किसानों के लिए खुशखबरी मक्का की खेती पर मिलेगी सब्सिडी

By : Tractorbird News Published on : 11-Jun-2024
किसानों

मानसून की बारिश से खरीफ फसलों की बुवाई शुरू हो जाएगी। खरीफ के सीजन में धान की खेती सबसे अधिक की जाती है। 

इसके अलावा इस मौसम में कई अन्य फसलों की भी खेती की जाती है। धान के अलावा मक्का की खेती भी इस मौसम में बड़े पैमाने पर की जाती है। 

मक्का की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी कई कदम उठा रही है, खास बात यह है कि राज्य सरकार मक्का की खेती के लिए किसानों को सब्सिडी देती है। 

योजना के तहत मक्का की आठ किस्मों के बीजों पर अनुदान का लाभ किसानों को मिल रहा है। ऐसे में कम लागत पर मक्का की खेती करके किसान बहुत अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

मक्का की खेती के लिए जलवायु 

  • मक्का की खेती के लिए 21 से 27 डिग्री सेल्सियस का तापमान आदर्श होता है।
  • अंकुरण के लिए न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए, जबकि अच्छी वृद्धि और विकास के लिए 24 से 30 डिग्री सेल्सियस का तापमान सर्वोत्तम होता है।
  • तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होना चाहिए, क्योंकि अत्यधिक गर्मी से पौधों को नुकसान हो सकता है।                     

मक्का की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी 

  • मक्का की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली, उपजाऊ और कार्बनिक पदार्थों से भरपूर मिट्टी सर्वोत्तम होती है।
  • मक्का लगभग हर प्रकार की मिट्टी में उगाई जा सकती है, लेकिन दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है।
  • मिट्टी का PH 5.5 से 7.0 के बीच होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: किसानों को धान की उन्नत किस्मों की बीज खरीदी पर मिलेगी 50 % सब्सिड़ी

मक्का के बीजों पर कितनी मिलेगी सब्सिड़ी ?

  • मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आपकी जानकारी के लिए बता दे कि खरीफ अभियान 2024 के तहत मक्का की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार मक्का बीज वितरण कार्यक्रम चला रही है। 
  • इस कार्यक्रम के तहत, किसानों को 25-25 एकड़ में क्लस्टर बनाकर खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 
  • विभाग ने 4493 क्लस्टर में मक्का बीज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 
  • इसके अलावा, स्वीट कॉर्न और बेबी कॉर्न की खेती को भी बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
  • मक्का की 8 किस्मों के बीजों पर किसानों को अनुदान का लाभ प्रदान किया जा रहा है। 
  • किसानों को 150 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से मक्का का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। 
  • राज्य में किसानों को मक्के के बीजों पर 50 से 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।   

किस राज्य के किसानों को मिलेगा सब्सिड़ी का लाभ और क्या है आवेदन प्रक्रिया? 

  • यदि आप बिहार के किसान हैं, तो आप मक्का के बीजों पर मिलने वाले अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
  • बिहार सरकार राज्य के किसानों को विभिन्न फसलों के बीजों पर अनुदान प्रदान करती है। 
  • जो किसान मक्का के बीज पर अनुदान चाहते हैं, वे किसान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, कृषि विभाग बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट brbn.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके लिए किसानों के पास कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर पंजीकरण संख्या का होना आवश्यक है। 
  • यदि आपके पास पंजीकरण संख्या नहीं है, तो आपको आवेदन से पहले अपना पंजीकरण करना होगा और पंजीकरण संख्या प्राप्त करनी होगी। 
  • राज्य सरकार ने किसानों को घर बैठे बीज वितरण की भी सुविधा प्रदान की है, जिसमें बीजों की होम डिलीवरी की जाती है। 
  • होम डिलीवरी के लिए किसान को अतिरिक्त शुल्क देना होता है। 
  • किसान बीज अनुदान योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad