मौसम विभाग ने जारी की चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के लिए चेतावनी

By : Tractorbird News Published on : 12-Jun-2023
मौसम

जहां जून के महीन में गर्मी होने से लू का प्रकोप बना हुआ है और अभी बारिश के कोई आसार भी दिखाई नहीं दें रहे है। देश के कई राज्यों जैसे की बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लू के लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट तक जारी कर दिया है। 

इसी के साथ भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ तट के लिए चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' की चेतावनी जारी की है। आपको बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' के 15 जून को कच्छ जिले और पाकिस्तान के कराची तट के बीच टकराने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में इस तूफान की वजह से बारिश की भी आशंका जताई है। 

क्या होगी बिपरजोय की रफ़्तार? 

चक्रवात बिपरजोय अरब सागर में केंद्रित है। यह पोरबंदर के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 450 किमी की दूरी पर है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान इसके उत्तर में बढ़ने का है। यह 15 जून की दोपहर तक कच्छ के तट को पार करेगा, जिसकी रफ्तार 125-135 कि.मी. प्रति घंटा का पूर्वानुमान लगाई है। 

ये भी पढ़ें: जानिए गर्मी के मौसम में कैसे रखे पशुपालक अपने दुधारू पशुओं का ध्यान

मौसम विज्ञान महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 15 जून को सबसे अधिक खतरा है और सब लोगों को घर के अंदर सुरक्षित स्थान पर रहना ठीक होगा। इसके आने से पेड़, बिजली के खंबे, सेलफोन टॉवर उखड़ सकते हैं जिसकी वजह से बिजली और दूरसंचार में व्यवधान आ सकता है। इसकी वजह से खड़ी फसलों को भी नुकसान होगा। 

कही लू तो कही बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। 15 और 16 को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 12 जून को हरियाणा के कई इलाकों में बारिश की संभावन जताई जा रही है।वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम में हो रहे इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है

राजस्थान में भी अगले सप्ताह से कुछ हिस्सों में चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के कारण बारिश हो सकती है। बता दें, राजस्थान के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में 14-15 जून को बारिश हो सकती है। वहीं, जोधपुर और उदयपुर जिलों में आंधी के साथ बारिश की भी संभावना है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad