IFFCO-MC Crop Science Pvt. Ltd. ने अपने नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए दिलीप संघानी को कंपनी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। यह फैसला 1 मई 2026 को आयोजित कंपनी की 47वीं बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। IFFCO सदन में आयोजित इस बैठक में बोर्ड सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में नियुक्ति को मंजूरी दी गई।
कंपनी ने कहा कि यह कदम संगठन के भविष्य को मजबूत बनाने और किसानों तक आधुनिक कृषि समाधान पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
दिलीप संघाणी लंबे समय से भारत के सहकारिता आंदोलन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न सहकारी संस्थाओं में नेतृत्व की भूमिका निभाई है। वर्तमान में वे IFFCO के चेयरमैन भी हैं।
कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए IFFCO-MC ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। कंपनी का मानना है कि उनके नेतृत्व से किसानों को नई तकनीक और बेहतर सेवाओं का लाभ मिलेगा।
श. संघाणी देश की कई बड़ी सहकारी संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे NAFED, NCUI और GUJCOMASOL जैसे संगठनों से जुड़े हुए हैं।
इन संस्थाओं के माध्यम से उन्होंने किसानों को बेहतर बाजार और कृषि सुविधाएं दिलाने में योगदान दिया। सहकारी क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ अब IFFCO-MC को भी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
दिलीप संघाणी का राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव भी काफी मजबूत रहा है। वे 1991 से 2004 तक चार बार अमरेली लोकसभा सीट से सांसद रहे। इसके अलावा उन्होंने गुजरात सरकार में कृषि, पशुपालन और सहकारिता जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला।
किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर उनकी पकड़ और नीतिगत अनुभव उन्हें कृषि क्षेत्र का अनुभवी नेता बनाता है। यही वजह है कि कंपनी उनके नेतृत्व को अपने लिए एक बड़ी ताकत मान रही है।
IFFCO-MC का कहना है कि नए नेतृत्व में कंपनी टिकाऊ और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने पर अधिक ध्यान देगी। आने वाले समय में कंपनी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने के साथ-साथ किसानों के लिए ज्ञान-आधारित कार्यक्रम भी शुरू करेगी। कंपनी की योजना किसानों को ऐसी तकनीक और समाधान उपलब्ध कराने की है, जिससे खेती की लागत कम हो और उत्पादन में वृद्धि हो सके।
कंपनी पहले से ही किसानों को कीटनाशक, खरपतवारनाशी, फफूंदनाशी और जैविक कृषि समाधान उपलब्ध करा रही है। अब कंपनी इन उत्पादों की पहुंच को और मजबूत बनाने की तैयारी कर रही है।
IFFCO-MC का लक्ष्य किसानों को उचित कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाले फसल सुरक्षा उत्पाद देना है। साथ ही किसानों को आधुनिक खेती और फसल प्रबंधन से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उनकी आय में सुधार हो सके।
नियुक्ति के दौरान कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारियों और बोर्ड सदस्यों ने संघाणी को बधाई दी। इनमें हाजिम, नोहीरो योशिदा, योगेंद्र कुमार, मनोज वार्ष्णेय, रोहित चोपड़ा और संतोष शुक्ला शामिल रहे। सभी ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद व्यक्त की है।
IFFCO-MC Crop Science Pvt. Ltd. की स्थापना वर्ष 2015 में IFFCO और जापान की Mitsubishi Corporation के संयुक्त उपक्रम के रूप में हुई थी। कंपनी किसानों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण फसल सुरक्षा उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती है।
IFFCO-MC सिंगल-टियर डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल के जरिए पारदर्शिता बनाए रखती है। इसके अलावा कंपनी ‘किसान सुरक्षा बीमा योजना’ के तहत चयनित उत्पादों पर मुफ्त दुर्घटना बीमा सुविधा भी देती है। अब नए नेतृत्व के साथ कंपनी किसानों के लिए और अधिक प्रभावी कृषि समाधान लाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं।
साथ ही स्वराज, महिंद्रा, न्यूहॉलैंड, और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।