किसान कर्ज माफ़ी योजना : किसानों के लिए खुशखबरी KCC वाले किसानों का होगा कर्ज माफ़

By : Tractorbird News Published on : 02-May-2024
किसान

हमारा देश कृषि प्रदान देश है यहां की आधी से ज्यादा आबादी खेती पर आश्रित है। किसान खेती करके अपना जीवन यापन करते है। 

आज के आधुनिक युग में जहा किसानों को नई तकनीकों से फायदे हो रहे है वही दूसरी तरफ आधुनिक तकनीकों की लागत अधिक होने के कारण किसानों का खर्च भी अधिक होता है। 

किसान अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी खेत की जमीन पर लोन भी लेते है जिससे की वो इन खेती के लिए नए यंत्र और साधन खरीद सके।

भारत सरकार भी किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उनको सहायता देने के लिए हमेशा ततपर रहती है। किसानों के लिए सरकार समय-समय पर नई योजनाए चलाती रहती है। 

राज्य सरकार किसानों को अनुदान देने के लिए kcc योजना चलाती है जिससे की किसानों को अनुदान मिल सकें। 

राज्य में किसान वर्ग के हित के लिए किसान कर्ज माफी नामक एक योजना भी संचालित की गई है जिसकी अध्यक्षता राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा की जा रही है। 

किसान कर्ज माफ़ी योजना क्या है? 

  • किसान अपनी खेती की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी जमीन पर बैंको से लोन लेते है जिससे की उनकी जरूरते पूरी हो सकें। 
  • कई किसान लोन लेने के बाद इसको अदा करने में असमर्थ होते है, इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने किसान कर्ज माफ़ी योजना चलाई है। 
  • किसान कर्ज माफ़ी योजना उन किसानों के लिए है जिन्होंने कृषि कार्य हेतु बैंक से लोन लिया है परंतु निश्चित समय अवधि के दौरान उसे भुगतान नहीं कर पाए हैं। 
  • ऐसे सभी किसानों का बैंक संबंधी सभी प्रकार का कर्ज तथा केसीसी लोन वगैरा माफ करवाए जाएंगे जो कर्ज में डूबे किसानों के लिए काफी सहायता पूर्ण है।

ये भी पढ़ें : Dairy Farm Loan : डेयरी फार्म बिजनेस के लिए मिलेगा 10 लाख से 40 लाख तक का लोन, जानिए योजना के बारे में

किसान कर्ज माफ़ी योजना की लिस्ट हुई जारी 

  • किसानों के हित के लिए किसान कर्ज माफ योजना सरकार द्वारा पिछले कई वर्षों से चलाई जा रही है। 
  • इस योजना के अंतर्गत समय के अनुसार सभी किसानों का कर्ज समय से माफ़ हो रहा है। 
  • किसान कर्ज माफ़ी योजना के तहत किसानों का कर्ज पात्रता का अनुसार माफ हो रहा है। इस योजना में किसानों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होता है, रजिस्ट्रेशन करने के बाद पात्र किसानों को कर्ज माफ़ी के लिए चयनित किया जाता है। 
  • इस योजना के तहत केवल चयनित किसानों का कर्ज ही राज्य सरकार के द्वारा माफ किया जाता है। 
  • यदि आप भी इस योजना के तहत बैंक ऋण माफी के लिए पंजीकृत हैं, तो आपको भी कर्ज माफी की बेनिफिशियरी लिस्ट मिलेगी। 
  • राज्य के जिलों में कई किसानों का कर्ज पिछली बार की बेनिफिशियरी लिस्ट से माफ हुआ है। 
  • उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने किसानों को जो कर्ज माफ करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए एक फिर से बेनिफिशियरी लिस्ट जारी की है। 
  • इस लिस्ट में सफल रजिस्ट्रेशन करने वाले कई किसानों के नाम और जिलेवार शामिल हैं। सभी किसानों को इस लिस्ट में दिए गए विवरणों की जांच करनी चाहिए। 
  • किसानों की सुविधा के लिए, इस योजना की सभी सूची ऑनलाइन अपलोड की गई है, जिससे सभी किसान आसानी से अपने नाम का विवरण देख सकते हैं। 
  • ऋण माफी चाहने वाले किसान इस सूची को अपनी ग्राम पंचायत के अनुसार भी देख सकते हैं। किसानों के लिए ऑनलाइन पेज पर मांगे गए विवरण भरने के बाद नाम की स्थिति लिस्ट में दिखाई देगी।

किसान कर्ज माफ़ी योजना का सर्टिफिकेट हुआ जारी 

  • जिन किसानों का उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा कर्ज माफ़ करवाया जाता है। 
  • उनके लिए सरकार के द्वारा कर्ज माफी का सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा। 
  • सरकार के द्वारा जारी करवाई गयी लिस्ट में जो किसान अपना नाम चेक कर लेते हैं उनका कर्ज सरकार के द्वारा एक महीने में माफ़ होगा। 
  • किसानों का कर्ज माफ़ी योजना का सर्टिफिकेट ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार से जारी किया जाएगा। 
  • अगर भविष्य में आपको बैंक से संबंधित कर्ज को लेकर कोई परेशानी होती है कर्ज माफी का सर्टिफिकेट दिखा कर आप इसको दूर कर सकते है।

किसान कर्ज माफ़ी योजना की लिस्ट कैसे देखे ?

  • किसान कर्ज माफ़ी योजना लिस्ट पर किसानों को अपने नाम देखने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • ऑफिशल वेबसाइट पर आपको इस योजना के बेनिफिशियरी सेक्शन में जाना होगा। 
  • यह आपके लिए हाल ही में जारी की गई नई लिस्ट की लिंक देगा, जिस पर क्लिक करें।
  • इस लिंक पर क्लिक करने पर एक नई विंडो खुलेगी।
  • इसमें आपको अपने जिले की अतिरिक्त जानकारी चुननी होगी।
  • पूर्ण जानकारी भरने और चुनने के बाद आपको सर्च बार पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर आपके जिले की सूची दिखाई देगी।
  • अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो विवरण दिखाया जाएगा।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad