IMD का अलर्ट चक्रवाती तूफान से फिर बदलेगा मौसम, कई स्थानों पर होगी बारिश

By : Tractorbird News Published on : 14-Nov-2023
IMD

देश का मौसम फिर से बदलने वाला है। यह भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार ठंड बढ़ी है, वहीं दक्षिण भारत में भी बारिश जारी है। साथ ही, मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत में भी भारी बारिश होने की संभावना है। इस समय कोहरा पढ़ने की भी संभावना है। 

IMD ने बताया कि 14 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है और 16 नवंबर के आसपास मध्य और आसपास की दक्षिण बंगाल की खाड़ी पर एक दबाव क्षेत्र बन सकता है। 16 नवंबर तक, यानी बंगाल की खाड़ी में उठने वाले इस तुफान से देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। 

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट 

IMD का अनुमान है कि (14 नवंबर ) को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी, केरल में भारी बारिश होगी। गुरुवार तक इस तरह की बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा, बिजली के साथ इन क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। खराब मौसम के चलते ही मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र के किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है। 

वहीं, चक्रवाती तूफान उत्तर भारत के कई राज्यों पर भी प्रभाव डाल सकता है। इसके बावजूद, किसी राज्य को चेतावनी नहीं दी गई है। लेकिन उत्तर भारत में भी हल्की बारिश होगी। वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश , जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड की बात करें तो यहां बर्फबारी के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं। 

ठण्ड के साथ पड़ेगा कोहरा

ठंड के साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में अब कोहरा भी पड़ने लगा है। अभी शुरुआती तौर पर कोहरा बहुत घना नहीं है। लेकिन ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरा भी कम हो जाएगा। यूपी में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का प्रभाव तेज होने लगा है। IMD ने बताया आने वाले दिनों में ठंड में तेज गिरावट होगी। साथ ही कोहरा भी होगा। हालाँकि, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में भी मौसम ठंडा हो गया है। जो दिल्ली में दिखने लगा है। लोग ठंड के कपड़े निकाल चुके हैं। दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक साफ और हल्का कोहरा रहेगा।








 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad