Mahindra ka new model: Mahindra Yuvo 475 DI

By : Tractorbird News Published on : 29-Mar-2022
Mahindra

किसानों की दुनिया में महिंद्रा का नाम बेहद अदब के साथ लिया जाता है। इस नाम के साथ भरोसा, विश्वसनीयता और पैसा वसूल के मूलभूत सिद्धांत जुड़े हुए हैं। एक लंबे समय से महिंद्रा किसानों के ट्रैक्टर बनाता रहा है और अब नए जमाने के ट्रैक्टर्स के लिए भी इस कंपनी में लगातार शोध किये जा रहे हैं। दमदार इंजन, टिकाऊ और मजबूत बाडी के साथ ही शानदार परफार्मेंस को ध्यान में रख कर यह कंपनी ट्रैक्टर्स बना रही है।

भरपूर फीचर्स (Features)

 महिंद्रा ने जो नया ट्रैक्टर लांच किया है, वह है Mahindra Yuvo 475 DI आप अगर गौर से देखेंगे तो इस प्रोडक्ट में आपके इतने फीचर्स मिलेंगे कि आप दंग रह जाएंगे। माने क्या नहीं है Mahindra Yuvo 475 DI में। पावर स्टीयरिंग तो है ही, 42 एचपी इंजन भी है। इसके साथ ही, खेती करने के लिए 30 ऐसे औजार हैं जो आप इस माडल के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बहुत कीमती प्रोडक्ट नहीं है। हां, है पूरी तरह पैसा वसूल। इसकी परफार्मेंस ने इसे किसानों का फिलहाल सरताज बना कर रखा हुआ है। आइए, आज जानते हैं कि Mahindra Yuvo 475 DI में क्या खासियत है कि किसान इसे इतना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़े: खेतों में किसानों का साथी साबित हो रहा महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर

Mahindra Yuvo 475 DI

यह नए जमाने का ट्रैक्टर है। इसमें कुल 4 पावरफुल सिलेंडर हैं। यह 42 एचपी का है। सारी सुविधाएं नई। ट्रांसमिशन और हाइड्रोलिक्स ऐसा कि आप दांतों तले अंगुली दबा लें। कुल 15 गियर हैं। अपनी श्रेमी में इसे सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

स्पेसिफिकेशन (Specification)

  • इंजन-42 एचपी
  • अधिकतम टार्क-168.4 एनएम
  • अधिकतम पीटीओ पावर-38.5 एचपी
  • गियर-15 (12 आगे, 3 पीछे)
  • सिलेंडर-4
  • स्टीयरिंग-पावर
  • बैक टायर-13.6 गुने 28
  • ट्रांसमिशन-फुल कानस्टंट मेश
  • ग्राउंड स्पीड-फ्रंट-30.61 किलोमीटर प्रति घंटा
  • बैक स्पीड-11.2 किलोमीटर प्रति घंटा
  • क्लच-सिंगल (पर डुएल भी उपलब्ध है, अगर आप लेना चाहें)
  • लिफ्टिंग क्षमता-1500 किलोग्राम
  • आरपीएम-2000
  • कीमत-5.45 लाख से 5.90 लाख तक (कृपया डीलर से बात कर सही कीमत जानें)
  • सीसी क्षमता-2979सीसी
  • कूलिंग-लिक्विड कूल्ड
  • एयर फिल्टर-ड्राई टाइप 6
  • पीटीओ एचपी-30.6
  • बैटरी-12 वोल्ट
  • अल्टरनेटर-12 वोल्ट
  • ब्रेक-तेल में डूबे हुए
  • फ्यूल टैंक की क्षमता-60 लीटर
  • व्हील ड्राइव-2 डब्लूयडी
  • सामने-6 गुने 16
  • पीछे-13.6 गुने 28
  • अतिरिक्त सुविधाएं- सामान टूल्स, ब्लास्ट नेट, कैनोपी, टापलिंक, हाई टार्क बैकअप

Mahindra Yuvo 475 DI में कौन से कृषि उपकरण लगते हैं

Mahindra Yuvo 475 DI में तीस कृषि उपकरण लग सकते हैं। इनमें कल्टीवेटर, सीड ड्रिल, प्लांटर, डिगर, थ्रेशर, फुल-हाफ केज व्हील आदि आराम से काम करते हैं। इसके अलावे भी अनेक कृषि उपकरण इसमें लग जाते हैं।

वारंटी (Warranty)

Mahindra Yuvo 475 DI की वारंटी 2000 घंटे या दो साल, जो पहले हो, की है।

ये भी पढ़े: पावर और बेजोड़ रफ़्तार के साथ महिंद्रा का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल

माइलेज (Mileage )

Mahindra Yuvo 475 DI की माइलेज के बारे में आपको शोरूम पर जाकर पता करना होगा। चूंकि इसका इंजन 42 एचपी का है तो आप मान कर चलें कि इसकी माइलेज 10 के भीतर ही होगी। कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।डीलर ही आपको सही जानकारी दे सकेगा।

रीसेल वैल्यू (Resale Value)

Mahindra Yuvo 475 DI की रीसेल वैल्यू 75 फीसद है। ऐसा अनेक ट्रेड वेबसाइटों में लिखा गया है। वैसे, बहुत हद तक यह ट्रैक्टर के कंडीशन के ऊपर निर्भर करता है कि वह कैसा है।

नए फीचर्स (New Features)

Mahindra Yuvo 475 DI में रिजर, आलू डिगर, मूंगफली डिगर आदि होते हैं। इसके अलावा इसमें थ्रेशर, पोटेटो प्लांटर, फुल केज व्हील, बीज ड्रिल, वाटर पंप, जेनसेट, डिस्क प्लाफ, कल्टीवेटर, हैरो, हाफ केज व्हील, लेवलर, सिंगल एक्सल ट्रेलर, टिपिंग ट्रेलर, पोस्ट होल डिगर, जायरोवेटर, एमबी प्लाफ आदि होते हैं।

अन्य इस्तेमाल (Other Uses)

इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल आप खेती में तो करते ही हैं, आप चाहें तो अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए इसके अन्य इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जैसे, आप इस ट्रैक्टर से खाद, बीज, कीटनाशक आदि भी मंगवा सकते हैं। इतना ही नहीं, आप चाहें तो इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल सीमेंट, बालू, ईंट, छड़ आदि ढोने में भी कर सकते हैं। आखिर 1500 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता है इसकी। इसके अन्य इस्तेमाल करके आप हर दिन अच्छा-खासा पैसा कमा सकते हैं।

किराये पर दे सकते हैं

इस ट्रैक्टर को आप किराये पर भी दे सकते हैं। इस ट्रैक्टर में आपको सिर्फ ट्राली लगानी होती है। उस ट्राली में 20 से 25 आदमी आराम से बैठ सकते हैं। इनसे होने वाली आमदनी आपके लिए एक्सट्रा इनकम होती है। इसके अतिरिक्त आप अपना ट्रैक्टर उन लोगों को भी दे सकते हैं, जो खेती तो करते हैं पर उनके पास खुद का ट्रैक्टर नहीं है। पूरे देश में किराये पर ट्रैक्टर देने का प्रचलन है और इस खास माडल के ट्रैक्टर को तो लोग खास तौर पर किराये पर लेते हैं। इनका भुगतान प्रति घंटे के हिसाब से होता है।

Mahindra Yuvo 475 DI को क्यों खरीदें

दरअसल, महिन्द्रा कंपनी बीते कई दशकों से भारत में अपने उत्पाद बना रही है और इन्हें किसान बेहद पसंद करते हैं। जिस देश में ट्रैक्टर का मतलब ही महिंद्रा होता है, वहां यह सवाल थोड़ा बेमानी हो जाता है कि इस ब्रांड के प्रोडक्ट को खरीदा क्यों जाए। वैसे, किसानों ने जिस तरीके से इसे सिर-माथे पर लगाया है, वह किसी अन्य ब्रांड के साथ दिखता भी नहीं। किसान महिंद्रा के किसी भी माडल को बेहद पसंद करते हैं। फिर जब बात युवो की हो तो इसे कोई कैसे नकार सकता है जबकि यह अत्याधुनिक तकनीक से बना हुआ है। इसकी बनावट, इसकी विश्वसनीयता और इसकी कीमत के साथ ही इसके फीचर्स किसी को भी अपनी तरफ खींचने के लिए पर्याप्त हैं। महिंद्रा का यह नया प्रोडक्ट 42 एचपी का है और इसमें इतने सारे फीचर्स दिये गए हैं कि पूछो मत। मात्र 6 लाख के भीतर अगर आपको एक शानदार, दमदार और मन को प्रसन्न करने वाला ट्रैक्टर मिले तो भला आप छोड़ना क्यों चाहेंगे। यह हैवी ड्यूटी के लिए सर्वथा उपयुक्त है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad