Swaraj 744 XT VS Powertrac Euro 50 ट्रैक्टर में अंतर

By : Tractorbird News Published on : 23-May-2024
Swaraj

किसान भाइयों आज के आधुनिक युग में ट्रैक्टर हर किसान की जरूरत बन गया है। ट्रैक्टर से खेती के सभी कार्य आसानी से किए जा सकते है। 

किसानों को आधुनिक फीचर्स और शक्तिशाली ट्रैक्टर बहुत पसंद आते है। 

इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये है शक्तिशाली और नए फीचर्स से भरपूर Swaraj कंपनी और पॉवरट्रैक कंपनी के दो ट्रैक्टर, Swaraj 744 XT और Powertrac Euro 50 ये ट्र्रैक्टर भारतीय किसानों के लिए तैयार किए गए ट्रैक्टर है।

Swaraj 744 XT VS Powertrac Euro 50 इंजन पावर 

  • दोनों कंपनियों के ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन के साथ में आते है। 
  • इनके इंजन की क्षमता की बात करें तो दोनों ट्रैक्टरों में आपको 50 HP के शक्तिशाली इंजन मिल जाते है।
  • Swaraj 744 XT ट्रैक्टर के इंजन की cubic capacity 3478 CC है इस ट्रैक्टर का इंजन 2000 RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इस ट्रैक्टर में कंपनी ने Water Cooled इंजन दिया है। 
  • Powertrac Euro 50 ईंधन दक्षता और विश्वसनीयता के कारण एस्कॉर्ट्स कुबोटा का यह मॉडल किसानो के बीच बहुत लोकप्रिय है। 
  • यह कृषि कार्यों के लिए भी बेहतरीन ट्रैक्टरों में से एक है। इसमें 50 HP इंजन में 3 सिलेंडर होते हैं। 
  • साथ ही 2761cc की क्षमता वाला इंजन 2200 ERPM जेनरेट कर सकता है।

ये भी पढ़ें: जॉन डियर 5045 डी VS न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 में क्या अंतर है ?

Swaraj 744 XT VS Powertrac Euro 50 दोनों की विशेषताएँ

  • Swaraj 744 XT ट्रैक्टर में Constant Mesh और Sliding Mesh ट्रांसमिशन आपको मिल जाता है।
  • साथ ही Powertrac Euro 50 ट्रैक्टर में Side Shift Transmission आपको मिल जाता है। 
  • दोनों ट्रैक्टरों के Gear Box में 8 Forward + 2 Reverse गियर्स आपको मिल जाते है। 
  • Powertrac Euro 50 ट्रैक्टर में Multi Plate Oil Immersed Disc Brake आपको मिल जाते है।
  • पॉवरट्रैक यूरो ट्रैक्टर 6.5 x 16 फ्रंट टायर और 14.9 x 28 रियर टायर के साथ 2 व्हील ड्राइव विकल्प के साथ आता है। 
  • Swaraj 744 XT ट्रैक्टर में 6.0 x 16 / 7.50 x 16 साइज में फ्रंट टायर और 14.9 x 28 साइज में रियर टायर टायर उपलब्ध हैं।
  • Swaraj 744 XT और Powertrac Euro 50 में यरिंग टाइप स्मूथ मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग है।
  • Swaraj 744 XT की Lifting Capacity1700 Kg है और Powertrac Euro 50 की Lifting Capacity Lifting 2000 Kg है।

Swaraj 744 XT VS Powertrac Euro 50 की कीमत 

ट्रैक्टरों की कीमत की बात करें तो भारत में Powertrac Euro 50 की कीमत 8.45 लाख - 8.75 लाख रूपए है और Swaraj 744 XT की कीमत 7.45 से 7.95 लाख रूपए है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad