किसानों के लिए खुशखबरी सितंबर से दिसंबर तक होगी झमाझम बारिश

By : Tractorbird News Published on : 25-Sep-2023
किसानों

किसानों को खुशी है। भारतीय ओशन डाइपोल (IOD) ने अल-नीनो को मात देने के लिए बड़ी खबर दी है। ऑस्ट्रेलिया की वेदर एजंसी ने कहा कि सितंबर से दिसंबर तक भारत में आईओडी एक्टिव होगा, जिससे अच्छी बारिश होने की संभावना है। यह देश की रबी फसलों को बेहतर सिंचाई प्रदान करेगा। IOD पॉजिटिव होने पर अल-नीनो का प्रभाव कम होता है।

सिंतबर में आईओडी चालू होने पर बारिश होने की संभावना है। देश के किसानों को इससे बहुत लाभ मिलेगा। जिन क्षेत्रों में अभी भी पानी की बहुत कमी है, उनमें बारिश का सूखा समाप्त होगा। रबी फसलें भी लहलहा उठेंगी।

ऑस्ट्रेलिया की वेदर एजंसी के अनुसार, भारत में सितंबर से दिसंबर तक पॉजिटिव आईओडी होने की संभावना है। इसलिए इन मीहनों में बारिश होगी। अब उत्तर-पश्चिमी मॉनसून खत्म होने वाला है और बारिश कम होने वाली है। लेकिन अच्छी बात यह है कि उत्तर-पश्चिम मॉनसून एक तरफ जाएगा, जबकि उत्तर-पूर्व मॉनसून एक्टिव रहेगा।

 यही कारण है कि अगर IOD पॉजिटिव है, तो उत्तर-पूर्व मॉनसून के दौरान बहुत अधिक बारिश होने की बहुत संभावना है। दलहन, गेहूं और तिलहन जैसे आगामी रबी फसलों को इससे सबसे अधिक लाभ मिलेगा। 

ये भी पढ़ें : Weather alert - भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी अगले 5 दिनों के लिए बारिश की चेतावनी

उत्तर-पूर्व मॉनसून क्या है ? 

उत्तर-पूर्व मॉनसून सक्रिय होता है जब दक्षिण-पश्चिम मॉनसून देश से चला जाता है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून जून से सितंबर तक देश में बारिश करता है, जबकि उत्तर-पूर्व मॉनसून सितंबर से दिसंबर तक बारिश करता है। यह मॉनसून उत्तर-पूर्व की ओर चलता है, इसलिए इसका नाम हवा की गति से लिया गया है। यह उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर बहता है। ये हवाएं चलते हुए बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर देश के कई राज्यों में बारिश करती हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक इन राज्यों में शामिल हैं। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग का क्या कहना है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को ओडिशा में भारी वर्षा का अनुमान जताया है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। IMD ने कहा कि अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और तीव्र होने की संभावना है, जिससे अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है।

IMDI ने कहा कि छत्तीसगढ़, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच, राज्य में चार जगह अत्यधिक वर्षा हुई है और 16 जगह भारी वर्षा हुई है। बुधवार सुबह 8.30 बजे तक इन स्थानों पर भारी वर्षा हुई: कालाहांडी में लांजीगढ़ (156.4 मिमी), कंधमाल में दरिंगबाड़ी (128 मिमी), मलकानगिरी में चित्रकोंडा (117 मिमी), बारगढ़ में अताबीरा (116 मिमी), कंधमाल में टिकाबली (114 मिमी) और गंजम में भंजनगर (102 मिमी)।


Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad