हरियाणा सरकार किसानों तक अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान कृषि विभाग, बागवानी विभाग और मत्स्य विभाग मिलकर किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने 14 सितंबर को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल औपचारिकता न होकर एक जन-आंदोलन होना चाहिए। इसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया जाए।
पखवाड़े के दौरान विशेष अभियान चलाकर किसानों को निम्नलिखित विषयों पर जागरूक किया जाएगा:
ये भी पढ़ें: किसानों और पशुपालकों के लिए खुशखबरी बकरी पालन के लिए मिलेगा 90 प्रतिशत अनुदान
इसके साथ ही किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी, जैसे:
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला व खंड स्तर पर किसान गोष्ठियां आयोजित होंगी। इनमें किसानों को उन्नत बीज, कृषि यंत्रों के प्रदर्शन और जल संरक्षण तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। बागवानी और मत्स्य विभाग भी अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं के बारे में किसानों को प्रेरित करेंगे।
सेवा पखवाड़ा के सभी कार्यक्रमों का विस्तृत कैलेंडर तैयार किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे हर आयोजन की रिपोर्ट नियमित रूप से विभाग को भेजें।
कृषि मंत्री ने किसानों और बेरोजगार युवाओं को पीएमएमएसवाई (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana) और पीएमएमकेएसएसवाई (Pradhan Mantri Matsya Kisan Samridhi Sah-Yojana) के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पंचायती तालाबों का उपयोग मछली पालन के लिए किया जाए, जिससे ग्रामीणों की आजीविका में सुधार हो सके।