पराली से परेशान किसानों के लिए खुशखबरी: ये मशीन है वरदान

By : Tractorbird News Published on : 24-Jan-2023
पराली

जैसा की आप जानते है धान की खेती भारत में उच्च स्तर पर की जाती है। इसकी खेती से किसानों को अच्छा मुनाफा होता है। धान की कटाई के बाद पराली किसानों के लिए अगली फसल को बोने में अड़चन बनती है।किसानों को इसे जलाना पड़ता है जिससे किसानों की खेत की भूमि को भी नुकसान होता है और भूमि में उपस्थित मित्र किट भी पराली में आग लगाने से मर जाते है।

किसानों के पास इसका कोई हल नहीं होता है। किसानों के इस संकट को कम करने के लिए अब आ गयी है Square Baler मशीन। ये मशीन खेत में ही पराली के गट्ठे बना देती है। किसान इन पराली की गाठों को चारे के रूप में इस्तेमाल कर सकते है।

इन गाठों का प्रयोग इंडस्ट्रीज में कई कामों के लिए भी किया जाता है किसान इन पराली की गाठों को बेच कर भी मुनाफा कमा सकते है। हम हमारे इस लेख के माध्यम से इस मशीन का सारा विवरण आपके सामने प्रस्तुत करेंगे।

Square Baler मशीन की प्रमुख विशेषताएं

  • इस मशीन को ट्रैक्टर से जोड़ने के लिए समायोज्य भारी शुल्क ड्रॉबार दिया गया है, 360 डिग्री घूमने वाली hitch ड्रॉबार को असमान क्षेत्र की स्थिति में सुचारू गति प्रदान करती है और ये मशीन को ट्रैक्टर के साथ जोड़ने में भी किसानों को आसानी प्रदान करती है। 
  • मशीन के आगे स्लिप क्लच और शियर बोल्ट दिए गए है। स्लिप क्लच होने से फ्लाई व्हील मशीन को ओवर लोडिंग से बचाता है और कतरनी Shear बोल्ट ड्राइव लाइन भागों को नुकसान से बचाता है। 
  • अगर हम मशीन के गियरबॉक्स की बात करे तो इसमें भारी शुल्क हाइपोइड(Hypoid) गियर बॉक्स  दिया गया है। मशीन में अधिकतम भार वहन क्षमता और कुशल विद्युत संचरण गियरबॉक्स आसान रखरखाव प्रदान करता हैं।
  • मशीन में हाइड्रोलिक सिस्टम की बात करे तो इसमें स्वतंत्र हाइड्रोलिक पंप दिया गया है। और साथ में knob भी है नॉब के माध्यम से मशीन को संचालित करना आसान है। 
  • मशीन में हैवी ड्यूटी Plunger भी दिया गया है। अधिक ऑपरेशन life के लिए डबल प्री पैक्ड सीलबंद बियरिंग लैस प्लंजर इसमें आपको मिलता है। स्मूथ और घनी गठरी पाने के लिए आप मशीन पर समान दबाव बनाए रखें। 
  • इसमें next जनरेशन Knotter Assembly दी गयी है। हाई परफॉरमेंस ग्रीस लेस नॉटर और हाई गुणवत्ता वाला नॉट, बेल को टाइटनेस और ठोस बेल गुणवत्ता देता है। 
  • इसमें नोटर को धूल से बचाने के लिए धूल रोधक पंखा भी दिया गया है जो की नोटर पर धूल जमने से रोकता है।

ये भी पढ़ें: इन सीड ड्रिल मशीनों को लाइए, बुवाई को आसान बनाइए

  • मशीन में तीन फीडर दिए गए है जहा से पराली मशीन के अंदर जाती है और इसके ऊपर स्टेनलेस स्टील प्लेट दी गयी है जो की बेल चैम्बर को सुरक्षित रखते है। बेहतर गठरी के आकार के लिए आसानी से एडजस्ट होने वाला फीडर टाइन (आम बोलचाल भाषा में जिसे खुरपी भी बोला जाता है) जो की बहुत नुकीले होते है मशीन में दिए गए है। मशीन के कतरनी बोल्ट टाइन को सुरक्षित रखते है।
  • मशीन में पराली उठाने के लिए निचे 1.65 मीटर चौड़ा जार लगा होता है।   
  • इसमें नीचे की तरफ 110 नॉश angled पर पराली उठाने के लिए tines जिसे खुरपी भी बोला जाता है वो लगी हुई है जो जमीन से पराली को उठा कर मशीन में अंदर धकेलती है और आगे जा के नुकीले फरसे पराली को काट कर बारीक़ कर देते है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad