IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट कई राज्यों में बारिश की संभावना

By : Tractorbird News Published on : 09-Jan-2024
IMD

जनवरी के पहले दिन से उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में ठिठुरन वाली ठंड का दौर जारी है। इस समय, शीतलहर चलने से लोगों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं और देश भर में घना कोहरा भी छा रहा है। साथ ही, मौसम विभाग ने कहा कि आज (9 जनवरी, 2024) भारत में अगले तीन दिनों तक ठंड में वृद्धि होने की संभावना है। 

शीतलहर को लेकर भी IMD ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हाल ही में दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा की चेतावनी दी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज देश में मौसम कैसा रहेगा।

कई इलाकों में घने कोहरे और ठंड की चेतावनी 

मौसम विभाग ने कहा कि आज और कल, 10 जनवरी, 2024 को बिहार में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी कोहरा रहेगा। यहीं राजस्थान में अगले दो दिनों तक भारी कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी है। 

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और जम्मू में भी ठंड में बढ़ोतरी का अलर्ट जारी किया गया है। 10 जनवरी, 2024 तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा रहने की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली और अन्य कई राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट

मौसम विभाग की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, आज से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। 

कोल्ड डे की स्थिति आने वाले कुछ दिनों तक बनी रहने का अनुमान लगाया गया है। दिल्ली का तापमान लगातार गिर रहा है। रात को तापमान लगभग 9-11 डिग्री सेल्सियस रहता है।

कई राज्यों में बारिश की संभावना 

लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर हल्की से भारी बारिश का अनुमान है। दक्षिणी तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है।



Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad