उत्तर पश्चिमी भारत के किसानों के लिए खुशख़बरी IMD ने जताये वर्षा के आसार मिलेगी पाले से राहत

By : Tractorbird News Published on : 19-Jan-2023
उत्तर

मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी से उत्तरी भारत को भीषण शीतलहर से राहत मिली है। पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ(दाब) के कारण हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।

मौसम विभाग की मानें तो एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बुधवार रात को दस्तक दे चुका है, जिसका असर आज देखने को मिल सकता है| इसके अलावा दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी से 26 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर असर डालेगा। इसके अलावा, 23 से से 25 जनवरी के बीच इसका असर उत्तर पश्चिम भारत पर सबसे ज्यादा दिखाई देगा। मौसम विभाग ने बताया कि कल से शीतलहर से राहत रहेगी

किन इलाको में है बारिश के आसार

देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज दिल्ली में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 जनवरी को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 23 जनवरी को ज्यादातर इलाकों में गरज के साथ हल्की से माध्यम बारिश की संभावना है। 24 जनवरी को भी बारिश के आसार हैं। 25 जनवरी को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ के सुदूर इलाकों में बहुत हल्की बारिश देखने मिलेगी। 

ये भी पढ़ें: जानिए कैसे बचा सकते है फसलों को पाले से?

IMD की ये खबर किसानों के लिए राहत लेकर आई है क्योकि बीते 5-6 दिनों से शीत लहर के कारण पाला गिरने से फसलों को नुकसान हो रहा था वर्षा होने से किसानों को इस नुकसान से राहत मिल सकती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad