt कंपनी के इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 6 Forward + 2 Reverse gearboxes प्रदान किए है। 
  • ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए Oil immersed drum brakes कंपनी ने दिए है। Autonxt X20H4 की Lifting capacity 750 किलोग्राम है। 
  • इस ट्रैक्टर में smooth Hydraulic Power स्टीयरिंग आपको मिलता है।

ये भी पढ़ें : लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर "CSIR Prime AT11"

3. Autonxt X35H2

  • Autonxt X35H2 ट्रैक्टर में 27 HP का शक्तिशाली ट्रैक्टर है। 
  • Autonxt X35H2 शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है और अच्छा माइलेज देता है। इस ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse gearboxes आपको इस ट्रैक्टर में मिल जाते है।
  • 1400 किलोग्राम की strong Lifting capacity के साथ में ये ट्रैक्टर आता है। 
  • इस ट्रैक्टर में 25 KW की बैटरी कंपनी ने प्रदान की है जो की फ़ास्ट चार्जर से 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है और 6 hours में 6 acres तक की जमीन की जुताई बिना रूके कर सकती है।

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों के फायदे क्या है? 

  • इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर डीजल ट्रैक्टरों की तरह हानिकारक उत्सर्जन नहीं करते हैं, जो कार्बन डाइऑक्साइड, पार्टिकुलेट मैटर और अन्य प्रदूषकों का उत्सर्जन करते हैं। 
  • यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों को अधिक पर्यावरण अनुकूल विकल्प बनाता है। 
  • डीजल ट्रैक्टरों की तुलना में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों का रखरखाव आसान होता है, और ईंधन लागत कम होती है। 
  • इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों में चलने वाले हिस्से भी कम होते हैं, जिसका अर्थ है कि उनके टूटने की संभावना कम होती  और मरम्मत की आवश्यकता नहीं होती है।
  • इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर डीजल ट्रैक्टरों की तुलना में शोर भी कम करते है जिससे की आवासीय क्षेत्र या पशुधन के निकट काम आसानी से किया जा सकता है। 

ट्रैक्टरबर्ड के हमारे इस लेख में आप ने Autonxt इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों के बारे में जाना है। 

आपके पास Autonxt इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों से संबंधित कोई और प्रश्न हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

ट्रैक्टरबर्ड पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है। 

ट्रैक्टरबर्ड ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग और नयी अपडेट के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad