कृषि मंत्री का बड़ा एलान प्राकृतिक खेती करने पर 3 साल तक मिलेगी सब्सिडी

By : Tractorbird News Published on : 22-Jul-2024
कृषि

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने किसानों को बेहतर लाभ और उच्च पैदावार के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर देने की बात कही। 

प्राकृतिक खेती न केवल अच्छी सेहत को बढ़ावा देती है, बल्कि पर्यावरण की भी रक्षा करती है। इसलिए, अब समय आ गया है कि किसान धीरे-धीरे प्राकृतिक खेती या नैचुरल फार्मिंग की ओर कदम बढ़ाएं। 

मृदा और पर्यावरण का होगा संरक्षण

  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में "प्राकृतिक खेती के विज्ञान पर क्षेत्रीय परामर्श कार्यक्रम" को संबोधित किया। 
  • इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। 
  • उनका कहना था कि किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए ताकि न केवल उनकी पैदावार और आय में वृद्धि हो, बल्कि पर्यावरण का भी संरक्षण हो सके।

ये भी पढ़ें: किसानों के लिए खुशखबरी खेत में तालाब व कुआं बनवाने पर सरकार देगी 80-100 प्रतिशत सब्सिडी

3 सालों तक मिलेगी सब्सिडी, करनी होगी प्राकृतिक खेती

  • लखनऊ में आयोजित 'प्राकृतिक खेती के विज्ञान पर क्षेत्रीय परामर्श कार्यक्रम' में केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को तीन साल तक सब्सिडी प्रदान करेगी। 
  • उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती करने से पैदावार कम होती है, इसलिए किसान को किसी भी तरह के आर्थिक नुकसान का सामना न करना पड़े और वह अपनी आय से अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके, इसके लिए सरकार तीन साल तक बेहतर सब्सिडी देगी। 
  • इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जब किसान अपने खेत में प्राकृतिक तरीके से फल और सब्जियों की खेती करेंगे, तो इससे उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी, क्योंकि बाजार में प्राकृतिक खेती से उगाई गई सब्जियों और फलों के ऊंचे दाम मिलते हैं।

किसानों को जागरूक करने के लिए चलाई जाएगी प्रयोगशालाएं 

शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में यह भी कहा कि देशभर में कृषि विश्वविद्यालयों में प्राकृतिक खेती का ज्ञान देने के लिए प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। 

कृषि विश्वविद्यालयों में लगभग एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती का ज्ञान और प्रशिक्षण मिलेगा। ताकि वे छोटे किसानों को प्राकृतिक खेती की सलाह और प्रचार दे सकें।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad