कृषि यंत्र सब्सिडी योजना 2025: टॉप 9 कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान

By : Tractor Bird Published on : 19-Sep-2025
कृषि

सब्सिडी पर मिलेंगे 9 कृषि यंत्र जानिए पूरी जानकारी  

खेती करने वाले किसानों के लिए यह बेहद खुशी की खबर है कि अब महंगे और जरूरी कृषि यंत्र उन्हें सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भारत में कृषि अब पारंपरिक साधनों से आगे बढ़कर आधुनिक मशीनों पर आधारित होती जा रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों की लागत कम करने और उनकी सुविधा के लिए कृषि यंत्र अनुदान योजना 2025 शुरू की है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य के किसान आधुनिक और महंगे कृषि उपकरण आसानी से खरीद सकें और खेती को ज्यादा सरल और किफायती बना सकें। किसान 16 सितंबर 2025 से ई–कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर इन यंत्रों का लाभ उठा सकते हैं।

किन कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी?

सरकार ने खेती में सबसे अधिक प्रयोग होने वाले 9 कृषि यंत्रों का चयन किया है। ये यंत्र बुवाई, कटाई, अवशेष प्रबंधन और अन्य कार्यों में उपयोगी हैं, जिससे किसानों का समय और लागत बचती है तथा उत्पादन क्षमता बढ़ती है।

चयनित कृषि यंत्रों की सूची

  •  हैप्पी सीडर – गेहूं की सीधी बुवाई के लिए
  •  सुपर सीडर – धान की कटाई के बाद गेहूं की बुवाई हेतु
  •  स्मार्ट सीडर – नई तकनीक से मिट्टी में सीधी बुवाई
  •  श्रेडर/मल्चर – फसल अवशेष काटकर मिट्टी में मिलाने के लिए
  •  बेलर – अवशेषों से गट्ठर बनाने हेतु
  •  हे रेक/स्ट्रॉ रेक – भूसा व पराली एकत्र करने के लिए
  •  स्लेशर मशीन – खरपतवार और घास काटने के लिए

सब्सिडी की दरें

सुपर सीडर: अधिकतम ₹1.20 लाख या लागत का 50%

 स्मार्ट सीडर:

   9 टाइन – ₹81,400

   10 टाइन – ₹84,150

   11 टाइन – ₹86,350

   12 टाइन – ₹90,200

 श्रेडर/मल्चर:

5 फीट – ₹72,500

6 फीट – ₹85,800

7 फीट – ₹90,200

8 फीट – ₹95,700

बेलर मशीन:

मिनी (16 किलो) – ₹2,20,000, मिनी (18–20 किलो) – ₹6,60,000

  •  राउंड बेलर – ₹2,39,500
  •  हे रेक/स्ट्रॉ रेक: अधिकतम ₹1,65,000 या 50% लागत
  •  स्लेशर मशीन: अधिकतम ₹27,500 या 50% लागत

धरोहर राशि (DD)

आवेदन करते समय किसानों को डिमांड ड्राफ्ट जमा करना अनिवार्य है, जो जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम पर बनेगा।

  •  हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर – ₹4,500
  •  श्रेडर/मल्चर – ₹5,500
  •  बेलर – ₹15,000
  •  हे रेक/स्ट्रॉ रेक – ₹5,000
  •  स्लेशर मशीन – ₹2,000

 आवेदन की प्रक्रिया

  1. किसान ई–कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन करें।
  2. आवश्यक दस्तावेज (आधार, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, बी-1 की प्रति, बिजली कनेक्शन प्रमाण पत्र, फोटो, मोबाइल नंबर) अपलोड करें।
  3. धरोहर राशि का DD जमा करें।
  4. आवेदन स्वीकार होने के बाद लक्ष्य निर्धारण किया जाएगा।
  5. चयन लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा।

योजना का महत्व

  •  किसानों को महंगे कृषि यंत्र किफायती दाम पर उपलब्ध होंगे।
  •  मेहनत और लागत दोनों कम होंगी।
  •  सुपर सीडर व स्मार्ट सीडर से धान कटाई के बाद बिना जुताई गेहूं बोना संभव होगा।
  •  पराली जलाने की समस्या घटेगी और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा।
  •  श्रेडर/मल्चर व बेलर से अवशेषों का सही प्रबंधन होगा।
  •  हे रेक और स्लेशर से खरपतवार नियंत्रण आसान होगा।

योजना से होने वाले लाभ

  •  आधुनिक तकनीक अपनाने में आसानी।
  •  खेती में समय और लागत की बचत।
  •  उत्पादन क्षमता और किसानों की आय में वृद्धि।
  •  पराली प्रबंधन से प्रदूषण में कमी।
  •  कृषि उपकरण किराए पर उपलब्ध कराने से अतिरिक्त आय और ग्रामीण रोजगार में वृद्धि।

महत्वपूर्ण लिंक

  •  योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट लिंक– https://farmer.mpdage.org 
  • आवेदन के लिए लिंक – https://farmer.mpdage.org/Registration/AadharVerification 
  • जिलेवार सहायक कृषि यंत्री की सूची के लिए लिंक - https://www.mpdage.org/Advertisement/e-krishi-DD_090921062243.pdf 

ट्रैक्टर बर्ड पर आपको ट्रैक्टर, उपकरण और अन्य कृषि मशीनरी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारी मिलती है। यहाँ आप सोनालिका, स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड और अन्य ब्रांड्स के ट्रैक्टर की कीमत, तुलना, फोटो, वीडियो और ब्लॉग भी देख सकते हैं।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts