IMD ने जारी किया मौसम का अलर्ट इस दिन आएगी मानसून की बारिश

By : Tractorbird News Published on : 12-Jun-2024
IMD

गर्मी पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में कहर बरसा रही है। 

साथ ही, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में चार दिनों तक भारी गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। 

बताया जा रहा है कि बिहार में पछुआ हवा अभी भी चल सकती है। जैसा कि आप देख सकते हैं, इन दिनों भारत के कई राज्यों में तापमान 47 डिग्री से अधिक है। 

मौसम विभाग की तरफ से मानसून की जानकारी            

  • मौसम विभाग का कहना है कि इस बार यूपी-बिहार में 15 से 20 जून के आसपास मानसून आ सकता है। 
  • मानसून के तय समय से बहुत देर बताया जा रहा है। 
  • IMD ने बताया कि अगले दो दिन (14-15 जून) बिहार के कई हिस्सों में मानसून आ सकता है। 
  • बिहार में मानसून की पहली बारिश होने से गर्मी का कहर कम हो सकता है, ऐसा अनुमान है। 
  • बिहार की जनता ने जून की शुरुआत से मानसून की बारिश का इंतजार किया है। अब उनका इंतजार खत्म हो जाएगा।
  • मौसम विभाग का कहना है कि 15 जून के बाद ही उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून आ सकता है। 
  • 27 जून तक उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मानसून बारिश हो सकती है। 
  • IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों तक भारी गर्मी पड़ सकती है। 
  • इससे पहले मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी किया था।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad