मौसम अलर्ट - आने वाले 24 घंटे में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का अनुमान

By : Tractorbird News Published on : 21-Jun-2024
मौसम

बीती रात तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से आज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली का मौसम बदल सा गया है। 

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह से हल्की-हल्की बूंदाबांदी हो रही है, जिससे चलते तापमान में भी कमी आई है। 

ऐसे में मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटे में दिल्ली और इसके आसपास के सटे इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, आज बिहार में भी हल्की बारिश होने की उम्मीद है। 

साथ ही, मौसम विभाग ने कहा कि आज उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और मध्य दिल्ली में हल्की बारिश होने से एनसीआर में मौसम ठंडा रह सकता है। 

इसलिए, मौसम पर हाल ही में मिली जानकारी के बारे में अधिक जानें।    

दिल्लीवासी पिछले कुछ दिनों से भारी गर्मी से कुछ राहत पा चुके हैं। दिल्ली में सुबह से ही ठंडी हवा और हल्की बारिश हो रही है। 

IMD की नवीनतम अपडेट के अनुसार, आज दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे हो सकती है। 

साथ ही आज धूल भरी आंधी के साथ कुछ स्थानों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि आज बिहार में कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। तेज हवा के साथ कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है। 

IMD ने पहले ही बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आज सुबह से बिहार के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। 

तापमान आज बिहार में सामान्य से नीचे रह सकता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad