IMD का अपडेट देश के इन 15 राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान होगी बारिश

By : Tractorbird News Published on : 06-Sep-2023
IMD

देश के कई राज्यों के किसान बेसब्री से मॉनसूनी बारिश का इंतज़ार कर रहे हैं। जुलाई महीने में बहुत तेज मॉनसूनी बारिश के बाद अगस्त महीने में मॉनसून की रफ़्तार काफी कम हो गयी थी। अगस्त महीने में देश के कई राज्यों में ना के बराबर बारिश हुई है। बारिश ना होने के कारण कई स्थानों पर सूखे की स्थिति बन गयी है,जिससे किसान बहुत चिंतित है। 

मौसम विभाग के अनुसार भारत में साल 1901 के बाद से अगस्त माह में सबसे कम बारिश दर्ज किए जाने के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस सप्ताह के अंत तक एक बार फिर से सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग ने नागालैंड , मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आने वाले पांच दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों में अंडमान और निकोबार में भारी बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 8 से 10 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। भारत के तमाम क्षेत्र जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के लोगों को बारिश के लिए अभी एक-दो दिन का इंतजार और करना पड़ सकता है। 

आने वाले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम 

अगले 24 घंटों में स्काइमेट वेदर के अनुसार देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून कमजोर रहेगा। एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जिसमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और रायलसीमा शामिल हैं। 

वहीं मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन या चार दिनों में दिल्ली और एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि लोग उमस भरी गर्मी का सामना करेंगे। आज भी सुबह से धूप तेज है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad