जनवरी के आखिर तक भी भारी ठण्ड का कहर, कई स्थानों पर बारिश की संभावना

By : Tractorbird News Published on : 24-Jan-2024
जनवरी

25 जनवरी से 28 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। ताजा मौसम अपडेट के अनुसार, आने वाले पांच दिनों में उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे का प्रकोप हो सकता है। 

ध्यान दें कि उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी भीषण शीतलहर चल रही है, और कई जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। IMD का अनुमान है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी। इससे ठंड बढ़ सकती है।

भारत के कई हिस्सों में कोहरे की स्थिति दर्ज की गई है और पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार सहित अन्य क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है। 

पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई है।

कई स्थानों पर बारिश के आसार 

यह भी कहा जा रहा है कि अगले दो से तीन दिनों में विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होगी। 24 जनवरी से 28 जनवरी तक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 

25 जनवरी को भी भारी बारिश हो सकती है। वर्तमान में, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस रहा है, और पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 6-10 डिग्री सेल्सियस।

कोहरे के कारण दृश्यता हुई कम 

मेरठ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे कम 1.5 डिग्री सेल्सियस था। यह मौसम आम लोगों को कई समस्याओं से घेर रहा है। जिसमें सबसे अधिक ट्रैफिक है। 

क्योंकि घने कोहरे और खराब मौसम ने रेलवे और हवाई सेवाओं पर बुरा असर डाला है।हवाई अड्डों और हाइवे के यातायात को घना कोहरा प्रभावित कर सकता है। 

इससे गाड़ी की गति धीमी हो सकती है और यात्रा का समय बढ़ सकता है। साथ ही सड़क दुर्घटना भी हो सकती है। विद्युत लाइनों की संभावित ट्रिपिंग के साथ विद्युत क्षेत्र में भी कुछ गड़बड़ी देखने को मिल सकती है।










Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad