Standard कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर जो बने हैं एडवांस फीचर्स के साथ

By : Tractorbird News Published on : 11-Oct-2024
Standard

STANDARD कंपनी बरनाला, पंजाब में स्थित है ये कंपनी फसल कटाई मशीनों और ट्रैक्टरों का निर्माण करती हैं। किसानों के लिए ये कंपनी 35HP-75HP तक के ट्रैक्टर बनाते हैं। 

कंपनी का मानना ​​है कि उनकी पहली जिम्मेदारी ग्राहक के प्रति है और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और गुणवत्तापूर्ण सेवा ही एकमात्र ऐसी चीज है जो कंपनी वास्तव में ग्राहकों की संपूर्ण संतुष्टि के लिए पेश कर सकती है। 

कंपनी 100% संतुष्टि प्राप्त करने के लिए ग्राहकों के प्रति समर्पित हैं। इस लेख में हम आपको इस कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी देंगे।

Standard कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर 

Standard DI 345 

  • Standard DI 345 ट्रैक्टर के इंजन की बात करें तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 45 HP का शक्तिशाली इंजन दिया गया है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलिंडर दिया गया है, जिसकी क्यूबिक कैपेसिटी 3066 CC है। Standard DI 345 का इंजन 2200 आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इस ट्रैक्टर में Water Cooled इंजन दिया गया है। पीटीओ की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 42 hp का शक्तिशाली पीटीओ है। 
  • ट्रैक्टर में constant & Sliding Mesh टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। ट्रैक्टर में 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स दिए गए हैं। 
  • ट्रैक्टर की Lifting कैपेसिटी 500 किलोग्राम है जो की Lower Link एंड्स पर इस ट्रैक्टर में मिलती है। 
  • इस ट्रैक्टर के फ्रंट के टायर 7.5x 16 और रियर टायर 14.9X28 कंपनी प्रदान करती है। 
  • Standard DI 345 ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 5.10-5.80 लाख रूपए तक आपको मिलती है। 
  • इस ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर आपको फरक भी देखने को मिलता है।

Standard DI-460

  • Standard DI-460 ट्रैक्टर एक किफायती और पावरफुल ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 60HP का शक्तिशाली इंजन प्रदान किया है। 
  • ट्रैक्टर में 4 सिलिंडर वाला वाटर कूल्ड इंजन दिया गया है जिससे की लंबे समय तक काम करने के बाद भी ट्रैक्टर का इंजन गरम नहीं होता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 4085 CC की दी गयी है। ये इंजन 2100 आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। 
  • POWER स्टीयरिंग होने से इस ट्रैक्टर को आसानी से कम स्थान पर मोड़ा जा सकता है। 
  • इस ट्रैक्टर में टायर का पैटर्न भी काफी अच्छा दिया गया है ट्रैक्टर में आगे के टायरों का साइज 7.5x 16 का दिया गया है और पीछे के टायरों का साइज 16.9X28 दिया गया है। 
  • Standard DI-460 ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो इस ट्रैक्टर की कीमत 7.30 - 7.65 लाख रूपए तक है।

ये भी पढ़ें: 5 लाख की कीमत में आने वाले 5 ट्रैक्टर मॉडल, जानिए इनके बारे में

Standard DI 355

  • Standard DI 355 ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 55 HP का शक्तिशाली इंजन दिया हे। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलिंडर दिया गया है, जिसकी क्यूबिक कैपेसिटी 3066 CC है। Standard DI 345 का इंजन 2200 आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। 
  • ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स दिए गए है। Dual clutch के साथ में ये ट्रैक्टर आता है। 
  • Standard DI 355 ट्रैक्टर में स्टीयरिंग प्रकार पावर स्टीयरिंग है। इसे नियंत्रित करना आसान है और इसकी तेज प्रतिक्रिया है जो उच्च पकड़ और कम फिसलन प्रदान करती है। 
  • Standard DI 355 ट्रैक्टर की Lifting कैपेसिटी 1800किलोग्राम है जो की Lower Link एंड्स पर इस ट्रैक्टर में मिलती है। 
  • Standard DI 355 ट्रैक्टर की Lifting कैपेसिटी 1800किलोग्राम है जो की Lower Link एंड्स पर इस ट्रैक्टर में मिलती है। 
  • Standard DI 355 ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 6.70-7.50 लाख रूपए तक आपको मिलती है। 

Standard Tractor DI-450 

  • Standard Tractor DI-450 ट्रैक्टर में 50 एचपी ट्रैक्टर हैं साथ ही इसके इंजन में 4 सिलिंडर दिए गए हैं। 
  • इसमें 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स हैं और स्टैंडर्ड डीआई 450 का स्टीयरिंग टाइप मैनुअल है। 
  • स्टैंडर्ड डीआई 450 में 1800 Kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। 
  • इस डीआई 450 ट्रैक्टर में प्रभावी कार्य के लिए मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर होते हैं। 
  • टायरों का साइज 7.50 X 16 फ्रंट टायर और 14.9 x 28 रिवर्स टायर है। 
  • इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो इस ट्रैक्टर की कीमत कंपनी ने 6.10-6.50 लाख रूपए तक रखी हैं।

Standard DI 335

  • स्टैंडर्ड डीआई 335 सुपर आकर्षक डिजाइन वाला शक्तिशाली ट्रैक्टर है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको 35 एचपी का ट्रैक्टर मिल जाता है जिसकी क्यूबिक कैपेसिटी 3066 CC दी गयी हैं जिससे की ट्रैक्टर का इंजन 2200 आरपीएम पर उत्कर्ष्ठ प्रदर्शन करता हैं। 
  • ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इसमें Water Cooled इंजन दिया गया हैं। 
  • ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 31 एचपी हैं। इसमें 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स हैं। स्टैंडर्ड डीआई 335 तेल में डूबे हुए ब्रेक्स के साथ आता है। 
  • इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1800 किलोग्राम दी गयी हैं। ट्रैक्टर की कीमत 5.10-5.20 लाख रूपए तक हैं। 

ट्रैक्टरबर्ड पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है। 

ट्रैक्टरबर्ड ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग और अपडेट के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad