Mahindra Yuvo 575 DI VS John Deere 5045 D में क्या अंतर है?

By : Tractorbird News Published on : 24-May-2024
Mahindra

किसान भाइयों जैसा की आप जानते है Mahindra और John deere दोनों ही भारत में ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। 

ये दोनों कंपनिया किसानों के हित में सालो से कार्यरत है जिससे की किसान अच्छा मुनाफा कमा सकें। इन कंपनियों के ट्रैक्टर खेतो पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते है। 

John Deere और Mahindra दोनों ही कंपनी के ट्रैक्टर fuel efficient  होते है जिससे की किसानों को खेती के कार्य करने के लिए ज्यादा ईंधन का खर्च भी नहीं करना पड़ता है। 

आज के इस लेख में हम इन दोनों कंपनी के John deere 5045 डी और Mahindra Yuvo 575 DI की तुलना आपके लिए लेकर आए है।

John Deere 5045 D VS Mahindra Yuvo 575 DI के बारे में 

  • John deere 5045 D VS Mahindra Yuvo 575 DI दोनों ही शक्तिशाली ट्रैक्टर है ये दोनों ट्रैक्टर खेती के हर कार्य को करने में माहिर है। 
  • इन ट्रैक्टरों का निर्माण आपकी खेती के कार्य को आसान बनाने और आपके समय को बचाने के लिए किया गया है। 
  • ये दोनों ट्रैक्टर आकर्षक डिजाइन और सभी एडवांस तकनीकों से लैस है।

ये भी पढ़ें: Swaraj 744 XT VS Powertrac Euro 50 ट्रैक्टर में अंतर

John Deere 5045 D और Mahindra Yuvo 575 DI की इंजन पावर क्या है?

  • किसान भाइयों वैसे तो दोनों ही ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन के साथ में आता है। 
  • John deere 5045 डी में आपको 45 HP है का शक्तिशाली इंजन आपको मिल जाता है जिसमे सिलेंडर की संख्या 3 है, दूसरी तरफ Mahindra Yuvo 575 DI में 47 HP का इंजन मिलता है जो की जॉन डियर 5045 डी से 2 HP अधिक के साथ में आता है। 
  • साथ ही इसके इंजन में भी आपको सिलेंडर की संख्या 3 मिल जाती है इस ट्रैक्टर के इंजन का Backup अच्छा है। 
  • दोनों ही ट्रैक्टरों के इंजन 2100 इंजन RPM Generate करते है, Mahindra Yuvo 575 DI की cc क्षमता 2700 CC है। 
  • जॉन डियर 5045 डी में ड्राई टाइप, ड्यूल एलिमेंट वाला एयर फिल्टर है और Mahindra Yuvo 575 DI में आयल बाथ टाइप प्री क्लीनर वाला एयर फिल्टर आपको मिलता है।
  • पीटीओ पावर की बात के जाए तो जॉन डियर 5045 डी 38.2 HP PTO पावर बनाता है और Mahindra Yuvo 575 DI 41.1 HP पीटीओ पावर बनाता है। 
  • इन सभी विशेषताएँ से ये पता लगता है कि जॉन डियर 5045 D कि तुलना में न्यू Mahindra Yuvo 575 DI कि इंजन पावर अधिक है।

John Deere 5045 Dऔर Mahindra Yuvo 575 DI दोनों के फीचर्स 

  • Mahindra Yuvo 575 DI 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स सिंक्रो शटल गियरबॉक्स के साथ बनाया गया है। जॉन डियर 5045 डी में 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स हैं।
  • Mahindra Yuvo 575 DI और जॉन डियर 5045 डी दोनों ही ट्रैक्टरों में आपको मल्टी डिस्क आयल इम्मरसेड ब्रेक मिल जाते है जिससे की आप आसानी से ट्रैक्टर को नियंत्रित कर सकते है। 
  • दोनों ही ट्रैक्टरों में आपको पावर स्टीयरिंग मिलता है। 
  • इस 5045 डी ट्रैक्टर में टायरों का साइज 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रिवर्स टायर है वही Mahindra Yuvo 575 DI एक्सेल ट्रैक्टर में टायरों का साइज 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 14.9 x 28 रिवर्स टायर है
  • जॉन डियर 5045 डी की वजन उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम है और Mahindra Yuvo 575 DI के वजन उठाने की क्षमता 1500 किलोग्राम है। 
  • ट्रैक्टरों के फीचर्स जानने के बाद ये पता चलता है कि जॉन डियर 5045 डी की तुलना में Mahindra Yuvo 575 DI में कई फीचर्स अधिक है। 

John Deere 5045 D और Mahindra Yuvo 575 DI ट्रैक्टरों की कीमत क्या है?

दोनों ट्रैक्टरों की कीमत की बात करे तो जॉन डियर 5045 डी की कीमत 7.20-7.89 लाख रूपए है और Mahindra Yuvo 575 DI की कीमत 8.19-8.41 लाख रुपये है। 

दोनों ही ट्रैक्टरों की कीमत इनके फीचर्स के आधार पर निर्धारित की गयी है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad