मौसम केंद्र रांची (झारखंड) को IMD के 148 वें स्थापना दिवस पर भारत के सर्वश्रेठ मौसम केंद्र को सम्मान मिला

By : Tractorbird News Published on : 17-Jan-2023
मौसम

मौसम केंद्र रांची को भारत का सर्वश्रेठ मौसम केंद्र घोषित किया गया है। IMD के 148 वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में मौसम केंद्र रांची को सम्मानित किया गया। ये समारोह नयी दिल्ली में लोदी रोड स्थित मौसम भवन में आयोजित किया गया था। मौसम भवन में मुख्य सभागार में मौसम केंद्र रांची के अभिषेक आनंद ने पुरुस्कार ग्रहण किया। 

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने रांची केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद को पुरस्कार देते हुए केंद्र के कार्यों की जमकर तारीफ की है| मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत रांची शहर में अनेक स्थानों पर 50 वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड स्थापित किए हैं| केंद्र रोज अनेक बार मौसम की ताजा जानकारी लोगों को अवगत कराता रहा है|

15 जनवरी, 2023 को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का 148वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसकी शुरुआत 1875 में हुई थी। इस दिवस को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा मनाया जाता है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग देश में मौसम पूर्वानुमान सम्बन्धी सेवाओं में महत्वपूर्ण कार्य करता है जो देश की कृषि व बागवानी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की हालिया उपलब्धियां

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की पांच वेधशालाओं को विश्व मौसम विज्ञान संगठन से मान्यता प्राप्त हुई है, यह वेधशालाएं चेन्नई, मुंबई, पुणे, तिरुवनंतपुरम और पंजिम में स्थित हैं।

इसके अलावा फेनी नामक चक्रवात के सटीक पूर्वानुमान के लिए वैश्विक स्तर पर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की प्रशंसा की गयी।

अगस्त, 2019 में CDES (Centralized Data Entry System) ने DATEN9 सॉफ्टवेयर का स्थान लिया। 91 वेधशालाएं व 40 एअरपोर्ट इस सिस्टम का उपयोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जानिए कैसे बचा सकते है फसलों को पाले से?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत सरकार के मौसम विज्ञान प्रक्षेण, मौसम पूर्वानुमान और भूकम्प विज्ञान का कार्यभार सँभालने वाली भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एक सरकारी एजेंसी है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। भारत से लेकर अंटार्कटिका भर में सैकड़ों प्रक्षेण स्टेशन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा वर्त्तमान में चलाये जाते हैं।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad