मौसम विभाग का पूर्वानुमान इस साल मानसून सीजन में इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश
By : Tractorbird Published on : 02-Jun-2025
इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून अपेक्षा से पहले ही केरल, बेंगलुरु, मुंबई समेत कई हिस्सों में दस्तक दे चुका है, जिससे लोगों के मन में जून से सितंबर तक बारिश की स्थिति को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून 2025 को लेकर अपना दूसरा पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार इस वर्ष मानसून सीजन (जून से सितंबर) के दौरान देश में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।
IMD के अनुसार, देशभर में मानसून सीजन के दौरान दीर्घावधि औसत (LPA) का 106% वर्षा हो सकती है, जो सामान्य से अधिक मानी जाती है।
जून से सितंबर तक औसतन LPA का 104% वर्षा अनुमानित है, जिसमें ±4% की संभावित त्रुटि हो सकती है। इससे पहले जारी पूर्वानुमान में यह आंकड़ा 105% बताया गया था।
इन राज्यों में अच्छी बारिश के आसार
- मौसम विभाग के अनुसार देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है।
- मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र: यहां दीर्घावधि औसत का 106% तक वर्षा हो सकती है।
- उत्तर-पश्चिम भारत: यहां वर्षा सामान्य रहेगी यानी LPA का 92% से 108% के बीच।
- पूर्वोत्तर भारत: यहां सामान्य से कम, यानी LPA का लगभग 94% वर्षा होने की संभावना है।
- उत्तर-पश्चिम भारत के उत्तरी हिस्सों और पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान है।
- मानसून वर्षा का क्षेत्रीय वितरण भी सामने आया है, जैसे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, पश्चिमी झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश) में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है।
- बिहार, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्य) में सामान्य से कम वर्षा का अनुमान है।
जून महीने में वर्षा की स्थिति
- IMD ने जून के लिए भी विशेष पूर्वानुमान जारी किया है। देशभर में जून में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है, जो कि LPA का 108% तक हो सकती है।
- उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, देश के अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है।
जून में सामान्य से अधिक वर्षा संभावित है इन राज्यों में:
- केरल, आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और पश्चिम बंगाल।
- वहीं सामान्य या सामान्य से कम वर्षा की संभावना तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में जताई गई है।
- इस पूर्वानुमान के अनुसार, किसानों और जल संसाधन प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए यह मानसून राहतभरा और संभावनाओं से भरा हो सकता है।